Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अजिंक्य रहाणे की वजह से यशस्वी जायसवाल ने छोड़ा मुंबई का साथ, गुस्से में किटबैग पर…

यशस्वी जायसवाल ने दो दिन पहले ही मुंबई क्रिकेट का साथ छोड़ा है। अब ऐसी खबर आ रही है कि मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे के वजह से यशस्वी जायसवाल ने मुंबई क्रिकेट एशोसिएशन को छोड़कर गोवा का दामन थामा है। 

  • By उज्जवल सिन्हा
Updated On: Apr 04, 2025 | 08:56 AM

यशस्वी जायसवाल (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क: यशस्वी जायसवाल ने दो दिन पहले ही मुंबई क्रिकेट का साथ छोड़ा है। अब ऐसी खबर आ रही है कि मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे के वजह से यशस्वी जायसवाल ने मुंबई क्रिकेट एशोसिएशन को छोड़कर गोवा का दामन थामा है। ऐसा कहा जा रहा है कि रणजी ट्रॉफी के दौरान यशस्वी जायसवाल ने गुस्से में रहाणे के किट बैग पर लात भी मारी थी।

पिछले कुछ समय में अजिंक्य रहाणे और यशस्वी जायसवाल के रिश्ते खराब होते चले गए। इंडिया टुडे के एक रिपोर्ट के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर ग्रुप स्टेज के मुकाबले में मिली हार के बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे और कोच ओमकार साल्वी ने उन्हें गलत तरीके से निशान बनाया था।

रहाणे और साल्वी ने जायसवाल की कमिटमेंट पर उठाए सवाल

रिपोर्ट में कहा गया है कि रहाणे और साल्वी ने मैच के बाद जयसवाल की कमिटमेंट पर सवाल उठाए थे, जिससे यशस्वी जायसवाल ‘गुस्सा’ हो गया था। जम्मू-कश्मीर से मिली हार के बाद मुंबई के मुख्य चयनकर्ता संजय पाटिल ने हार के बाद बयान दिया। इस बयान से जायसवाल को लगा कि उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। जायसवाल ने जम्मू-कश्मीर के खिलाफ पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में 26 रन बनाए। मुंबई की टीम पहली पारी में 120 और दूसरी पारी में 290 रनों पर ऑल आउट हो गई थी। इस कारण से मुंबई को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

मुंबई के मुख्य चयनकर्ता ने हार के बाद लताड़ा

पाटिल ने कहा था कि मैं जम्मू-कश्मीर की हार से अभी भी दुखी हूं, जो मुझे लगता है कि हमारी अब तक की सबसे खराब हार थी। उस मैच में भारतीय खिलाड़ियों को शामिल करने के लिए हमें कुछ प्रतिभाशाली युवाओं को बाहर रखना पड़ा। मुंबई को ऐसे खिलाड़ियों की जरूरत है जो अच्छा प्रदर्शन कर सकें और टीम को मैच जिता सकें, जो उस मैच में नहीं था। भारतीय खिलाड़ियों को यह समझने की जरूरत है कि यह सिर्फ उस मैच के लिए ‘उपलब्ध’ होने के बारे में नहीं है। मुंबई क्रिकेट की संस्कृति हमेशा से यह रही है कि जब आप मुंबई के लिए खेलते हैं तो अपना 100% देते हैं।

खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रहाणे और यशस्वी के रिश्ते में पड़ी थी दरार

उस रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि यह मैच रहाणे और जायसवाल के बीच रिश्ते को खत्म करने का आखिरी तिनका था। यह तनाव 2022 में तब शुरू हुआ जब रहाणे ने विपक्षी टीम के रवि तेजा पर स्लेजिंग करने के लिए दलीप ट्रॉफी के फाइनल के दौरान जायसवाल को मैदान छोड़ने का आदेश दिया। जायसवाल के बारे में यह भी कहा जाता है कि जब दो सीजन पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान मुंबई प्रबंधन ने उनके शॉट चयन पर सवाल उठाए थे, तो उन्हें ‘निशाना बनाया गया’ था।

Yashasvi jaiswal left mumbai cricket association because of ajinkya rahane know the reason

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 04, 2025 | 08:14 AM

Topics:  

  • Ajinkya Rahane
  • Ranji Trophy
  • Yashasvi Jaiswal

सम्बंधित ख़बरें

1

रणजी ट्रॉफी के लिए मुंबई ने शार्दुल ठाकुर को बनाया कप्तान, यशस्वी जायसवाल को नहीं मिली टीम में जगह

2

यशस्वी जायसवाल की नजरें बड़े रिकॉर्ड पर, दलीप ट्रॉफी में ऐसा करते ही रचेंगे इतिहास

3

एशिया कप के लिए इस खिलाड़ी ने चुनी अपनी प्लेइंग-11, संजू सैमसन और रिंकू सिंह को किया बाहर

4

अजिंक्य रहाणे ने छोड़ी मुंबई की कमान, जानें डोमेस्टिक सीजन से पहले क्यों लिया इतना बड़ा फैसला?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.