WPL फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स का रिकॉर्ड स्कोर, आरसीबी को जीत के लिए बनाने होंगे 204 रन
Women's Premier League 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने WPL 2026 फाइनल में आरसीबी के खिलाफ 203 रन बनाए। जेमिमा रोड्रिग्स, लौरा वोल्वार्ड्ट और चिनले हेनरी की साझेदारी ने टीम को मजबूत स्कोर दिलाया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
दिल्ली कैपिटल्स (फोटो-सोशल मीडिया)
Royal Challengers Bengaluru Women vs Delhi Capitals Women, Final: महिला प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स ने फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए 203 रन बनाए। आरसीबी को जीत के लिए 204 रनों का टारगेट दिया है। कैपिटल्स को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में लौरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स और चिनले हेनरी की तिकड़ी का अहम योगदान रहा।
वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेले जा रहे फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने दिल्ली कैपिटल्स को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। इसके जवाब में कैपिटल्स ने निर्धारित ओवरों में 4 विकेट खोकर 203 रन बनाए। दिल्ली के लिए शेफाली और लिजेल ली की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 5.5 ओवरों में 49 रन जुटाए। शेफाली 13 गेंदों में 3 चौकों के साथ 20 रन बनाकर आउट हुईं, जिसके बाद ली ने लौरा वोल्वार्ड्ट के साथ दूसरे विकेट के लिए 23 रन जोड़े।
जेमिमा रोड्रिग्स का अर्धशतक
लिजेल ली ने टीम के खाते में 37 रन का योगदान दिया। उनकी इस पारी में 3 छक्के और इतने ही चौके शामिल रहे। इसके बाद कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने लौरा वोल्वार्ड्ट के साथ तीसरे विकेट के लिए 51 गेंदों में 76 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया। जेमिमा 37 गेंदों में 8 चौकों के साथ 57 रन बनाकर आउट हुईं।
सम्बंधित ख़बरें
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
हार के बाद घिरे श्रेयस और कोच गंभीर, बताया ऑरेंज कैप विनर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से क्यों रखा बाहर
Women’s T20 World Cup: राधा यादव ने बरपाया कहर, धारदार गेंदबाजी से भारत ने बांग्लादेश को 136 पर समेटा
झारखंड प्रीमियर लीग: छोटा नागपुर रॉयल्स बनी चैंपियन, फाइनल मुकाबले में जमशेदपुर स्टीलर्स को 7 विकेट से हराया
चिनले हेनरी की ताबड़तोड़ पारी
जिसके बाद वोल्वार्ड्ट ने चिनले हेनरी के साथ 54 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 200 के पार पहुंचाया। वोल्वार्ड्ट ने 5 बाउंड्री के साथ 44 रन बनाए, जबकि हैनरी ने 15 गेंदों में 35 रन की नाबाद पारी खेली। आरसीबी की तरफ से सयाली सतघरे, अरुंधति रेड्डी और नादिन डी क्लार्क ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
यह भी पढ़ें: WPL Final: स्मृति मंधाना से 2024 का बदला ले पाएंगी जेमिमा या RCB जीतेगी दूसरा टाइटल? आज वडोदरा में महामुकाबला
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स जेमिमा रोड्रिगेज की कप्तानी में लिजेल ली (विकेटकीपर), शेफाली वर्मा, लौरा वोल्वार्ड्ट, मारिजैन कप्प, चिनले हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी और नंदिनी शर्मा के साथ उतरी है।
दूसरी ओर, स्मृति मंधाना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान संभाल रही हैं। इस खेमे में ग्रेस हैरिस, जॉर्जिया वोल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, नादिन डी क्लार्क, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, सयाली सतघरे, श्रेयंका पाटिल और लॉरेन बेल शामिल हैं।
