- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Rohit Sharma Is On Spinner Friendly Pitch India Vs New Zealand Test Series
गलती को सही बता रहे कप्तान रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद भी अपने फैसले को ठहराया सही!
- Written By: मृणाल पाठक
भारत पिछले 12 सालों से स्पिनरों के अनुकूल पिचों पर घरेलू टेस्ट सीरीज में अजेय था, लेकिन न्यूजीलैंड ने रविवार को तीसरे टेस्ट में उसे 25 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया।

रोहित शर्मा (सौजन्यः सोशल मीडिया)
मुंबई: भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में करारी हार का सामना करना पड़ा है। टीम इंडिया का अपने ही घर में सूपड़ा साफ हो गया। कीवी टीम ने शानदार प्रदर्शन कर भारत में इतिहास रच दिया। जिसके बाद भारतीय टीम की जमकर आलोचना हो रही है। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि भारतीय टीम का स्पिनर फ्रेंडली पिच बनाना गलत फैसला था। लेकिन कप्तान रोहित शर्मा की मानें तो उनका फैसला गलत नहीं था।
भारत पिछले 12 सालों से स्पिनरों के अनुकूल पिचों पर घरेलू टेस्ट सीरीज में अजेय था, लेकिन न्यूजीलैंड ने रविवार को तीसरे टेस्ट में उसे 25 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। बेंगलुरु में तेज गेंदबाजों के अनुकूल पिच पर टीम की पहली पारी सिर्फ 46 रन पर सिमट गई, जबकि पुणे और मुंबई में भारतीय बल्लेबाज न्यूजीलैंड के स्पिनरों का सामना करने में विफल रहे।
जब रोहित से मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछा गया कि क्या टीम को स्पिनरों के अनुकूल पिचों पर खेलने की अपनी योजना पर पुनर्विचार करना चाहिए, तो उन्होंने कहा, ‘‘यह बहुत पहले से तय नहीं होता है कि हमें किस तरह की पिच पर खेलना है। यह यह सीरीज दर सीरीज तय होता है।”
सम्बंधित ख़बरें
नेट्स पर दिखा Rohit Sharma का रौद्र रूप, अफगानिस्तान सीरीज से पहले जमकर बहाया पसीना और लगाए बड़े शॉट्स- VIDEO
रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या खेलेंगे अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज, COE से मिला ग्रीन सिग्नल
सचिन का 36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, एक महीने के अंदर दो और कारनामों पर होगी नजर!
अफगानिस्तान सीरीज के रंग में पड़ा भंग! पहले विराट कोहली हुए बाहर, अब रोहित और हार्दिक के खेलने पर भी संस्पेस
यह भी पढ़ें- चैंपियंस ट्रॉफी पर है नए कप्तान रिजवान का ध्यान, देख रहे दूसरी बार चैंपियन बनाने का ख्वाब
रोहित ने कहा, “हमने इंग्लैंड के खिलाफ बेहतरीन पिचों पर खेला है और इस बार हमें लगा कि यह टीम के लिए सही रहेगा। टीम ज्यादातर मौकों पर सफल रही है, लेकिन यह एकमात्र ऐसा मौका है, जब हम इस सीरीज से जो हासिल करना चाहते थे, उससे चूक गए।”
रोहित ने पिच के बारे में जो कहा, वह मुंबई टेस्ट से पहले पूर्व खिलाड़ी और टीम के सहायक कोच अभिषेक नायर द्वारा कही गई बातों के विपरीत है। नायर ने मुंबई में खेले गए तीसरे टेस्ट से पहले कहा था, “काश हम पिचों को क्यूरेट कर पाते, लेकिन हम ऐसा नहीं करते। क्यूरेटर ऐसा करते हैं। हमें जो भी पिच मिलती है, हम उस पर खेलते हैं, चाहे वह सीमिंग पिच हो या टर्निंग पिच।”
