-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India Plays A Test Match With 5 Left Handed Batter In Xi Against England In 4th Test
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, 93 साल और 592 मैचों के बाद भारत..
- Written By: उज्जवल सिन्हा
India played a Test match with 5 lefties in XI: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट मुकाबले में भारत ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार पांच बाएं हाथ के बल्लेबाज के साथ उतरा है।

ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा (फोटो-सोशल मीडिया)
India played a Test match with 5 lefties in XI: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैनचेस्टर में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहली बार पांच बाएं हाथ के बल्लेबाज के साथ उतरा है। भारतीय क्रिकेट इतिहास के 93 साल में भारत ने पहली बार ऐसा किया है।
23 जुलाई से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जा मुकाबले में यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं। इससे पहले भारत चार बाएं हाथ के बल्लेबाज के साथ उतरा था। लेकिन यह पहली बार हुआ, जब भारतीय टीम को पांच बाएं हाथ के बल्लेबाज के साथ उतरना पड़ा है।
मैनचेस्टर में भारतीय टीम की बल्लबाजी क्रम
| बल्लेबाज़ी क्रम | बल्लेबाज़ | बल्लेबाज़ी शैली |
|---|---|---|
| 1. | यशस्वी जायसवाल | बाएं हाथ के बल्लेबाज़ |
| 2. | केएल राहुल | दाएं हाथ के बल्लेबाज़ |
| 3. | साई सुदर्शन | बाएं हाथ के बल्लेबाज़ |
| 4. | शुभमन गिल (कप्तान) | दाएं हाथ के बल्लेबाज़ |
| 5. | ऋषभ पंत (विकेटकीपर) | बाएं हाथ के बल्लेबाज़ |
| 6. | रविंद्र जडेजा | बाएं हाथ के बल्लेबाज़ |
| 7. | वाशिंगटन सुंदर | बाएं हाथ के बल्लेबाज़ |
| 8. | शार्दुल ठाकुर | दाएं हाथ के बल्लेबाज़ |
| 9. | अंशुल कम्बोज | दाएं हाथ के बल्लेबाज़ |
| 10. | जसप्रीत बुमराह | दाएं हाथ के बल्लेबाज़ |
| 11. | मोहम्मद सिराज | दाएं हाथ के बल्लेबाज़ |
भारतीय टीम ने 592 मैचों के बाद ऐसा किया है। एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट के लिए भारत ने प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए हैं। पिछले दो मैचों में बेंच पर बैठने के बाद तमिलनाडु के बी साई सुदर्शन और मुंबई के शार्दुल ठाकुर की वापसी हुई है। सुदर्शन ने करुण नायर की जगह ली है और तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे, जबकि ठाकुर को नीतीश कुमार रेड्डी की जगह टीम में शामिल किया गया है, जो सोमवार (21 जुलाई) को घुटने की चोट के कारण पिछले दो मैचों से बाहर हो गए थे।
सम्बंधित ख़बरें
हार के बाद घिरे श्रेयस और कोच गंभीर, बताया ऑरेंज कैप विनर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से क्यों रखा बाहर
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, अगले मैच में ऐसा होगा जीत का पक्का प्लान
IND vs IRE: आयरलैंड ने किया बड़ा उलटफेर, भारत को 34 रनों से हराकर रचा इतिहास, कप्तानी डेब्यू में अय्यर फ्लॉप
51 पर 4 विकेट गंवाने के बाद आयरलैंड ने भारत को दिया 183 रन का टारगेट, टकर-डेलानी ने पलटा मैच
यह भी पढ़ें: गावस्कर-तेंदुलकर के लिस्ट में शामिल हुए केएल राहुल, भारत के लिए ऐसा करने वाले…

इनके अलावा 24 वर्षीय तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज भी मैनचेस्टर में भारत के लिए खेल रहे हैं। हरियाणा के इस क्रिकेटर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया है और उन्हें आकाश दीप की जगह शामिल किया गया है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में भारत के दूसरे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी पंत का लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन उंगली में चोट लगने के बाद मैनचेस्टर टेस्ट में खेलना संदिग्ध था, लेकिन समय पर ठीक होकर उन्होंने टीम में अपनी जगह बरकरार रखी।
पंत ने मौजूदा सीरीज में अपने बल्लेबाज़ी प्रदर्शन से प्रभावित किया है। उन्होंने लीड्स के हेडिंग्ले में खेले गए सीरीज के पहले मैच में दो शतक (134 और 118) बनाए और एजबेस्टन में खेले गए दूसरे टेस्ट में 25 और 65 रन बनाए। लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे टेस्ट में, चोट से जूझने के बावजूद पंत ने 74 और 9 रन बनाए।
इंग्लैंड के खिलाफ भारत का प्लेइंग इलेवन
यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जड़ेजा, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज
India plays a test match with 5 left handed batter in xi against england in 4th test
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 28 June 2026: रविवार को इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल
Jun 28, 2026 | 12:15 AMपंजाब में नशे के खिलाफ ‘सूरमा’ अभियान का आगाज, 15 जुलाई तक 3,100 खेल मैदान और जिम होंगे शुरू; CM मान का ऐलान
Jun 27, 2026 | 11:10 PMवाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PMचलती बाइक पर अचानक गिर गई पेड़ की भारी डाल, CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा; जिंदगी और मौत से जूझ रहा शख्स
Jun 27, 2026 | 11:00 PMमुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PMगौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला का रिश्ता टूटा, एक साल से रह रहे थे अलग, एक्ट्रेस ने खुद की तलाक की पुष्टि
Jun 27, 2026 | 10:42 PMसेशेल्स में PM मोदी का जलवा! कार डिप्लोमेसी से भारतीय संस्कृति की झलक तक, तस्वीरों में देखें- PHOTOS
Jun 27, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM
Maharashtra TET 2026: देश मेंNEET के बाद अब महाराष्ट्र TET पेपर कैसे हो गया लीक?
Jun 27, 2026 | 07:07 PM
Strait of Hormuz में फिर भड़की आग! ताख पर संघर्षविराम,क्या शुरू होने वाली है नई जंग?, Video
Jun 27, 2026 | 04:30 PM
पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM














