IPL 2027: मुंबई इंडियंस में कप्तानी को लेकर मचा घमासान, कौन बनेगा MI का अगला कप्तान? आया बड़ा अपडेट

IPL 2027: IPL 2027 के आगाज होने से पहले ही मुंबई इंडियंस के खेमे में टीम का अगला कप्तान कौन होगा इसको लेकर घमासान मचा हुआ है। IPL के 20वें सीजन में MI किसी नए चेहरे को टीम का नया कप्तान बना सकती है।
, Rohit Sharma MI Captaincy Return Tilak Varma Mumbai Indians Captain
मुंबई इंडियंस सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • हार्दिक की कप्तानी में टीम 3 सीजन में सिर्फ एक बार प्लेऑफ में पहुंची।

  • मैनेजमेंट में रोहित की वापसी या तिलक को भविष्य का कप्तान बनाने पर सहमति नहीं बन पा रही है।

  • सूर्यकुमार और बुमराह भी कप्तानी की रेस में हैं।

Mumbai Indians Captaincy IPL 2027: IPL 2027 के 20वें सीजन के आगाज होने से पहले ही पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) के खेमे में कप्तानी को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। हार्दिक पांड्या की अगुवाई में टीम के हालिया प्रदर्शन के बाद अब फ्रेंचाइजी नए कप्तानी की तलाश में जुट गई है।

मैनेजमेंट के सामने इस समय दो मुख्य रास्ते हैं। पहला, टीम को पांच बार चैंपियन बनाने वाले अनुभवी रोहित शर्मा की कप्तानी में वापसी कराना और दूसरा, 24 वर्षीय युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को कप्तानी सौंपकर एक नए युग की शुरुआत करना।

रोहित शर्मा की वापसी के मायने

मुंबई इंडियंस पहला खेमा चाहती है कि रोहित शर्मा को एक या दो साल के लिए फिर से टीम की कमान सौंपी जाए और तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाकर भविष्य के लिए तैयार किया जाए।

रोहित IPL इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं, जिन्होंने टीम को 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताब जिताया। बड़े मैचों में दबाव सोखने की उनकी क्षमता बेजोड़ है। लेकिन इस योजना में सबसे बड़ी रुकावट रोहित की उम्र है; अप्रैल 2027 में वह 40 साल के हो जाएंगे।

लंबी रेस के घोड़े और नए युग की शुरुआत

मुंबई इंडियंस का दूसरा खेमा तिलक वर्मा को कप्तानी देने के पक्ष में है। नवंबर 2026 में 24 साल के होने जा रहे तिलक लंबे समय तक टीम का नेतृत्व कर सकते हैं। तिलक ने न केवल आईपीएल में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जैसे एशिया कप और एशियन गेम्स के दबाव वाले मैचों में अपने शांत और संयमित स्वभाव का लोहा मनवाया है।

दलीप ट्रॉफी में कप्तानी करने का घरेलू अनुभव भी उनके पक्ष में जाता है। समर्थकों का मानना है कि रोहित के पास लौटने के बजाय भविष्य की ओर देखना मुंबई इंडियंस के लिए ज्यादा फायदेमंद होगा।

, Rohit Sharma MI Captaincy Return Tilak Varma Mumbai Indians Captain
Under-19 Asia Cup 2026: 5 नवंबर से अंडर-19 एशिया कप का आगाज, जानें कब होगा भारत-पाकिस्तान का महा-मुकाबला

हार्दिक की कप्तानी में फीका रहा मुंबई का प्रदर्शन

आपको बता दें कि 2024 में रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया गया था, लेकिन उनका तीन साल का कार्यकाल उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। हार्दिक के नेतृत्व में आईपीएल 2024 में मुंबई अंक तालिका में सबसे नीचे रही, 2025 में टीम क्वालिफायर 2 तक पहुंची, जबकि 2026 में फिर से प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। तीन सीजन में सिर्फ एक बार प्लेऑफ का टिकट मिलना ही कप्तानी में बदलाव की मुख्य वजह बनकर उभरा है।

सूर्यकुमार और बुमराह भी रेस में, लेकिन चुनौतियां बरकरार

रोहित और तिलक के अलावा सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह भी मजबूत दावेदार हैं। सूर्यकुमार के पास कप्तानी का अंतरराष्ट्रीय अनुभव है, लेकिन 36 साल की उम्र उनके खिलाफ जा सकती है।

वहीं, जसप्रीत बुमराह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से हैं, लेकिन एक तेज गेंदबाज होने के नाते उनका वर्कलोड और फिटनेस मैनेजमेंट फ्रेंचाइजी के लिए बड़ी चिंता का विषय है। अब देखना दिलचस्प होगा कि मुंबई इंडियंस अनुभव को चुनती है या फिर युवा जोश पर दांव लगाती है।

, Rohit Sharma MI Captaincy Return Tilak Varma Mumbai Indians Captain
न्यूजीलैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, भुवनेश्वर कुमार की T-20 में वापसी

IPL के कुछ मैचों में मुंबई इंडियंस का खराब प्रदर्शन

  • IPL 2024 के 14 मैचों में 4 जीत, 10 हार, अंकतालिका में आखिरी स्थान

  • IPL 2025 प्लेऑफ में पहुंची, मगर दूसरे क्वालिफायर में हारकर बाहर

  • IPL 2026 प्लेऑफ में भी जगह नहीं बना सकी

इन तीन सीजन में मुंबई इंडियंस सिर्फ एक बार प्लेऑफ तक पहुंच पाई। यही वजह है कि आईपीएल 2027 से पहले कप्तानी में बदलाव की संभावनाओं पर चर्चा हो रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com