Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

WTC Points Table में भारत को लगा तगड़ा झटका, इंग्लैंड की टीम टॉप-2 में पहुंची

लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे मुकाबले के बाद भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है। भारत की टीम अब चौथे नंबर पर पहुंच गई है। वहीं इंग्लैंड को फायदा हुआ है।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Jul 14, 2025 | 09:56 PM

इंग्लैंड के खिलाड़ी जीत के बाद (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

लॉर्ड्स: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड ने 22 रनों से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ एंडरसन-तेंदुलकर सीरीज में इंग्लैंड ने 2-1 से बढ़त बना ली है। वहीं इस जीत के साथ इंग्लैंड को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट टेबल में भी फायदा हुआ है। इंग्लैंड की टीम दूसरे नंबर पर पहुंच गई है।

एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट में लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर भारत को हराकर इंग्लैंड ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 की अंक तालिका में बड़ी छलांग लगाई है। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने तीन में से दो मैच जीतकर 24 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर जगह बना ली है। इंग्लैंड अब केवल ऑस्ट्रेलिया से पीछे है, जो अब तक खेले गए सभी मुकाबले जीतकर शीर्ष पर काबिज है। वहीं इस लिस्ट में भारत की टीम चौथे नंबर पर पहुंच गई है।

WTC 2025-27 का अंक तालिका

टीम मैच जीत हार टाई ड्रॉ अंक अंक प्रतिशत (%)
ऑस्ट्रेलिया 2 2 0 0 0 24 100
इंग्लैंड 3 2 1 0 0 24 66.67
श्रीलंका 2 1 0 0 1 16 66.67
भारत 3 1 2 0 0 12 33.34
बांग्लादेश 2 0 1 0 1 4 16.67
वेस्टइंडीज 2 0 2 0 0 0 0
न्यूजीलैंड – – – – – – –
पाकिस्तान – – – – – – –
दक्षिण अफ्रीका – – – – – – –

ऐसा रहा मुकाबले का हाल

पहली दोनों पारियां बराबरी पर छूटीं। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 387 रन बनाए, जिसमें जो रूट का शतक और भारत के तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह की पांच विकेट की अहम भूमिका रही। जवाब में भारत ने भी उतने ही रन बनाए। इस बार केएल राहुल ने शानदार शतक जड़ा, जबकि ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा ने अर्धशतक से ज़्यादा रन बनाकर भारत को बराबरी पर पहुंचाया। इंग्लैंड की ओर से क्रिस वोक्स ने तीन विकेट झटके।

सम्बंधित ख़बरें

T20 World Cup 2026 Point Table: पाकिस्तान लिस्ट में आया टॉप, सूर्यकुमार यादव की भारतीय टीम को छोड़ा पीछे

श्रीलंकाई क्रिकेटर का सनसनीखेज आरोप, टीम इंडिया पर लगाया था ‘बैट टेंपरिंग’ का इल्जाम, अब देनी पड़ी सफाई

T20 World Cup 2026: भारत से डरकर पलटा पाकिस्तान! मदन लाल ने यू-टर्न की बताई असली वजह

‘ऐसे लीडर से सीखना गर्व और…’, PM नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद रवींद्र जडेजा ने कही बड़ी बात

तीसरी और चौथी पारी में तेजी से बढ़ा खेल

तीसरी और चौथी पारी मैच के लिहाज से तेजी से बढ़ा। लॉर्ड्स की पिच भी कठिन हो गई। नई गेंद के खिलाफ खेलना मुश्किल हो गया। भारत ने इसका फायदा उठाते हुए इंग्लैंड को महज़ 192 रन पर समेट दिया। 193 रनों का लक्ष्य भारत के लिए कठिन नहीं दिख रहा था, लेकिन पांचवें दिन की शुरुआत ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। भारत ने 58/4 से दिन की शुरुआत की और पहले घंटे में ही बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर ने भारत के मध्यक्रम को तहस-नहस कर दिया।

यह भी पढ़ें: IND vs ENG: लॉर्ड्स में अंग्रेजों ने की वापसी, भारत को मिली 22 रनों से शिकस्त

केएल राहुल, ऋषभ पंत, वॉशिंगटन सुंदर और नितीश रेड्डी जैसे बल्लेबाज़ सस्ते में पवेलियन लौटे। रविंद्र जडेजा ने बुमराह और सिराज के साथ मिलकर उम्मीद जगाई, लेकिन रन बनाने की गति धीमी रही और भाग्य का सहारा भी ज़्यादा देर तक नहीं चला। अंततः सिराज की एक कमजोर डिफेंस पर गेंद स्टंप्स में जा लगी और भारत की पारी 22 रन पहले ही सिमट गई।

World test championship points table after england beats india in lords

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 14, 2025 | 09:43 PM

Topics:  

  • England Cricket Team
  • IND Vs ENG
  • India vs England
  • Indian Cricket Team
  • World Test Championship

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.