IND vs WI: टीम इंडिया की ताकत देख डरे शाई होप? बोले- सेमीफाइनल के लिए हमें ऐसा करना ही होगा
IND vs WI: दक्षिण अफ्रीका से मिली करारी हार के बाद वेस्टइंडीज की टीम दबाव में आ गई है। कप्तान शाई होप ने माना कि टीम कठिन दौर से गुजर रही है। अब 1 मार्च को कोलकाता में भारत से अहम मुकाबला होगा।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप (फोटो- सोशल मीडिया)
IND vs WI Super-8 T20 World Cup 2026 Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली करारी हार के बाद वेस्टइंडीज की टीम दबाव में आ गई है। गुरुवार को खेले गए मुकाबले में नौ विकेट से मिली हार ने कैरेबियाई टीम की रणनीति और प्रदर्शन दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब वेस्टइंडीज के सामने सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए भारत के खिलाफ होने वाला आखिरी मुकाबला बेहद अहम हो गया है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 1 मार्च को कोलकाता में खेला जाएगा, जहां जीतने वाली टीम अंतिम चार में जगह बनाएगी।
रणनीति पर अमल नहीं कर पाना पड़ा भारी
मैच के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने स्वीकार किया कि उनकी टीम परिस्थितियों को जल्दी समझ नहीं पाई और तय रणनीति को सही तरीके से लागू नहीं कर सकी। उन्होंने माना कि अहमदाबाद में यह उनका पहला मैच था और टीम को हालात के अनुसार ढलने में समय लगा, जिसका खामियाजा हार के रूप में भुगतना पड़ा।
कैरेबियाई कप्तान शाई होप ने कहा कि “यह मुश्किल समय है। हर मैच एक चुनौती होना चाहिए। हमें चीजों को जल्दी बदलना होगा और अगले मैच में बेहतर क्रिकेट खेलना होगा। आप कई बातों पर चर्चा कर सकते हैं लेकिन मुझे लगता है कि यह हमेशा रणनीति पर अमल करने पर निर्भर करता है। कभी-कभी जब आप उतनी जल्दी ढल नहीं पाते और अंदाजा नहीं लगा पाते जितनी जल्दी आप चाहते हैं तो आप खुद को मुश्किल में पाते हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
अंडर-19 वर्ल्ड कप हीरो मंजीत कालरा गिरफ्तार, LPL में मैच फिक्सिंग के आरोप से मचा हड़कंप
लॉर्ड्स में भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा बन सकते हैं जो रूट, आंकड़े बढ़ा रहे टीम इंडिया की टेंशन
भारत सीरीज से पहले जिम्बाब्वे की बड़ी कमजोरी आई सामने, 7 कैच छोड़ शर्मनाक फील्डिंग से हारे जीता हुआ मैच
रोहित शर्मा के संन्यास की खबरों पर BCCI का बड़ा बयान, सचिव देवजीत सैकिया ने अफवाहों को किया खारिज
पिच और परिस्थितियों पर भी दिया बयान
शाई होप ने अहमदाबाद की पिच को अच्छी बताते हुए कहा कि यह उन्हें दक्षिण अफ्रीका जैसी परिस्थितियों की याद दिला रही थी। हालांकि उन्होंने माना कि वेस्टइंडीज के बल्लेबाज उछाल और गेंद की मूवमेंट को जल्दी समझ नहीं सके, जिसके कारण टीम लगातार विकेट गंवाती चली गई और मैच से बाहर हो गई। उन्होंने कहा- “यह अच्छी पिच थी। शायद हमने उतना अच्छा अंदाजा नहीं लगाया जितना हम लगा सकते थे। एक बार जब आप एक साथ विकेट गंवा देते हैं तो यह हमेशा आपको पीछे धकेलते हैं।”
मारक्रम की पारी से दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल में
दक्षिण अफ्रीका ने कप्तान एडेन मारक्रम की नाबाद 82 रन की शानदार पारी के दम पर 177 रनों का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। गेंदबाजों और बल्लेबाजों के संतुलित प्रदर्शन की बदौलत टीम ने टूर्नामेंट में लगातार छठी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के अजेय अभियान पर भी विराम लगा दिया।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup में भारत ने बनाया एक नया कीर्तिमान, एक पारी में पहली बार किया ऐसा कारनामा
इस हार का असर वेस्टइंडीज के नेट रन रेट पर भी पड़ा, जो 5.350 से गिरकर 1.791 हो गया। अब टीम की नजर भारत के खिलाफ होने वाले निर्णायक मुकाबले पर है, जहां जीत ही उन्हें सेमीफाइनल का टिकट दिला सकती है।
