रोहित शर्मा ने ODI में रचा इतिहास, इस मामले में बनाए सबसे तेज दस हजार रन; तेंदुलकर को छोड़ा पीछे

India West Indies 3rd ODI: अगले साल होने वाले आईसीसी वनडे विश्व कप से पहले रोहित शर्मा का शानदार फार्म जारी है। वह बतौर ओपनर वनडे में दस हजार रन बनाने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं।
IND vs WI Rohit Sharma Record
रोहित शर्मा सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

IND vs WI Rohit Sharma Record: टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने आज यानी शनिवार, 3 अक्टूबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के दौरान अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने सलामी बल्लेबाज के तौर पर वनडे प्रारूप में अपने 10,000 रन पूरे कर लिए है। इस तरह से वह सबसे कम पारियों में इस आंकड़े को छूने वाले बल्लेबाज बन गए है।

वह भारत की ओर से सचिन तेंदुलकर के बाद 10,000 रन बनाने वाले दूसरे सलामी बल्लेबाज बने है। जैसे जैसे वनडे विश्व कप 2027 करीब आ रहा है, रोहित अपने फॉर्म में वापस आते जा रहे हैं। रोहित अब बतौर ओपनर वनडे में दस हजार रन बनाने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज भी बन गए हैं।

IND vs WI Rohit Sharma Record
Punjab Kings के इस खिलाड़ी को कभी भी मिल सकती है टीम इंडिया में एंट्री, पूर्व कोच Ravi Shastri का दावा

सबसे कम पारियों में 10,000 रन वाले सलामी बल्लेबाज

आपको बता दें कि, रोहित शर्मा ने सलामी बल्लेबाज के तौर पर 202 पारियों में अपने 10,000 रन पूरे किए है। उन्होंने सबसे तेज इस आंकड़े को छूने के साथ तेंदुलकर के पिछले रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है।

तेंदुलकर ने 214 पारियों में ये मुकाम हासिल किया था। इससे पहले वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और श्रीलंका के सनथ जयसूर्या भी बतौर सलामी बल्लेबाज 10,000+ रन बना चुके थे। गेल ने 268 पारियों में और जयसूर्या ने 303 पारियों में ये आंकड़ा पार किया था।

IND vs WI Rohit Sharma Record
एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर लौटीं क्रिकेटर क्रांति गौड़ पहुंचीं बागेश्वर धाम, बालाजी के दरबार में टेका मत्था

हाल ही में रोहित ने पूरे किए थे 12,000 वनडे रन

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने सीरीज के दूसरे वनडे के दौरान अपने 12,000 रन पूरे किए थे। वह तेंदुलकर, कोहली, कुमार संगाकारा, रिकी पोंटिंग, सनथ जयसूर्या और महेला जयवर्धने के बाद ये आंकड़ा छूने वाले 7वें बल्लेबाज बने थे।

रोहित ने अपने बेमिसाल वनडे करियर की 282 पारियों में 12,000 रन पूरे किए। क्रिकइंफो के अनुसार, वह कोहली (242 पारियों) के बाद इस आंकड़े को छूने वाले दूसरे सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज बने।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com