मुशीर बने टी20 मुंबई लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, आयुष म्हात्रे भी नहीं रहे पीछे; जानें नीलामी में किसकी लगी लॉटरी
टी20 मुंबई लीग में मुशीर खान को सबसे ज्यादा 15 लाख मिले हैं। मुशीर को आर्क्स अंधेरी की टीम ने अपने दल में शामिल किया है। वहीं उसके बाद आयुष म्हात्रे को 14.75 लाख मिले हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
मुशीर खान और आयुष म्हात्रे (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: टी20 मुंबई लीग की शुरुआत 26 मई से होगी। इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों की नीलामी प्रकिया भी शुरू हो गई है। इससे पहले इस लीग में शामिल 8 टीमों ने अपने आइकन खिलाड़ियों की घोषणा कर दी थी। अब ऑक्शन में मुंबई के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अच्छे दाम मिले हैं।
मुंबई के युवा खिलाड़ी मुशीर खान को आर्क्स अंधेरी की टीम ने 15 लाख रुपए में खरीदा है। इस लीग में ऑक्शन में सबसे ज्यादा रकम पाने वाले खिलाड़ी मुशीर खान ही रहे। मुशीर इस समय आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के साथ जुड़े हुए हैं। पंजाब ने मुशीर को बेस प्राइस में अपने टीम में शामिल किया था।
वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के खेल रहे आयुष म्हात्रे को 14.75 लाख रुपये में ट्रायंफ नाइट्स मुंबई नॉर्थईस्ट ने अपने टीम में शामिल किया। आयुष म्हात्रे ने इसी साल आईपीएल में पदार्पण किया है। उन्होंने अब तक चेन्नई के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि चेन्नई की आईपीएल 2025 के प्लेऑफ से बाहर हो गई है।
सम्बंधित ख़बरें
रोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
तमिलनाडु में TVK के विधायक तोड़ने के लिए 35-35 करोड़ का खेल, संजय राउत का बीजेपी पर बड़ा आरोप
मुंबई में बारिश का हाहाकार, नवी मुंबई में दो युवतियों को लगा करंट, वसई में पानी में बहे कई वाहन
अंगकृष रघुवंशी को सोबो मुंबई फाल्कंस ने 14 करोड़ में अपने टीम में शामिल किया है। केकेआर के लिए अंगकृष रघुवंशी ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कई मैचों में मैच जिताऊ पारी खेली है। इसके बाद शेडगे को ट्रायंफ नाइट्स मुंबई नॉर्थईस्ट ने 13.75 लाख में खरीदा। इसी टीम के लिए भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव खेलते दिखेंगे। वहीं तनुष कोटियान को नॉर्थ मुंबई पैंथर्स ने 10 लाख रूपये में खरीदा।
टीमों और उनके आइकन खिलाड़ियों की सूची
- पृथ्वी शॉ – नॉर्थ मुंबई पैंथर्स (होराइजन स्पोर्ट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड)
- शिवम दुबे – एआरसीएस अंधेरी (आर्क्स स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड)
- सूर्यकुमार यादव – ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट (ट्रांसकॉन ट्रायम्फ नाइट्स प्राइवेट लिमिटेड)
- अजिंक्य रहाणे – बांद्रा ब्लास्टर्स (पीके स्पोर्ट्स वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड)
- शार्दुल ठाकुर – ईगल थाने स्ट्राइकर्स (ईगल इंफ्रा इंडिया लिमिटेड)
- सरफराज खान – आकाश टाइगर्स मुंबई वेस्टर्न सबअर्ब्स (वर्ल्ड स्टार प्रीमियर लीग एलएलपी)
- श्रेयस अय्यर – सोबो मुंबई फाल्कन्स (रोडवे सॉल्यूशंस इंडिया इंफ्रा लिमिटेड)
- तुषार देशपांडे – मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स (रॉयल एज स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट)
26 मई से खेला जाएगा टूर्नामेंट
यह टी20 टूर्नामेंट 26 मई से 8 जून के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई क्रिकेट संघ (MCA) के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने जानकारी दी कि इस लीग के लिए करीब 2,800 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 400 का चयन नीलामी के लिए किया गया है। प्रत्येक टीम को सीज़न के लिए अपने ₹1 करोड़ के पर्स से न्यूनतम ₹80 लाख खर्च करने होंगे।
T20 Mumbai League 2025 में दिखेगा भारतीय सितारों का जलवा, सूर्या, श्रेयस और रहाणे बने आइकन खिलाड़ी
रोहित शर्मा बने इस लीग के ब्रांड एंबेसडर
भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर और दिलीप वेंगसरकर भी लीग से जुड़ेंगे। हालांकि उनकी भूमिकाएं बाद में स्पष्ट की जाएंगी। वहीं रोहित शर्मा इस लीग के ब्रांड एंबेसडर हैं। नाइक ने बताया कि जो भारतीय खिलाड़ी इस लीग में भाग लेंगे, उन्हें 20 लाख रुपये का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय टीम की प्रतिबद्धताओं और फिटनेस को देखते हुए अपनी उपलब्धता की पुष्टि कर दी है।
