Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 29 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

CWG 2026 Day 7: आज ग्लासगो में भारत के लिए ‘मेडल डे’, यहां देखें सभी मैचों और फाइनल्स का पूरा शेड्यूल

CWG Day 7 Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन ग्लासगो में भारतीय खिलाड़ी 20 से ज्यादा मुकाबलों में उतरेंगे। मुरली श्रीशंकर के लॉन्ग जंप फाइनल और भारत के पास आज कई मेडल पक्के करने का मौका है।

  • Written By: सृष्टि मौर्य
Updated On: Jul 29, 2026 | 08:42 AM

कॉमनवेल्थ गेम्स शेड्यूल (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Commonwealth Games 2026 Day 7 Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन यानी आज, भारत के लिए एक और बड़ा दिन होने वाला है। ग्लासगो में भारतीय खिलाड़ी 20 से अधिक अहम मुकाबलों में उतरेंगे, जिनमें कई पदक मुकाबले भी शामिल हैं। दिन का सबसे बड़ा आकर्षण एथलेटिक्स में मुरली श्रीशंकर का पुरुषों के लॉन्ग जंप फाइनल और बॉक्सिंग के क्वार्टरफाइनल मुकाबले होंगे, जहां भारतीय मुक्केबाज सेमीफाइनल में पहुंचकर कम से कम छह और पदक पक्के करने के इरादे से रिंग में उतरेंगे। इसके अलावा भारत की नजर वेटलिफ्टिंग, पैरा एथलेटिक्स और पैरा स्विमिंग में भी पदक जीतने पर रहेगी।

कौन कहां दम दिखाएगा?

वेटलिफ्टिंग में संजना महिलाओं के 77 किलोग्राम वर्ग में पदक के लिए चुनौती पेश करेंगी। पैरा एथलेटिक्स में देवेंद्र कुमार, सागर थायत, मोहम्मद बासिल एम और दिलीप महाडू गावित से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं, पैरा स्विमिंग में सुयश नारायण जाधव और चैतन्य विश्वास कुलकर्णी पुरुषों की 50 मीटर फ्रीस्टाइल S7 स्पर्धा की हीट्स में उतरेंगे और फाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेंगे। बॉक्सिंग में साक्षी चौधरी, अरुंधति चौधरी, सचिन सिवाच, अंकुश यादव, नरेंद्र बेरवाल और जैस्मीन लांबोरिया अपने-अपने क्वार्टरफाइनल मुकाबले खेलेंगे। जीत के साथ ये सभी खिलाड़ी सेमीफाइनल में पहुंचकर भारत के लिए पदक सुनिश्चित कर सकते हैं।

कॉमनवेल्थ गेम्स का आज का शेड्यूल भारतीय समयानुसार:

बॉक्सिंग क्वार्टर फाइनल मैच-

समय (IST) भारतीय मुक्केबाज़ प्रतिद्वंद्वी देश वर्ग 
शाम 4:45 बजे साक्षी चौधरी केटलिन फ्रायर्स नॉर्दर्न आयरलैंड महिला 51 किग्रा
शाम 5:30 बजे अरुंधति चौधरी मॉर्गन हेंडरसन न्यूजीलैंड महिला 70 किग्रा
शाम 6:15 बजे सचिन सिवाच ट्रेजर मोरेमी बोत्सवाना पुरुष 60 किग्रा
रात 7:00 बजे अंकुष यादव जेड मिकॉक सेशेल्स पुरुष 80 किग्रा
रात 7:30 बजे नरेंद्र बेरवाल माइकल सेको समोआ पुरुष 90+ किग्रा
रात 11:00 बजे जैस्मीन लेम्बोरिया एलिस ग्लिन इंग्लैंड महिला 57 किग्रा

वेटलिफ्टिंग फाइनल

समय (IST) भारतीय खिलाड़ी स्पर्धा राउंड दांव पर
दोपहर 2:00 बजे संजना महिला 77 किग्रा वेटलिफ्टिंग फाइनल मेडल इवेंट 🏅

