WPL 2025: यूपी वारियर्स ने रचा इतिहास, डब्ल्यूपीएल में ऐसा करने वाली पहली टीम बनी; जॉर्जिया वॉल शतक से चूकी
महिला प्रीमियर लीग में यूपी वारियर्स की टीम ने एक इतिहास रच दिया है। यूपी की टीम ने डब्ल्यूपीएल में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर बनाया है। यूपी वारियर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 5 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
स्पोर्ट्स डेस्क: महिला प्रीमियर लीग में यूपी वारियर्स की टीम ने एक इतिहास रच दिया है। यूपी की टीम ने डब्ल्यूपीएल में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर बनाया है। यूपी वारियर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 5 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए। यह महिला प्रीमियर लीग के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। यूपी के लिए जॉर्जिया वॉल ने नाबाद 99 रनों की पारी खेली।
जॉर्जिया वॉल ने लगातार दूसरे मुकाबले में अर्धशतक लगाया। जॉर्जिया वॉल ने शानदार फॉर्म जारी रखी लेकिन महज एक रन से शतक से चूक गईं। उन्होंने 56 गेंद की नाबाद पारी में 17 चौके और एक छक्का लगाया। किरण नवगिरे ने भी 16 गेंद में दो चौके और पांच छक्के से 46 रन की आतिशी पारी खेली। ग्रेस हैरिस ने 22 गेंद में 39 रन और चिनेल हेनरी ने 15 गेंद में 19 रन का योगदान दिया। आरसीबी की जॉर्जिया वेयरहम ने 43 रन देकर दो विकेट हासिल किए।
जॉर्जिया वॉल डब्ल्यूपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बनी
बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद यूपी वारियर्स के शीर्ष क्रम ने आक्रामक बल्लेबाजी की जिससे जॉर्जिया वॉल डब्ल्यूपीएल इतिहास में सोफी डिवाइन के साथ संयुक्त रूप से सर्वोच्च स्कोर बनाने वाली खिलाड़ी बन गईं। डिवाइन ने 2023 में आरसीबी के खिलाफ ही 99 रन की पारी खेली थी। आरसीबी की गेंदबाज यूपी वारियर्स की बल्लेबाजों पर दबाव बनाने में असफल रहीं जिससे जॉर्जिया वॉल और हैरिस ने स्वंछद बल्लेबाजी करते हुए सत्र में पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। दोनों ने पावरप्ले में 67 रन जोड़े।
सम्बंधित ख़बरें
महिला क्रिकेट में दीप्ति शर्मा का रिकॉर्ड, बनीं तीनों फॉर्मेट में 5 विकेट हॉल लेने वाली दुनिया की चौथी गेंदबाज
ICC वनडे रैंकिंग में स्मृति मंधाना का जलवा, फिर हासिल किया नंबर-1 का ताज, अलाना किंग का गेंदबाजी में रहा दबदबा
ICC Rankings में दीप्ति शर्मा को बड़ा झटका, पाकिस्तानी खिलाड़ी बनी टी20 में नंबर-1 गेंदबाज
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ स्मृति मंधाना की मां का रिएक्शन; पलाश मुच्छल का जिक्र कर इंटरनेट पर मचाया तहलका
WPL में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर
- 99* (56) – जॉर्जिया वोल (UPW) बनाम RCB, 2025*
- 99 (36) – सोफी डिवाइन (RCB) बनाम GG, 2023
- 96* (47) – एलिसा हीली (UPW) बनाम RCB, 2023
- 96* (59) – बेथ मोनी (GG) बनाम UPW, 2025
- 95* (48) – हरमनप्रीत कौर (MI) बनाम GG, 2024
- 92 (57) – मेग लैनिंग (DC) बनाम GG, 2025
10 ओवर से पहले 100 का आंकड़ा किया पूरा
हैरिस ने शुरू में आक्रामक थीं, उन्होंने किम गर्थ की गेंदों पर पांच चौके जड़े। वहीं जॉर्जिया वॉल ने रेणुका सिंह की गेंदों पर तीन चौके जड़े। 77 रन के स्कोर पर हैरिस के आउट होने पर पहले विकेट की साझेदारी टूट गई। लेकिन नवगिरे ने जॉर्जिया वॉल के साथ मिलकर 31 गेंद में 71 रन की साझेदारी निभाई जिससे यूपी वारियर्स 9.3 ओवर में 100 रन पर पहुंच गई।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
दीप्ति के आउट होने से वॉल शतक से चूकी
नवगिरे ने आउट होने से पहले पांच छक्के लगाए। फिर हेनरी और जॉर्जिया वॉल ने 25 गेंद में 43 रन की भागीदारी की। कप्तान दीप्ति शर्मा अंतिम गेंद पर रन आउट हो गई जिससे जॉर्जिया वॉल अपने शतक से महज एक रन से चूक गईं।
WPL में सर्वोच्च पारी का कुल योग
- 225/5 – UPW बनाम RCB, लखनऊ, 2025*
- 223/2 – DC बनाम RCB, ब्रेबोर्न, 2023
- 211/4 – DC बनाम UPW, डीवाई पाटिल, 2023
- 207/5 – MI बनाम GG, डीवाई पाटिल, 2023
- 202/4 – RCB बनाम GG, वडोदरा, 2025
