Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 10 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

WPL 2025: रोमांचक मुकाबले में मिली मुंबई को हार, दिल्ली ने आखिरी गेंद पर चखा जीत का स्वाद

डब्ल्यूपीएल 2025 के दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स की महिला टीम ने मुंबई इंडियंस को अंतिम गेंद पर हराकर मुकाबले को जीत लिया और टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत की। यह मैच काफी रोमांचक रहा।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Feb 16, 2025 | 06:52 AM

राधा यादव (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क: महिला प्रीमियर लीग 2025 का शानदार आगाज हो चुका है। इस टूर्नामेंट के दोनों मैच अभी तक शानदार रहे हैं। डब्ल्यूपीएल 2025 के दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स की महिला टीम ने मुंबई इंडियंस को अंतिम गेंद पर हराकर मुकाबले को जीत लिया और टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत की। यह मैच काफी रोमांचक रहा, जिसका नतीजा अंतिम गेंद पर आया और दिल्ली की टीम 2 विकेट से मुकाबला जीतने में सफल रही।

दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम 164 रनों पर ऑलआउट हो गई। मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही। हीली मैथ्यूज बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गई। उसके बाद यास्तिका भाटिया भी 11 के निजी स्कोर पर आउट हो गई। वहां से नैटली सिवर ब्रंट और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पारी को आगे बढ़ाया। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी हुई।

हरमनप्रीत और सिवर ब्रंट ने संभाली मुंबई की पारी

हरमनप्रीत कौर ने 22 गेंदों में 42 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। हालांकि सिवर ब्रंट एक छोर पर खड़ी रही लेकिन उन्हें किसी का साथ नहीं मिला। सिवर ब्रंट अंत तक नाबाद रही लेकिन टीम 164 के कुल स्कोर पर ऑलआउट हो गई। नैटली सिवर ब्रंट ने 59 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 80 रन बनाए। उसके अलावा कोई और बैटर दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी। 8 बैटर में से तीन शुन्य, दो ने एक रन, एक ने दो रन, एक ने सात और एक ने 9 रन बनाए। वहीं दिल्ली के लिए ऐनाबेल सदरलैंड ने 3, शिखा पांडे ने 2, ऐलिस कैप्सी ने 1 और मिन्नू मनी ने एक विकेट चटकाए।

सम्बंधित ख़बरें

Litton Das Injury Update: लिटन दास जिम्बाब्वे ODI सीरीज से बाहर, बांग्लादेश ने इमोन को टीम में किया शामिल

54वें जन्मदिन पर सौरव गांगुली को मिला खास तोहफा, बायोपिक का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज बोले अब तक…

IND vs ENG: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, रवि बिश्नोई टीम से बाहर; देखें प्लेइंग XI

IND vs ENG 3rd T20: सीरीज में बने रहने के लिए टीम इंडिया का करो या मरो का मुकाबला, कौन लेगा आज बिश्नोई की जगह

रोमांचक रहा मुकाबला

जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करते हुए शेफाली वर्मा ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। मेग लैनिंग और शेफाली के बीच पहले विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी हुई। जिसमें शेफाली ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए 43 रन बनाकर आउट हो गई। उसके बाद 60 के स्कोर पर मैग लैनिंग 15 के स्कोर पर चलते बनी। फिर जेमिमा रोड्रिग्स भी 2 रन बनाकर आउट हो गई। फिर लगातार विकेट गिरने लगे। लेकिन अंडर-19 विश्व विजेता कप्तान निकी प्रसाद ने एक छोर से पारी को संभाल लिया और 35 रनों की पारी खेली।

उसके अलावा ऐनाबेल सदरलैंड ने 13, ऐलिस कैप्सी ने 16 और सेरा ब्राइस ने 21 रन बनाए। यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा। जिसे दिल्ली ने 2 विकेट से जीत लिया। मुंबई के लिए हीली मैथ्यूज ने 2, एमेलिया कर ने 2, सिवर ब्रंट ने 1, शबनिम इस्माइल ने 1 और सजीवन सजना ने 1 विकेट चटकाए।

खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अंतिम 7 गेंदों में 16 रन बनाकर जीती दिल्ली की टीम

दिल्ली को अंतिम 7 गेंदों में 16 रन की जरूरत थी। साइका इशाक की अंतिम गेंद पर राधा यादव ने छक्का लगाया। अब 6 गेंदों में 10 रनों की जरूरत थी। अंतिम ओवर सजना लेकर आई। पहली गेंद पर चौका लगा। उसके बाद दूसरी गेंद पर 2, लीसरी गेंद पर एक, चौथी गेंद पर एक रन बने। अब दो गेंदों पर दो रन चाहिए थे। तब ही निकी प्रसाद आउट हो गई। अब एक गेंद पर 2 रन की जरूरत थी। अरुंधति रेड्डी ने कवर के उपर से खेला और दो रन लेने में कामयाब रही। इस तरह से दिल्ली की टीम को जीत मिल गई।

Wpl 2025 delgi capitals won the thriller match against mumbai indians

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 16, 2025 | 06:52 AM

Topics:  

  • Cricket
  • Delhi Capitals
  • Harmanpreet Kaur
  • Women’s Premier League Cricket
  • WPL

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.