एथलेटिक्स और पैरा-एथलेटिक्स-

समय (IST) भारतीय खिलाड़ी स्पर्धा राउंड
दोपहर 3:35 बजे तजिंदरपाल सिंह तूर, समरदीप सिंह गिल पुरुष शॉट पुट क्वालीफिकेशन
शाम 4:02 बजे अनिमेष कुजूर पुरुष 200 मीटर हीट्स
रात 11:54 बजे मुरली श्रीशंकर, लोकेश सत्यानाथन पुरुष लॉन्ग जम्प फाइनल
रात 12:31 AM (30 जुलाई) मनप्रीत कौर महिला शॉट पुट फाइनल
रात 12:55 AM (30 जुलाई) देवेंद्र कुमार, सागर थायत पैरा-एथलेटिक्स: पुरुष डिस्कस थ्रो F42-44/F61-64 फाइनल
रात 1:42 AM (30 जुलाई) मोहम्मद बासिल, दिलीप महादु गावित पैरा-एथलेटिक्स: पुरुष 100 मीटर T47 फाइनल
रात 2:05 AM (30 जुलाई) पारुल चौधरी महिला 3000 मीटर स्टीपलचेज़ फाइनल

स्विमिंग और पैरा-स्विमिंग-

समय (IST) भारतीय खिलाड़ी स्पर्धा राउंड
दोपहर 3:12 बजे साजन प्रकाश, अनीश एस. गौड़ा पुरुष 200 मीटर फ्रीस्टाइल हीट्स
दोपहर 3:44 बजे सुयश नारायण जाधव, चैतन्य विश्वास कुलकर्णी पैरा-स्विमिंग: पुरुष 50 मीटर फ्रीस्टाइल S7 हीट्स
रात 1:14 AM (30 जुलाई) आर्यन नेहरा पुरुष 1500 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल

यह भी पढ़ें- CWG 2026 Day 5: गुलवीर सिंह ने रचा इतिहास, हरजिंदर कौर ने जीता सिल्वर; भारत की झोली में 12 पदक

सम्बंधित ख़बरें

CWG 2026 Day 5: गुलवीर सिंह ने रचा इतिहास, हरजिंदर कौर ने जीता सिल्वर; भारत की झोली में 12 पदक

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: प्रीति पवार और प्रिया घनघास ने भारत के लिए पक्का किया पदक; क्वार्टरफाइनल में दिखाया दम

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ICC रैंकिंग पर नजर, जानिए किस स्थान पर हैं दोनों टीमें

CWG 2026: चोट के बावजूद नहीं टूटा हौसला, हाई जंप छोड़ अब डेकाथलॉन में मेडल पर नजर; भावुक हुए तेजस्विन शंकर

लॉन बॉल्स-

समय (IST) भारतीय खिलाड़ी स्पर्धा प्रतिद्वंद्वी
रात 8:55 बजे दिनेश कुमार, नवनीत सिंह पुरुष पेयर्स नामीबिया
रात 1:10 AM (30 जुलाई) नयनमोनि सैकिया महिला सिंगल्स आइल ऑफ मैन

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 7वें दिन भारतीय एथलीट 20 से अधिक इवेंट्स में आज उतरने वाले है। मुरली श्रीशंकर का लॉन्ग जंप फाइनल और 6 मुक्केबाजों के क्वार्टरफाइनल मैच आज का मुख्य आकर्षण रहेंगे, जहां कई पदक पक्के होने की उम्मीद है। अब देखना ये है की भारत के दमदार खिलाड़ी अपनी इस जीत में पकड़ किस तरह से बनाते है।

Cwg 2026 day 7 india schedule matches medal events glasgow

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 29, 2026 | 08:42 AM

Topics:  

  • Commonwealth Games
  • Sports News
  • Updates

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.