महिला हॉकी एशिया कप के सुपर-4 में भारत की धमाकेदार जीत, कोरिया को 4-2 से दी शिकस्त
Women’s Hockey Asia Cup 2025: भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशिया कप में शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए कोरिया को 4-2 से करारी शिकस्त दे दी है। इसके साथ ही अब फाइनल में पहुंचने के लिए एक जीत की जरूरत है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारतीय महिला हॉकी टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Women’s Hockey Asia Cup 2025: भारतीय महिला टीम ने हॉकी एशिया कप में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। सुपर-4 के मुकाबले में भारतीय टीम ने कोरिया को 4-2 से हराकर जीत हासिल की। बुधवार को खेले गए एशिया कप के सुपर चार राउंड के अपने पहले मैच में जीत हासिल की।
पूल बी में सात अंक के साथ शीर्ष पर रहे भारत के लिए वैष्णवी विठ्ठल फाल्के (दूसरे मिनट), संगीता कुमारी (33वें मिनट), लालरेमसियामी (40वें मिनट) और रुतुजा ददासो पिसल (59वें मिनट) ने गोल दागे। कोरिया की ओर से दोनों गोल यूजिन किम (33वें और 53वें मिनट) ने किए। भारत अपने अगले मैच में बृहस्पतिवार को चीन से भिड़ेगा।
बिचू देवी ने की शानदार गोलकीपिंग
सविता पूनिया की अनुपस्थिति में गोलकीपर की भूमिका निभा रही बिचू देवी खारीबाम भारत के लिए नंबर एक विकल्प रही हैं। बांसुरी सोलंकी को थाईलैंड और सिंगापुर के खिलाफ मौका मिला लेकिन बिचू देवी ने जापान के खिलाफ चारों क्वार्टर खेले और आगे भी बड़े मुकाबलों में यही स्थिति हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
भारतीय हॉकी को लगा बड़ा झटका, ओलंपियन गुरबख्श सिंह ग्रेवाल का 84 वर्ष की उम्र में निधन
Hockey U18 Men and Women Camp की लिस्ट जारी, हॉकी इंडिया ने खिलाड़ियों का किया ऐलान
Indian Women’s Hockey Team का बेहतरीन कमबैक, अर्जेंटीना के खिलाफ 2-2 से सीरीज की बराबर
वो खिलाड़ी जिसने 6 साल की उम्र में पकड़ी हॉकी स्टिक, एशियाई खेलों में भारत को दिलाया था रजत पदक
यह भी पढ़ें: IND-W vs AUS-W: ऑस्ट्रेलिया दौरे में फेरबदल, अब नए वेन्यू पर खेला जाएगा तीसरा मुकाबला
भारत को शुरुआत में ही पेनल्टी कॉर्नर मिला और वैष्णवी ने उदिता के शॉट को कोरियाई गोलकीपर द्वारा रोके जाने के बाद रिबाउंड पर गोल दागा। कोरिया के असफल रिव्यू के बाद भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन टीम गोल करने से चूक गई। इसके बाद कोरिया को भी कई पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन वे इन मौकों का फायदा नहीं उठा पाए।
हाफ टाइम में भारत 1-0 से था आगे
कोरिया को पहले क्वार्टर के अंत में एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन बिचू देवी ने शानदार बचाव करते हुए भारत की बढ़त बरकरार रखी। बाइसवें मिनट में मुमताज की रिवर्स हिट को कोरियाई गोलकीपर ने रोक दिया। मध्यांतर तक भारत 1-0 से आगे था। मध्यांतर के बाद खेल शुरू होते ही संगीता के मैदानी गोल से भारत ने बढ़त दोगुनी कर दी। भारत की खुशी हालांकि ज्यादा देर तक नहीं टिक पाई क्योंकि कोरिया ने किम के पेनल्टी कॉर्नर पर दागे गोल से खाता खोला।
लालरेमसियामी ने 40वें मिनट में मैदानी गोल करके भारत की बढ़त 3-1 कर दी। उन्होंने अंतिम क्वार्टर में भी लगातार विरोधी टीम के सर्कल में घुसकर गेंद पर कब्जा बनाए रखा। कोरिया ने 53वें मिनट में किम के पेनल्टी कॉर्नर पर दागे गोल से स्कोर 2-3 किया लेकिन 59वें मिनट में रुतुजा ने रिबाउंड पर गोल करके भारत की 4-2 से जीत सुनिश्चित की। (भाषा इनपुट के साथ)