भारत को इस सीरीज में पुणे में मुंबई से 113-25 रन से हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय कप्तान ने गौतम गंभीर (मुख्य कोच) के नेतृत्व में टीम के नए कोचिंग स्टाफ का बचाव किया, जिसमें नायर, रेयान टेन डोशेट (नीदरलैंड), मोर्ने मोर्कल (दक्षिण अफ्रीका) और टी दिलीप शामिल हैं।
रोहित ने कहा कि “वे अभी टीम में शामिल हुए हैं। वे समझ रहे हैं कि यह टीम और खिलाड़ी कैसे काम करते हैं। उनके आने के बाद यह टीम की दूसरी सीरीज है। खिलाड़ी की जिम्मेदारी है कि वह अपना काम करे। टीम के सहयोगी स्टाफ को यहां आए हुए सिर्फ चार-पांच महीने हुए हैं, इसलिए अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।”
रोहित ने माना कि जीत के लिए 147 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय बल्लेबाजों ने खराब प्रदर्शन किया। जिसकी वजह से टीम ने 29 रन पर पांच विकेट गंवा दिए। उन्होंने कहा कि ”मेरी शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। जब आप ऐसे लक्ष्य का पीछा करते हैं, तो आप गेंदबाजों पर दबाव बनाने की कोशिश करना चाहते हैं। आप गेंदबाजों को एक खास स्लॉट में गेंदबाजी करने की अनुमति नहीं दे सकते।”
Rohit sharma is on spinner friendly pitch india vs new zealand test series
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
12 जून का इतिहास: जब अहमदाबाद में क्रैश हुआ एअर इंडिया का विमान; जानें आज की बड़ी घटनाएं
Jun 12, 2026 | 10:25 AM10 जून की डेडलाइन भी चूकी, मीठी नदी में गाद और कचरा बरकरार; मुंबई में बढ़ा बाढ़ का खतरा
Jun 12, 2026 | 10:25 AMएम्स भोपाल में तीमारदारों को बड़ी राहत: बनेगा 500 बेड का आधुनिक विश्राम सदन, फुटपाथ पर नहीं गुजारनी पड़ेगी रात
Jun 12, 2026 | 10:25 AMनागपुर एयरपोर्ट का कायाकल्प: 25 जून को GMR ग्रुप को मिलेगा नियंत्रण, 7,000 करोड़ के निवेश से बदलेगी तस्वीर
Jun 12, 2026 | 10:24 AM100 साल बाद भी गोंदिया नगर परिषद के पास नहीं डंपिंग यार्ड, ठेकेदार के भरोसे कचरा प्रबंधन
Jun 12, 2026 | 10:22 AMModel Harsha Sani Arrested: 11 करोड़ के नशीले पदार्थ के साथ पकड़ी गई मॉडल, बैंकॉक कनेक्शन की जांच जारी
Jun 12, 2026 | 10:20 AMएस कुमार्स बैंक फ्रॉड केस में शिकंजा, ईडी ने रायगढ़ और लंदन की करोड़ों की संपत्तियों को किया अटैच
Jun 12, 2026 | 10:10 AMवीडियो गैलरी

काशी में फिर गरजा योगी का बुलडोजर, दालमंडी के व्यापारियों में मचा हड़कंप; एक साथ जमींदोज हुए कई मकान- VIDEO
Jun 11, 2026 | 09:17 PM
80% मुस्लिम कारीगर बनाते हैं कान्हा के कपड़े, ईद हो या जन्माष्टमी; एक साथ मनाते हैं त्योहार, VIDEO वायरल
Jun 11, 2026 | 09:05 PM
POK में जनता का फूटा गुस्सा, 1 करोड़ के इनामी युवा नेता सरदार अमन खान ने उड़ाई सेना की नींद, देखें VIDEO
Jun 11, 2026 | 08:52 PM
हर चुनाव में कैसे बाजी मारती है बीजेपी? पंकज चौधरी ने बताया पार्टी की सफलता का राज- VIDEO
Jun 10, 2026 | 11:05 PM
राष्ट्रपति ने तोड़ा प्रोटोकॉल, अधिकारी ने छुए पैर, अयोध्या के लाल की शहादत की कहानी सुन रो पड़ा देश- VIDEO
Jun 10, 2026 | 10:53 PM
Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट दौड़ी कांग्रेस, क्या मिलेगी राहत?
Jun 10, 2026 | 10:38 PM














