इंग्लैंड के खिलाफ यशस्वी जायसवाल ने रचा कीर्तिमान, सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले..
Yashasvi Jaiswal score 1000 Test runs against England: यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने 1000 रन पूरे किए। वो सबसे तेज 1000 रन पूरे करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
यशस्वी जायसवाल (फोटो-सोशल मीडिया)
Yashasvi Jaiswal score 1000 Test runs against England: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वो इंग्लैंड के खिलाफ सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने मैनचेस्टर में यह कारनामा किया है।
यशस्वी जायसवाल मोहम्मद अजहरुद्दीन के साथ 16 पारियों में यह उपलब्धि हासिल करने वाले संयुक्त रूप से दूसरे सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं पहले नंबर पर सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ संयुक्त रूप से मौजूद हैं। दोनों ने 15 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी।
इंग्लैंड के खिलाफ सबसे तेज 1000 टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय
सचिन तेंदुलकर – 15 पारियां
राहुल द्रविड़ – 15 पारियां
मोहम्मद अजहरुद्दीन – 16 पारियां
यशस्वी जायसवाल – 16 पारियां
सम्बंधित ख़बरें
वो नेता जो क्रिकेट में बनाना चाहता था अपनी पहचान, पिता की एक सलाह पर बदला करियर, बन गए राजनीति के सुल्तान
Team India के दो नामी प्लेयर्स को NADA से मिला नोटिस, लगा बड़ा झटका, सामने आई ये बड़ी वजह
IPL 2026 Playoff Schedule: बेंगलुरु से छीनी फाइनल की मेजबानी, अब अहमदाबाद में होगा खिताबी मुकाबला
नागपुर VPL ऑक्शन में छाए अपूर्व वानखेड़े, बने सबसे महंगे खिलाड़ी; फ्रेंचाइजियों ने खिलाड़ियों पर लुटाया पैसा
यशस्वी जायसवाल इंग्लैंड के खिलाफ अपना 9वां मुकाबला खेल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 16वीं पारी में 1000 रन पूरा किया। जायसवाल को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैचों में 1000 रन बनाने के क्लब में शामिल होने के लिए चौथे टेस्ट में 55 रनों की ज़रूरत थी और उन्होंने भारत की पहली पारी के 36वें ओवर की पांचवीं गेंद पर क्रिस वोक्स को चौका लगाकर यह मुकाम हासिल कर लिया। जायसवाल इंग्लिश टीम के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में कम से कम 1000 रन बनाने वाले कुल 20वें भारतीय बल्लेबाज हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ भारत के लिए सर्वाधिक टेस्ट रन
| क्रम | खिलाड़ी | मैच | रन |
|---|---|---|---|
| 1 | सचिन तेंदुलकर | 32 | 2535 |
| 2 | सुनील गावस्कर | 38 | 2483 |
| 3 | विराट कोहली | 28 | 1991 |
| 4 | राहुल द्रविड़ | 21 | 1950 |
| 5 | गुंडप्पा विश्वनाथ | 30 | 1880 |
| 6 | चेतेश्वर पुजारा | 27 | 1778 |
| 7 | दिलीप वेंगसरकर | 26 | 1589 |
| 8 | केएल राहुल | 17 | 1376 |
| 9 | रविंद्र जडेजा | 24 | 1358 |
| 10 | कपिल देव | 27 | 1355 |
| 11 | मोहम्मद अजहरुद्दीन | 15 | 1278 |
| 12 | ऋषभ पंत | 16 | 1206 |
| 13 | शुभमन गिल | 14 | 1199 |
| 14 | विजय मांजरेकर | 17 | 1181 |
| 15 | महेन्द्र सिंह धोनी | 21 | 1157 |
| 16 | रोहित शर्मा | 14 | 1147 |
| 17 | फारुख इंजीनियर | 18 | 1113 |
| 18 | रविचंद्रन अश्विन | 24 | 1086 |
| 19 | रवि शास्त्री | 20 | 1026 |
| 20 | यशस्वी जायसवाल | 9 | 1003 |
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैचों में भारत के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। तेंदुलकर ने अपने 24 साल के करियर में इंग्लैंड के खिलाफ 32 टेस्ट खेले और कुल 2535 रन बनाए। उनके बाद सुनील गावस्कर हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 38 टेस्ट मैचों में 2483 रन बनाए थे।
यह भी पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, 93 साल और 592 मैचों के बाद भारत..
इंग्लैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में सर्वाधिक रन
| क्रम | खिलाड़ी | देश | मैच | रन | औसत | सर्वश्रेष्ठ स्कोर |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | स्टीव स्मिथ | ऑस्ट्रेलिया | 14 | 1391 | 55.64 | 211 |
| 2 | शुभमन गिल | भारत | 14 | 1199 | 54.50 | 269 |
| 3 | रोहित शर्मा | भारत | 13 | 1113 | 53.40 | 161 |
| 4 | ऋषभ पंत | भारत | 13 | 1044 | 77.96 | 146 |
| 5 | मार्नस लाबुशेन | ऑस्ट्रेलिया | 14 | 1016 | 48.68 | 111 |
| 6 | यशस्वी जायसवाल | भारत | 9 | 1003 | 66.86 | 214* |
जायसवाल इंग्लैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) में 1000 रन बनाने वाले छठे बल्लेबाज भी बन गए हैं। मैनचेस्टर टेस्ट की पहली पारी में जायसवाल ने 107 गेंदों का सामना करते हुए 58 रन बनाए। उन्हें लियाम डॉसन ने पवेलियन भेजा। 41वें ओवर में जायसवाल स्लिप में आउट हो गए। डॉसन ने जायसवाल को आउट करते हुए 8 साल बाद अपना पहला विकेट लिया है। पवेलियन लौटने से पहले जायसवाल ने केएल राहुल (46 रन) के साथ पहले विकेट के लिए 94 रन और साई सुदर्शन के साथ दूसरे विकेट के लिए 26 रन जोड़े।
