युवराज सिंह IPL में बन सकते हैं इस टीम के हेड कोच, सामने आया ये बड़ा अपडेट
Yuvraj Singh: आईपीएल 2026 से पहले बड़ी खबर सामने आई है। टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह आगामी सीजन में किसी टीम के हेड कोच बन सकते हैं।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
युवराज सिंह (फोटो- सोशल मीडिया)
IPL 2026: टीम इंडिया के पूर्व स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह अब क्रिकेट की दुनिया में एक नई भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं। विश्व कप 2011 में ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ रहे युवराज को लेकर खबर है कि वह आईपीएल 2026 सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के हेड कोच बन सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, एलएसजी फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका भारतीय कोच की तलाश में हैं, और युवराज का नाम इस सूची में सबसे आगे बताया जा रहा है।
एलएसजी की नजर अब भारतीय कोच पर
लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2022 में शामिल हुई नई फ्रेंचाइजी है और अभी तक अपने पहले खिताब की तलाश में है। टीम के मौजूदा हेड कोच ऑस्ट्रेलिया के जस्टिन लैंगर हैं, जिन्होंने पिछले सीजन में टीम का मार्गदर्शन किया था। हालांकि, ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्रेंचाइजी अब कोचिंग में भारतीय अनुभव और क्रिकेट की घरेलू समझ को प्राथमिकता देना चाहती है। ऐसे में युवराज सिंह का नाम सामने आना टीम की भविष्य की रणनीति को दर्शाता है। अगर ये डील पक्की होती है, तो यह युवराज के करियर का नया अध्याय साबित हो सकता है।
युवराज के पास है अनुभव
भले ही युवराज सिंह ने अभी तक किसी टीम के साथ बतौर कोच काम नहीं किया है, लेकिन उनका क्रिकेट अनुभव बेमिसाल रहा है। उन्होंने कई युवा खिलाड़ियों शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य को अपने अंडर ट्रेनिंग दी है। युवराज के मार्गदर्शन में इन खिलाड़ियों ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उनकी कोचिंग शैली में आत्मविश्वास, आक्रामकता और खेल के प्रति जुनून झलकता है — वो गुण जो आज के क्रिकेट में सफलता की कुंजी माने जाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
हार्दिक पांड्या के बदले 2 खिलाड़ी और ₹10 करोड़ का ऑफर, CSK के ये प्लेयर्स को मुंबई इंडियंस में जाएंगे!
विंबलडन फाइनल देखने पहुंचे टीम इंडिया के ये दो धुरंधर; वैभव सूर्यवंशी ने बताया कौन है फेवरेट प्लेयर, PHOTOS
LSG की जर्सी को ऋषभ पंत ने हमेशा के लिए कहा अलविदा, इंस्टाग्राम स्टोरी देख फैंस भी हुए भावुक
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
पहले भी जुड़ा था कोचिंग का नाम
यह पहला मौका नहीं है जब युवराज सिंह का नाम किसी आईपीएल टीम की कोचिंग से जोड़ा गया हो। इससे पहले खबरें आई थीं कि गुजरात टाइटंस उन्हें आशीष नेहरा की जगह लाने पर विचार कर रही थी, वहीं दिल्ली कैपिटल्स में भी रिकी पोंटिंग की जगह पर युवराज का नाम चर्चा में आया था। हालांकि, बाद में ये रिपोर्ट्स गलत साबित हुईं।
ये भी पढ़ें: फीबी लिचफील्ड ने रचा इतिहास, सेमीफाइनल मुकाबले में भारत के खिलाफ शतक जड़कर बनाए कई रिकॉर्ड्स
छह आईपीएल टीमों के लिए खेल चुके हैं युवराज
युवराज सिंह का आईपीएल करियर भी काफी समृद्ध रहा है। उन्होंने अपने करियर में छह अलग-अलग फ्रेंचाइजियों पंजाब किंग्स, पुणे वॉरियर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के लिए खेला है। उन्होंने आईपीएल के 132 मैचों में 2750 रन बनाए और 36 विकेट भी झटके। उनके पास मैदान पर नेतृत्व और मैच बदलने की क्षमता दोनों रही है।
