दिल्ली कैपिटल्स का मास्टरस्ट्रोक…बदल दिया कप्तान, अब 25 साल की युवा दौड़ाएगी ‘राजधानी एक्सप्रेस’
Jemimah Rodrigues: डब्ल्यूपीएल 2026 के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने बड़ा दांव खेला है। महिला प्रीमियर लीग 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए 25 वर्षीय खिलाड़ी कप्तानी करते हुए दिखाई देगी।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
जेमिमा रोड्रिग्स (फोटो- सोशल मीडिया)
Delhi Capitals: महिला प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने एक बड़ा और चौंकाने वाला फैसला लिया है। फ्रेंचाइजी ने 25 साल की भारतीय स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्ज को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है। आगामी सीजन में दिल्ली की टीम पहली बार किसी भारतीय खिलाड़ी की कप्तानी में खेलती नजर आएगी। WPL 2026 का आगाज 9 जनवरी से होने वाला है।
अब तक खेले गए तीनों सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज खिलाड़ी मेग लैनिंग ने संभाली थी, लेकिन इस बार टीम ने बदलाव करते हुए युवा जेमिमा पर भरोसा जताया है।
WPL में जेमिमा का शानदार प्रदर्शन
जेमिमा रोड्रिग्ज WPL में दिल्ली कैपिटल्स की पहली खिलाड़ी रही हैं और पिछले तीन सीजन में वह टीम की सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक बनकर उभरी हैं। उन्होंने अब तक WPL में 27 मैच खेले हैं, जिसमें 139.66 के स्ट्राइक रेट से 507 रन बनाए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी के दिवाने बन गए कोहली के कोच, कहा- वो डेब्यू के हकदार हैं
IND vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ जीत का सिलसिला बरकरार रखने उतरेगी टीम इंडिया, नई भूमिका में दिखेंगे कप्तान अय्यर
नीदरलैंड्स क्रिकेट टीम के कोच रयान कुक ने अचानक दिया इस्तीफा, यह बड़ी वजह आई सामने
बेन स्टोक्स ने नाइट क्लब विवाद पर तोड़ी चुप्पी, गलती मानते हुए साथी खिलाड़ियों से मांगी माफी
हाल ही में जेमिमा ने वनडे वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली थी। उनकी उस मैच विनिंग पारी के दम पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। इसके अलावा श्रीलंका के खिलाफ चल रही टी20 सीरीज में भी उन्होंने पहले मैच में नाबाद 69 रन बनाकर अपनी फॉर्म का परिचय दिया।
मेग लैनिंग की कप्तानी में तीन बार फाइनल
मेग लैनिंग की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने WPL में तीन बार फाइनल तक का सफर तय किया था। हालांकि टीम खिताब जीतने से चूक गई थी। अब लैनिंग दिल्ली टीम का हिस्सा नहीं हैं और मेगा ऑक्शन में उन्हें यूपी वॉरियर्स ने खरीद लिया है। हालांकि टीम में दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट मौजूद हैं, लेकिन इसके बावजूद फ्रेंचाइजी ने कप्तानी के लिए एक भारतीय खिलाड़ी को प्राथमिकता दी और जेमिमा को यह जिम्मेदारी सौंपी।
पहली बार कप्तानी संभालेंगी जेमिमा
दिलचस्प बात यह है कि जेमिमा रोड्रिग्ज ने इससे पहले कभी भी टीम इंडिया या WPL में कप्तानी नहीं की है। इसके बावजूद फ्रेंचाइजी ने उन पर भरोसा जताया है। मेगा ऑक्शन के दौरान ही दिल्ली कैपिटल्स के को-ऑनर पार्थ जिंदल ने साफ कर दिया था कि वह इस बार भारतीय कप्तान चाहते हैं।
ये भी पढ़ें: झल्ला गया पाकिस्तान…भारतीय U-19 खिलाड़ी ने नहीं दिया भाव, तो मोहसिन नकवी पहुंच गए ICC के पास
जेमिमा 2023 से दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं और उन्हें WPL 2026 के लिए शेफाली वर्मा, एनाबेल सदरलैंड, मैरिजेन कैप और अनकैप्ड खिलाड़ी निक्की प्रसाद के साथ रिटेन किया गया है। अब देखना होगा कि जेमिमा अपनी कप्तानी में दिल्ली को पहला WPL खिताब दिला पाती हैं या नहीं।
