Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IPL 2026 ऑक्शन के दौरान अस्पताल में भर्ती हुए यशस्वी जायसवाल, मैदान पर अचानक बिगड़ी तबीयत

Yashasvi Jaiswal Hospitalised: सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट के सुपर लीग के मुकाबले के दौरान यशस्वी जायसवाल की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। मैच के दौरान पेट में ऐंठन हो रही थी।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Dec 17, 2025 | 01:16 PM

यशस्वी जायसवाल (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Yashasvi Jaiswal Hospitalised With Acute Gastroenteritis: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल इन दिनों मुंबई के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेल रहे हैं। यशस्वी जायसवाल को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान मंगलवार को राजस्थान के खिलाफ हुए मैच के बाद अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इसी बीच आईपीएल 2026 का ऑक्शन भी चल रहा था। यशस्वी जायसवाल राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते है।

यशस्वी जायसवाल को पेट में तेज ऐंठन होने के बाद आदित्य बिड़ला हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा। जायसवाल को डॉक्टरों ने आराम करने की सलाह दी है। यशस्वी पिछले कुछ दिनों से लगातार मैच खेल रहे हैं। यशस्वी जायसवाल साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट और वनडे टीम का हिस्सा थे। उस दौरान उन्होंने वनडे में अपना पहला शतक भी लगाया है। जिसके बाद वो तुरंत ही सैयद मुश्ताक अली का मुकाबला खेलने मुंबई की टीम के साथ जुड़ गए।

मैच के दौरान पेट में हो रही थी ऐंठन

रिपोर्ट के मुताबिक यशस्वी जायसवाल को पूरे मैच के दौरान पेट में ऐंठन हो रही थी और मैच के बाद उनकी हालत और खराब हो गई। अस्पताल में उनका अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन हुआ। इसके बाद चिकित्सकों को उनकी परेशानी का पता चला। फिलहाल उनकी स्थिति ठीक है और उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है। बीसीसीआई ने अभी तक उनकी हालत पर कोई ऑफिशियल अपडेट जारी नहीं किया है, हालांकि आने वाले दिनों में और क्लैरिटी मिलने की उम्मीद है।

सम्बंधित ख़बरें

Under-19 World Cup के सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय टीम, पाकिस्तान को हराने पर BCCI सचिव ने दी बधाई

Ranji Trophy: क्वार्टर फाइनल के लिए मुंबई से जुड़े भारत के दो स्टार, यशस्वी के साथ इस खिलाड़ी की भी हुई वापसी

ICC ने पाकिस्तान पर लिया कौन सा एक्शन…जिसके समर्थन में उतरा BCCI? बॉयकॉट विवाद पर राजीव शुक्ला का बड़ा बयान

पाकिस्तान को बॉयकाट की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी! T20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ सरेंडर पर ICC ने चेताया

सम्बंधित ख़बरें

Under-19 World Cup के सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय टीम, पाकिस्तान को हराने पर BCCI सचिव ने दी बधाई

Ranji Trophy: क्वार्टर फाइनल के लिए मुंबई से जुड़े भारत के दो स्टार, यशस्वी के साथ इस खिलाड़ी की भी हुई वापसी

ICC ने पाकिस्तान पर लिया कौन सा एक्शन…जिसके समर्थन में उतरा BCCI? बॉयकॉट विवाद पर राजीव शुक्ला का बड़ा बयान

पाकिस्तान को बॉयकाट की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी! T20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ सरेंडर पर ICC ने चेताया

हरियाणा के खिलाफ ठोका था शतक

यशस्वी जायसवाल भारतीय टी20 टीम का हिस्सा नहीं हैं और इसी वजह से सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में मुंबई की तरफ से खेल रहे हैं। हरियाणा के खिलाफ जायसवाल ने तूफानी शतक लगाते हुए न सिर्फ अपनी टीम को जीत दिलायी थी, बल्कि भारतीय टी20 टीम में बतौर ओपनर अपना दावा ठोका था। हरियाणा के खिलाफ पारी की शुरुआत करने उतरे यशस्वी जायसवाल ने 50 गेंद पर 16 चौके और 1 छक्के की मदद से 101 रन की पारी खेली। इस दौरान 23 गेंद पर उन्होंने अर्धशतक और 48 गेंद पर शतक लगाया था।

यह भी पढ़ें: IPL 2026 ऑक्शन के बाद 10 टीमों की पूरी लिस्ट, देखें किस फ्रेंचाइजी ने किन खिलाड़ियों को किया शामिल

गिल की वजह से यशस्वी को टी20 में नहीं मिला मौका

भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान शुभमन गिल टीम में अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत कर रहे हैं। गिल बतौर ओपनर टी20 में अपनी भूमिका के साथ न्याय नहीं कर पाए हैं और लगातार असफल रहे हैं। गिल को बतौर ओपनर टीम में जगह जायसवाल और संजू सैमसन जैसे बल्लेबाजों को ड्रॉप करके दी गई है। ऐसे में जायसवाल के शतक ने गिल के लिए मुश्किल बढ़ा दी है। जायसवाल ने भारतीय टीम के लिए 23 टी20 मैचों की 22 पारियों में 1 शतक और 5 अर्धशतक की मदद से 723 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 164.32 है।

Yashasvi jaiswal hospitalised with acute gastroenteritis after smat win vs rajasthan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 17, 2025 | 01:14 PM

Topics:  

  • BCCI
  • Domestic Cricket
  • Syed Mushtaq Ali Trophy
  • Yashasvi Jaiswal

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.