ऐसे टूटेगा शोएब अख्तर का 21 साल पुराना रिकॉर्ड, कौन फेंक पाएगा 170 की स्पीड से गेंद, ICC को किया इशारा
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने एक पॉडकास्ट में कहा कि अगर उनकी मदद की जाए तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने रिकार्ड को तोड़ने वाले गेंदबाज पैदा कर सकते हैं।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
सबसे तेज गेंद फेंकने वाले गेंदबाज शोएब अख्तर (डिजाइन फोटो)
खेल डेस्क : क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले शोएब अख्तर का एक सपना है कि वह क्रिकेट खेलने वाले देशों को अपने बराबर तेज गेंद फेंकने वाले गेंदबाज पैदा करके दें। उन्होंने दावा किया कि अगर उनको मौका दिया जाए तो वह 6 महीने के अंदर अपना रिकॉर्ड तोड़ने वाले गेंदबाज पैदा कर सकते हैं। साथ ही साथ उन्होंने आईसीसी को लेकर भी एक बड़ा बयान दिया है।
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने एक पॉडकास्ट में कहा कि अगर उनकी मदद की जाए तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने रिकार्ड को तोड़ने वाले गेंदबाज पैदा कर सकते हैं। अगर वह दुनिया भर के तेज गेंदबाजों को इकट्ठा करें तो 6 महीने के अंदर उनको ट्रेनिंग देकर यह रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। उनका कहना है कि 2-3 हजार तेज गेंद फेंकने वाले खिलाड़ियों को इकट्ठा करने में कामयाब हो गए तो यह रिकॉर्ड आसानी से टूट सकता है। कई युवा खिलाड़ी 160 से लेकर 170 तक की गेंदबाजी कर सकते हैं।
इतना ही नहीं तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का कहना है कि अगर कोई खिलाड़ी उनका रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब नहीं भी हुआ तो वह 150 से तक की रफ्तार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज जरूर बन जाएगा। शोएब का कहना है कि बड़ी तादाद में वह क्रिकेट जगत को तेज गेंदबाज दे सकते हैं। तब भारत-पाकिस्तान-श्रीलंका या बांग्लादेश जैसे देश उन्हें खेलने का मौका दें या न दें..यह उनकी उनकी मर्जी होगी।
सम्बंधित ख़बरें
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में लश्कर आतंकी, पाकिस्तान का टेरर लव फिर एक्सपोज
फ्री हिट, इम्पैक्ट प्लेयर और DRS से जुड़े नियमों में बदलाव, BCCI और ICC भी कर सकते हैं विचार
न्यूजीलैंड से हार के बाद ICC की तरफ से इंग्लैंड को लगा एक और बड़ा झटका, WTC के हवाले से हुआ भारी नुकसान
शोएब अख्तर ने कहा कि मैं वाकई चाहता हूं कि कोई भी तेज गेंदबाज आगे आए और उनका रिकॉर्ड तोड़े। बस एक ही बोल तो फेंकने की जरूरत है। अगर मेरी कोशिश से 150 किलोमीटर की रफ्तार से तेज गेंद फेंकने वाले गेंदबाज बड़ी तादाद में दुनिया भर के क्रिकेट खेलने वाले देशों को मिल जाए तो आईसीसी को मेरे पांव धोकर पीना चाहिए।
खेल जगत की खबरों के लिए यहां क्लिक करें..
आपको बता दें कि शोएब अख्तर ने 2003 के विश्व कप के दौरान सबसे तेज गेंद फेंकने का विश्व रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने इस टूर्नामेंट के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मैच में 161.23 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से गेंद फेंक कर यह कीर्तिमान स्थापित किया था। क्रिकेट के इतिहास में आज तक कोई भी खिलाड़ी इससे अधिक तेज गेंद नहीं फेंक पाया है।
इस तरह से देखा जाए तो पिछले 21 सालों से कोई भी गेंदबाज इस रिकार्ड को तोड़ने में सफल नहीं हो सका है। अगर शोएब अख्तर के इंटरनेशनल करियर का रिकार्ड देखा जाए तो इन्होंने पाकिस्तान के लिए कुल 224 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और इस दौरान उन्होंने 444 विकेट चटकाए हैं।
