Womens T20 World Cup: टूर्नामेंट से बाहर हुई न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज निकली आगे, जानिए सेमीफाइनल का पूरा गणित
Womens T20 World Cup 2026: महिला टी20 विश्व कप में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 9 विकेट से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है। आज भारत-ऑस्ट्रेलिया के महामुकाबले में भारत की राह तय होगी।
- Written By: प्रिया जैस
वेस्ट इंडीज टीम (सौजन्य-IANS)
Womens T20 World Cup 2026 Semi-Finals: महिला टी20 विश्व कप 2026 में सेमीफाइनल में जाने वाली टीमों का नाम तय हो चुका है। इसके साथ ही न्यूजीलैंड का ट्रॉफी जीतने का सपना टूट गया है। इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड को 9 विकेट से हरा दिया है। इंग्लैंड की जीत के साथ ही न्यूजीलैंड का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया है। वहीं, वेस्टइंडीज सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो गयी।
ग्रुप बी से इंग्लैंड पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। इंग्लिश टीम ने ग्रुप स्टेज में सभी 5 मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में एंट्री की। वहीं, वेस्टइंडीज ने 5 मुकाबलों में से 3 मैच जीतकर अंतिम चार में अपनी जगह पक्की की। देखा जाए तो श्रीलंका और वेस्टइंडीज दोनों टीमों के 6 अंक थे, लेकिन कैरेबियाई टीम बेहतर नेट रन रेट की वजह से सेमीफाइनल में पहुंच गई।
श्रीलंका-स्कॉटलैंड और आयरलैंड बाहर
न्यूजीलैंड की हार के साथ ही श्रीलंका का भी टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया है। स्कॉटलैंड और आयरलैंड की टीम पहले ही सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी थीं। हालांकि, ग्रुप ए में सेमीफाइनल की रेस रोमांचक बनी हुई है। रविवार को ग्रुप के दो बड़े मुकाबले खेले जाने हैं, जिनसे सेमीफाइनल की तस्वीर साफ हो जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
Women’s T20 World Cup: राधा यादव ने बरपाया कहर, धारदार गेंदबाजी से भारत ने बांग्लादेश को 136 पर समेटा
Women’s T20 World Cup: बांग्लादेश ने चुनी बैटिंग, टीम इंडिया ने किए दो बदलाव, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11
Ind W Vs Sa W: साउथ अफ्रीका ने रोका टीम इंडिया का विजय रथ, मारिजाने कैप ने भारत के जबड़े से छीना मैच
साउथ अफ्रीका के सामने भारत ने रखा 159 रनों का चुनौती भरा लक्ष्य, आखिरी ओवरों में इस खिलाड़ी ने पलटा पूरा मैच!
England secure a comprehensive win over New Zealand to cap off their group stage at #T20WorldCup 2026 💪 📝: https://t.co/OFLnfAZT8o pic.twitter.com/xK7ILnJO7o — ICC (@ICC) June 27, 2026
रविवार यानी आज दिन के पहले मैच में साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश में भिड़ंत होनी है। वहीं, दूसरे मैच में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से होना है। अगर भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया तो वह सीधा अंतिम चार में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो जाएगी।
यह भी पढ़ें – Women’s T20 World Cup: राधा यादव ने बरपाया कहर, धारदार गेंदबाजी से भारत ने बांग्लादेश को 136 पर समेटा
भारत को नेट रन रेट का फायदा
हालांकि, अगर भारत ऑस्ट्रेलिया से हार जाता है और दक्षिण अफ्रीका अपना आखिरी ग्रुप-स्टेज मैच जीत जाता है, तो प्रोटियाज सेमीफाइनल में पहुंच जाएंगे। भले ही भारत ऑस्ट्रेलिया को हरा दे और दक्षिण अफ्रीका भी बांग्लादेश को हरा दे, फिर भी बेहतर नेट रन रेट की वजह से भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।
लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेले गए मैच में, न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 163 रन बनाए। हालांकि, इंग्लैंड ने 17.2 ओवर में सिर्फ एक विकेट खोकर 164 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया।
Frequently Asked Questions
-
Que: महिला टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में कौन-कौन सी टीमें पहुंची हैं?
Ans: ग्रुप बी से इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। बाकी टीमों की तस्वीर ग्रुप ए के मुकाबलों के बाद साफ होगी।
-
Que: न्यूजीलैंड महिला टीम टूर्नामेंट से कैसे बाहर हुई?
Ans: डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड को इंग्लैंड ने 9 विकेट से हराया, जिसके बाद उसका महिला टी20 विश्व कप 2026 में सफर समाप्त हो गया।
-
Que: वेस्टइंडीज ने सेमीफाइनल में जगह कैसे बनाई?
Ans: वेस्टइंडीज और श्रीलंका दोनों के 6-6 अंक थे, लेकिन बेहतर नेट रन रेट (NRR) के आधार पर वेस्टइंडीज ने सेमीफाइनल में जगह बनाई।
-
Que: भारत महिला टीम के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने का समीकरण क्या है?
Ans: भारत अगर ऑस्ट्रेलिया को हरा देता है तो सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। वहीं, दूसरे नतीजों और नेट रन रेट के आधार पर भी टीम के पास क्वालिफाई करने का मौका बना रहेगा।
