ईशान किशन की लगी 'डबल' लॉटरी! टी20 वर्ल्ड कप टीम में वापसी के बाद अब बने इस बड़ी टीम के कप्तान

Ishan Kishan: ईशान किशन ने भारत के लिए आखिरी बार 2023 में खेला था और टीम से बाहर हुए। बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी हटाए गए। अब वे इस टीम के लिए में भी कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे।
ईशान किशन की लगी 'डबल' लॉटरी! टी20 वर्ल्ड कप टीम में वापसी के बाद अब बने इस बड़ी टीम के कप्तान
ईशान किशन (फोटो- सोशल मीडिया)
Updated on

Ishan kishan News: टी20 विश्व कप 2026 और न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए ईशान किशन को एक बार फिर टीम इंडिया में जगह मिली है। करीब दो साल बाद उनकी राष्ट्रीय टीम में वापसी हुई है। ईशान ने भारत के लिए आखिरी इंटरनेशनल मैच साल 2023 में खेला था। लंबे इंतजार के बाद अब उन्हें दोबारा खुद को साबित करने का मौका मिला है।

वर्ल्ड कप से पहले बढ़ी ईशान की जिम्मेदारी

टीम इंडिया में वापसी के साथ ही ईशान किशन पर जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। चयनकर्ताओं ने उन्हें टी20 विश्व कप 2026 से पहले अहम रोल में देखा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज ईशान के लिए खुद को साबित करने का बड़ा मंच होगी, जहां उनके प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहेंगी।

विजय हजारे ट्रॉफी में झारखंड की कप्तानी

ईशान किशन को आगामी विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के लिए झारखंड टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। इससे पहले उन्होंने अपनी कप्तानी में झारखंड को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब जिताया था। उनकी लीडरशिप की जमकर तारीफ हुई थी और वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे थे।

तारीख मैच ग्रुप जगह
24 दिसंबर 2025 झारखंड vs कर्नाटक एलीट – ग्रुप A अहमदाबाद
26 दिसंबर 2025 झारखंड vs राजस्थान एलीट – ग्रुप A अहमदाबाद
29 दिसंबर 2025 झारखंड vs पुडुचेरी एलीट – ग्रुप A अहमदाबाद
31 दिसंबर 2025 झारखंड vs तमिलनाडु एलीट – ग्रुप A अहमदाबाद
03 जनवरी 2026 झारखंड vs केरल एलीट – ग्रुप A अहमदाबाद
06 जनवरी 2026 झारखंड vs मध्य प्रदेश एलीट – ग्रुप A अहमदाबाद
08 जनवरी 2026 झारखंड vs त्रिपुरा एलीट – ग्रुप A अहमदाबाद

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में ईशान किशन का बल्ला जमकर बोला था। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 517 रन बनाए और टीम को खिताब तक पहुंचाया। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और शांत कप्तानी ने चयनकर्ताओं का भरोसा एक बार फिर जीत लिया।

24 दिसंबर से शुरू होगा झारखंड का अभियान

विजय हजारे ट्रॉफी में झारखंड की टीम अपने अभियान की शुरुआत 24 दिसंबर को कर्नाटक के खिलाफ करेगी। लीग स्टेज में टीम को कुल सात मुकाबले खेलने हैं। ईशान की कप्तानी में झारखंड से मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

झारखंड का पूरा स्क्वाड

ईशान किशन (विकेटकीपर और कप्तान), विराट सिंह, उत्कर्ष सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर और उपकप्तान), रॉबिन मिंज, अनुकूल रॉय, शरणदीप सिंह, शिखर मोहन, पंकज कुमार, बाला कृष्णा, एमडी कौनैन कुरैशी, शुभ शर्मा, अमित कुमार, मनीषी, अभिनव शरण, सुशांत मिश्रा, विकास सिंह, सौरभ शेखर, राजनदीप सिंह और शुभम सिंह।

Navbharat Live
navbharatlive.com