भारत को मिली न्यूजीलैंड से करारी हार तो इस खिलाड़ी ने अचानक किया संन्यास का ऐलान, IPL में भी नहीं लेगा हिस्सा
बंगाल की तरफ से रणजी ट्रॉफी खेल रहे भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ने सोशल मीडिया के जरिए संन्यास का ऐलान किया। साहा ने बताया कि इस बार वह अपने करियर का आखिरी रणजी सीजन खेल रहे हैं।
- Written By: मृणाल पाठक
रिद्धिमान साहा और विराट कोहली (सौजन्यः सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई। जहां भारत को 3-0 से हार का सामना करना पड़ा। ऐसा पहली बार हुआ है जब भारत अपनी ही सरजमीन पर इतनी बुरी तरह हारा है। जिसके बाद से ही टीम इंडिया की जमकर आलोचना हो रही है। अब अब इस शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ने अचानक संन्यास का ऐलान कर दिया।
बंगाल की तरफ से रणजी ट्रॉफी खेल रहे भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ने सोशल मीडिया के जरिए संन्यास का ऐलान किया। साहा ने बताया कि इस बार वह अपने करियर का आखिरी रणजी सीजन खेल रहे हैं। उन्होंने टीम इंडिया के लिए आखिरी मैच 2021 में खेला था। वहीं कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी भी साझा की गई है कि साहा आईपीएल 2025 में भी नहीं खेलने वाले हैं। उन्होंने मेगा ऑक्शन के लिए अपना नाम नहीं दिया है।
यह भी पढ़ें- गलती को सही बता रहे कप्तान रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद भी अपने फैसले को ठहराया सही!
सम्बंधित ख़बरें
एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप: सुरेश की शानदार जीत, सचिन ने तीसरे दिन कड़े मुकाबले में जीत हासिल की
आयरलैंड के खिलाफ T20 सीरीज का ऐलान, इंग्लैंड दौरे से पहले दो मैचों की सीरीज खेलेगी टीम इंडिया
Celebrities Reaction India Win: अजय देवगन से महेश बाबू तक, टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत पर सितारों ने दी बधाई
कीवियों को धूल चटाने के बाद टीम इंडिया का ‘देसी’ जश्न, मैदान पर ही शुरू हुआ डांस, देखें PHOTOS
पूर्व कप्तान एमएस धोनी के संन्यास के बाद साहा को कुछ समय के लिए भारतीय टेस्ट टीम के परमानेंट विकेटकीपर के तौर पर देखा जा रहा था। हालांकि फिर 2021 में भारतीय टीम मैनेजमेंट ने साहा को टीम से हटाने का फैसला किया और ऋषभ पंत के बैकअप के तौर पर केएस भरत को चुना जाने लगा। वहीं अब भरत भी टीम इंडिया के सेटअप से लगभग बाहर हो चुके हैं। इन दिनों ध्रुव जुरेल को टेस्ट टीम इंडिया में पंत के बैकअप के तौर पर देखा जा रहा है।
After a cherished journey in cricket, this season will be my last. I’m honored to represent Bengal one final time, playing only in the Ranji Trophy before I retire. Let’s make this season one to remember! pic.twitter.com/sGElgZuqfP — Wriddhiman Saha (@Wriddhipops) November 3, 2024
सोशल मीडिया पर शेयर की गई पोस्ट में साहा ने लिखा, “क्रिकेट में यादगार सफर के बाद यह सीजन मेरा आखिरी होगा। रिटायरमेंट से पहले सिर्फ रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए आखिरी बार बंगाल का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सम्मान की बात है। आइए इस सीजन को यादगार बनाएं।”
आपको बता दें कि रिद्धिमान साहा ने अपने करियर में टीम इंडिया के लिए 40 टेस्ट और 09 वनडे मैच खेले। टेस्ट की 56 पारियों में उन्होंने 29.41 की औसत से 1353 रन बनाए, जिसमें 3 शतक और 6 अर्धशतक शामिल रहे। इसके अलावा साहा ने वनडे की 5 पारियों में 41 रन बनाए।
