‘मुझे कप्तानी करनी है…’, रोहित शर्मा के साथी खिलाड़ी ने तोड़ी चुप्पी, बताई दिल की बात
IND vs AUS: 23 साल के भारतीय ओपनर ने जताई कप्तानी की ख्वाहिश। खिलाड़ी ने कहा, फिटनेस पर पूरा फोकस है ताकि भविष्य में टीम इंडिया की कमान संभाल सकूं और देश का नेतृत्व कर सकूं।
- Written By: संजय बिष्ट
यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा और शुभमंन गिल (फोटो- सोशल मीडिया)
Captain of Indian Cricket Team: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। इस बार सबसे बड़ा बदलाव कप्तानी को लेकर हुआ है। रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को वनडे टीम का नया कप्तान बनाया गया है। वहीं, वनडे टीम में जगह पाने वाले बाएं हाथ के ओपनर यशस्वी जायसवाल ने अपनी कप्तानी की इच्छा खुलकर जाहिर की है।
रोहित शर्मा के करीबी यशस्वी जायसवाल की दिली तमन्ना
यशस्वी जायसवाल का नाम उन खिलाड़ियों में शामिल है, जो खुद को रोहित शर्मा के करीब मानते हैं। कई बार उन्होंने कहा है कि रोहित की कप्तानी में डेब्यू करने और उनके साथ ओपनिंग करने से बहुत कुछ सीखने को मिला। अब जब उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए सिर्फ वनडे टीम में शामिल किया गया है, तो उन्होंने भविष्य में कप्तान बनने की ख्वाहिश जाहिर की है।
एक दिन मैं कप्तान बनना चाहता हूं- यशस्वी जायसवाल
एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान यशस्वी जायसवाल ने कहा, “अभी मैं अपनी फिटनेस पर बहुत ध्यान दे रहा हूं। मैं अपने शरीर को और बेहतर समझने की कोशिश कर रहा हूं ताकि ज्यादा फिट रह सकूं और अपनी स्किल्स में सुधार कर सकूं। हर दिन मैं खुद पर काम कर रहा हूं ताकि एक दिन टीम इंडिया की कप्तानी कर सकूं।”
सम्बंधित ख़बरें
क्वालीफायर-2 के टॉस पर मचा भयंकर गदर, अंपायर के फैसले से भड़के GT के कप्तान शुभमन गिल, दोबारा करना पड़ा टॉस
न्यू चंडीगढ़ में 29 मई का मौसम अपडेट डरावना, अगर RR बनाम GT मुकाबला रद्द हुआ तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट?
IPL के इस ‘खराब क्लब’ में विराट कोहली ने बनाई जगह, शिखर धवन को पीछे छोड़ दूसरे नंबर पर पहुंचे, देखें लिस्ट
धर्मशाला में टूटा शुभमन गिल का दिल! RCB की आंधी में उड़ी गुजरात टाइटंस, कप्तान ने खुद बताया कहां हुई बड़ी चूक
Look at 0:50 what arrogant jaiswal says ” I want to be captain “.
No doubt he is a good player, but this attitude is not good for the team atmosphere, hope gill is aware of such 🐍🐍. Hope he changes his arrogant mindset. pic.twitter.com/ZglIwDHKcF — Sujay (@Jamiesmit86) October 4, 2025
प्लेइंग 11 में जगह मुश्किल
23 साल के यशस्वी जायसवाल को ऑस्ट्रेलिया दौरे की वनडे टीम में शामिल तो किया गया है, लेकिन उनके खेलने की संभावना कम है। शुभमन गिल टीम के कप्तान हैं और रोहित शर्मा उनके साथ ओपनिंग करेंगे। ऐसे में जायसवाल को बैकअप ओपनर के रूप में रखा गया है।
चैंपियंस ट्रॉफी और टी20 टीम से बाहर
जायसवाल ने अब तक भारत के लिए सिर्फ एक वनडे मैच खेला है, जिसमें उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पारी खेली थी। लिस्ट-ए क्रिकेट में उनका औसत 50 से ऊपर है, लेकिन उन्हें लगातार मौके नहीं मिल पाए। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी वह पूरे टूर्नामेंट में बेंच पर बैठे रहे। वहीं, हालिया टी20 एशिया कप में भी उन्हें टीम से बाहर रखा गया था, जबकि उनके पास 23 टी20 मैचों में 723 रन, 36.15 का औसत और 164.31 का स्ट्राइक रेट है।
IPL में कप्तानी की संभावनाएं
भले ही अभी भारतीय टीम की कप्तानी का सपना अधूरा है, लेकिन IPL में उन्हें भविष्य के कप्तान के रूप में देखा जा रहा है। खबरें थीं कि जायसवाल राजस्थान रॉयल्स छोड़ सकते हैं, लेकिन फिलहाल वह टीम के साथ ही बने हुए हैं। माना जा रहा है कि आने वाले मेगा ऑक्शन में कई फ्रेंचाइजियां उन्हें कप्तान के तौर पर खरीद सकती हैं।
ये भी पढ़ें: विदर्भ ने फिर रचा इतिहास, रेस्ट ऑफ इंडिया को हराकर जीता ईरानी कप का खिताब
फिलहाल टेस्ट सीरीज में व्यस्त
फिलहाल यशस्वी जायसवाल वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा हैं। पहले टेस्ट में उन्होंने 36 रन बनाए थे और अब वह दिल्ली में 10 अक्टूबर से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट में खेलते नजर आएंगे।
