WPL 2026: मुंबई इंडियंस ने घोषित की रिटेंशन लिस्ट, हरमनप्रीत कौर समेत 5 खिलाड़ियों को किया रिटेन
WPL 2026: WPL 2026 के मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी की है। फ्रेंचाइजी ने कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत 5 खिलाड़ियों को आगामी सीजन के लिए रिटेन किया है।
- Written By: संजय बिष्ट
मुंबई इंडियंस की टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
WPL 2026, Mumbai Indians Retention List: महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के मेगा ऑक्शन से पहले सभी फ्रेंचाइजियों ने अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है। दो बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) ने भी अपने रिटेन खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया है। 27 नवंबर को होने वाले ऑक्शन से पहले MI ने कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत 5 खिलाड़ियों को टीम में बनाए रखा है। मुंबई की टीम ने पिछले सीजन यानी WPL 2025 का खिताब दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीता था।
मुंबई इंडियंस ने इन 5 खिलाड़ियों को किया रिटेन
मुंबई इंडियंस ने WPL 2026 सीजन के लिए कुल 5 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। फ्रेंचाइजी ने कप्तान हरमनप्रीत कौर (2.5 करोड़), इंग्लैंड की स्टार ऑलराउंडर नैट साइवर-ब्रंट (3.5 करोड़), वेस्टइंडीज की बल्लेबाज हेले मैथ्यूज (1.75 करोड़), भारतीय ऑलराउंडर अमनजोत कौर (1 करोड़) और अनकैप्ड खिलाड़ी जी. कमलिनी (50 लाख) को टीम में बरकरार रखा है। ये पांचों खिलाड़ी WPL 2026 में भी मुंबई इंडियंस की जर्सी में नजर आएंगी।
WPL के रिटेंशन नियमों में ये हैं प्रमुख बातें
WPL के नियमों के अनुसार, प्रत्येक टीम अधिकतम तीन कैप्ड भारतीय खिलाड़ियों, दो विदेशी खिलाड़ियों और दो अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। वहीं अगर कोई फ्रेंचाइजी सभी पांच खिलाड़ियों को रिटेन करना चाहती है, तो उसके पास कम से कम एक अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी होना जरूरी है।
सम्बंधित ख़बरें
क्रिकेट जगत में कोहली के नाम दर्ज हुआ एक और ‘विराट’ रिकॉर्ड, ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले भारतीय बल्लेबाज
रायपुर में KKR पर भारी पड़ा कोहली का शतक, ‘चेजमास्टर’ ने खेली नाबाद 105 रन की शतकीय पारी, 6 विकेट से जीता RCB
KKR vs RCB: बेंगलुरु के सामने केकेआर ने जीत के लिए रखा 193 रन का टारगेट, रघुवंशी-रिंकू की विस्फोटक बल्लेबाजी
IPL 2026 के बाद BCCI लेगा बड़ा निर्णय, कोचिंग रोल के लिए बालाजी समेत कई अन्य नाम किए गए शॉर्टलिस्ट
WPL 2026 सीजन में राइट टू मैच (RTM) कार्ड का नियम भी जोड़ा गया है, जिससे टीमें अपने पुराने खिलाड़ियों को नीलामी के दौरान दोबारा खरीद सकेंगी। हालांकि, मुंबई इंडियंस ने पहले ही 5 खिलाड़ियों को रिटेन कर लिया है, इसलिए उनके पास RTM कार्ड का विकल्प उपलब्ध नहीं रहेगा।
MI के पास नीलामी के लिए बचे इतने पैसे
WPL 2026 के लिए नीलामी पर्स की राशि 15 करोड़ रुपये तय की गई है। रिटेंशन के लिए वेतन स्लैब भी अलग-अलग निर्धारित हैं —
- खिलाड़ी 1 के लिए 3.5 करोड़ रुपये
- खिलाड़ी 2 के लिए 2.5 करोड़ रुपये
- खिलाड़ी 3 के लिए 1.75 करोड़ रुपये
- खिलाड़ी 4 के लिए 1 करोड़ रुपये
- खिलाड़ी 5 के लिए 50 लाख रुपये
ये भी पढ़ें: जसप्रीत बुमराह ने तोड़ा पाकिस्तानी दिग्गज का रिकॉर्ड, जो कोई नहीं कर सका वो कर गए अपने ‘जस्सी भाई’
अगर कोई टीम 5 खिलाड़ियों को रिटेन करती है, तो उसके पर्स से कुल 9.25 करोड़ रुपये घटा लिए जाते हैं। इस हिसाब से मुंबई इंडियंस के पास अब 5.75 करोड़ रुपये की राशि ऑक्शन के लिए शेष रह गई है।
ये भी पढ़ें: जसप्रीत बुमराह ने तोड़ा पाकिस्तानी दिग्गज का रिकॉर्ड, जो कोई नहीं कर सका वो कर गए अपने ‘जस्सी भाई’
मुंबई इंडियंस के रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट
- हरमनप्रीत कौर – 2.5 करोड़ रुपये
- नैट साइवर-ब्रंट – 3.5 करोड़ रुपये
- अमनजोत कौर – 1 करोड़ रुपये
- हेले मैथ्यूज – 1.75 करोड़ रुपये
- जी. कमलिनी – 50 लाख रुपये
- शेष राशि – 5.75 करोड़ रुपये
