IND vs PAK: एशिया कप में भारत-पाक की क्लासिक राइवलरी, क्या बदलेगा 13 साल पूराना इतिहास?
India vs Pakistan in Asia Cup: सर्वाधिक कुल स्कोर का रिकॉर्ड भारत के नाम है। भारत ने 2012 में अहमदाबाद में पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट पर 192 रन बनाए थे।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
भारत बनाम पाकिस्तान (फोटो- सोशल मीडिया)
Asia Cup 2025: पहले एशिया कप वनडे फॉर्मेट में खेला जाता था, लेकिन अब बीते कुछ सालों से टी20 फॉर्मेट में खेला जाने लगा है। टी20 फॉर्मेट क्रिकेट की दशा व दिशा दोनों बदलकर रख दी हैं। अब क्रिकेट में नए-नए रिकॉर्ड्स बन रहे हैं। कुल मिलाकर कहें तो टी20 क्रिकेट आने के बाद इसमें कुछ भी असंभव नहीं लगता है। खासकर बल्लेबाजों के लिए तो उनका फेवरेट फॉर्मेट माना जाता है। इस साल एशिया कप 2025 भी टी20 फॉर्मेट में ही खेला जाना है। ऐसे में टूर्नामेंट के रोमांचक होने की काफी उम्मीदें हैं।
भारत-पाक मैच में टूटेगा 13 साल पुराना रिकॉर्ड?
चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान लीग मैच में 14 सितंबर को भिड़ेंगे। इस मैच पर दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नजर है। देखना होगा कि टी20 फॉर्मेट का दोनों देशों के बीच बना 13 साल पुराना रिकॉर्ड इस बार टूट पाता है या नहीं।
दरअसल, टी20 फॉर्मेट में एक पारी में 200 रन बनाना कोई बड़ी बात नहीं है। आईपीएल और अंतर्राष्ट्रीय मैचों में हम अक्सर 200 रन बनते और उसे चेज होते देखते हैं। लेकिन, भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक खेले गए टी20 मैच में एक पारी में कभी भी कोई टीम 200 का आंकड़ा नहीं छू सकी है।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान में कप्तानी को लेकर रार! टेस्ट कप्तान बनते ही बाबर ने PCB के सामने रखी बड़ी शर्त, शाहीन का पत्ता कट
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, वाशिंगटन सुंदर बाहर; इन खिलाड़ियों की चोट ने बढ़ाई टेंशन
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में दूसरी T20I फिफ्टी; इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाया नया रिकॉर्ड
FIH Youth Hockey5s Asia Championship: पाकिस्तान को 3-1 से हराकर भारत बना चैंपियन, महिला टीम ने जीता रजत पदक
सर्वाधिक कुल स्कोर का रिकॉर्ड भारत के नाम है। भारत ने 2012 में अहमदाबाद में पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट पर 192 रन बनाए थे। यह दोनों देशों के बीच टी20 का सर्वाधिक स्कोर है।
भारत-पाक के बीच तीन बार हो सकती है भिड़ंत
एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को होने वाले मैच के बाद भी दो और मैच हो सकते हैं। दरअसल, ए ग्रुप की दो शीर्ष टीमों के बीच 21 सितंबर को मैच होना है। अगर कोई बड़ा उलटफेर नहीं हुआ तो भारत-पाकिस्तान 21 सितंबर को भिड़ना लगभग तय है। वहीं, तीसरी टक्कर फाइनल में हो सकती है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा 192 रन के अपने सर्वाधिक स्कोर को पीछे छोड़ते हुए भारत 200 के आंकड़े को पार करता है या नहीं। वहीं, पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर भी नजर रहेगी।
यह भी पढ़ें: भारत और दक्षिण कोरिया का सुपर 4 मैच ड्रॉ, एशिया कप हॉकी में बराबरी पर खत्म हुआ मुकाबला
भारत-पाकिस्तान के बीच राजनीतिक रिश्ते अच्छे नहीं है। इस वजह से दोनों देशों के बीच आईसीसी इवेंट और एशिया कप के दौरान ही मैच होता है। दोनों देशों के बीच अब तक केवल 13 टी20 मैच खेले गए हैं। इसमें 10 मैचों में भारतीय टीम विजयी रही है। वहीं, 3 मैच पाकिस्तान जीती है। भारत का पाकिस्तान के खिलाफ टी20 में सर्वाधिक स्कोर 192 है जबकि पाकिस्तान का भारत के खिलाफ टी20 में सर्वाधिक स्कोर 182 रन है।
एजेंसी इनपुट के साथ
