Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Independence Day |
  • Parliament Session |
  • Weather Update |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हम तो डूबेंगे सनम तुमको भी ले डूबेंगे… RCB की जीत ने तोड़ा मुंबई का दिल, दिल्ली कैपिटल्स की फाइनल में सीधी एंट्री

WPL 2025: मुंबई के खिलाफ आरसीबी ने शानदार प्रदर्शन करके जीत दर्ज की। इस मैच में बैंगलोर ने पहले खेलते हुए 199 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जवाब में एमआई की टीम 188 रन ही बना सकी और 11 रनों से मैच हार गई।

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Mar 12, 2025 | 06:58 AM

RCB ने MI को 11 रन से हराया (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क: बीते मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया। जहां मुंबई को 11 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले को हारते ही मुंबई का सीधे फाइनल में जाने का सपना चकनाचूर हो गया। क्योंकि अगर मुंबई को फाइनल में सीधे पहुंचना था तो उन्हें ये मैच जीतना जरूरी था। लेकिन ऐसा हो नहीं पाया।

मुंबई के खिलाफ आरसीबी ने शानदार प्रदर्शन करके जीत दर्ज की। इस मैच में बैंगलोर ने पहले खेलते हुए 199 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जवाब में एमआई की टीम 188 रन ही बना सकी और 11 रनों से मैच हार गई। बैंगलोर की जीत में कप्तान स्मृति मंधाना की 53 रनों की पारी और स्नेह राणा के 3 विकेटों का अहम योगदान रहा।

वहीं मुंबई इंडियंस की इस हार से दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा फायदा हुआ है। चूंकि एमआई फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रही है, इसलिए बेहतर नेट रन-रेट के कारण दिल्ली ने सीधे फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। अब एलिमिनेटर मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाएगा, जिसकी विजेता टीम फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी। आपको बता दें कि दिल्ली डब्ल्यूपीएल के इतिहास में अब तक तीनों बार फाइनल में पहुंची है।

मुकबाले की बात करें तो आरसीबी ने इस मैच में पहले खेलते हुए 199 रन बनाए। कप्तान स्मृति मंधाना ने 53 रनों का योगदान दिया, वहीं एलिस पैरी ने 49 रन बनाए। लेकिन बैंगलोर की ओर से सबसे धमाकेदार पारी जॉर्जिया वेयरहम ने खेली। उन्होंने सिर्फ 10 गेंदों पर 31 रन बनाए और आरसीबी को 199 के स्कोर तक पहुंचाया।

खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

वहीं मुंबई भी 188 रन तक पहुंच गई। इस तरह मैच में कुल 387 रन बने। दोनों पारियों में कुल 38 चौके और 11 छक्के लगे। बैंगलोर की टीम पहले ही प्लेऑफ से बाहर हो चुकी थी। उसे लगातार पांच हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन मुंबई को हराकर उसने अपनी हार का सिलसिला भी खत्म कर दिया है।

Wpl 2025 rcb won by 11 runs against mumbai indians delhi capitals direct entry into final

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 12, 2025 | 06:58 AM

Topics:  

  • Mumbai Indians
  • Women's Premier League
  • WPL

सम्बंधित ख़बरें

1

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन करोड़ों के हैं मालिक, क्रिकेट से कमाते हैं महज इतने लाख

2

WPL: यूपी वॉरियर्स ने अभिषेक नायर को दी बड़ी जिम्मेदारी, बने टीम के हेड कोच

3

पोलार्ड ने ब्रावो के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की, टी20 में सबसे ज्यादा फाइनल…

4

MLC 2025: मुंबई इंडियंस की झोली में एक और खिताब! वाशिंगटन फ्रीडम को चटाई धूल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.