Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

T20 World Cup में वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाली दुनिया की पहली टीम बनी

T20 World Cup 2026 में वेस्टइंडीज ने एक पारी में 19 छक्के लगाकर इतिहास रचा। शिमरोन हेटमायर और रोवमैन पॉवेल की धमाकेदार पारियों से टीम ने अफ्रीकी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड बराबरी की।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Feb 23, 2026 | 10:11 PM

वेस्टइंडीज टीम (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

West Indies Equal Record Of Hitting Most Sixes: टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 का चौथा मुकाबला वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने अपना टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर बनाया है। वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 254 रन बनाए।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम के बाएं हाथ के बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर ने 34 गेंदों में 85 रन की धाकड़ पारी खेली, जबकि पूर्व कप्तान रोवमैन पॉवेल ने 35 गेंदों में 59 रन बनाकर स्कोर को मजबूत किया। हेटमायर ने बल्लेबाजी के दौरान 7 चौके और 7 छक्के लगाए, और पॉवेल के साथ तीसरे विकेट के लिए 52 गेंदों में 122 रन की साझेदारी की। पॉवेल ने इस साझेदारी में 4 चौके और 4 छक्के मारे।

वेस्टइंडीज का बड़ा रिकॉर्ड

इसके अलावा, रोमारियो शेफर्ड ने 3 छक्के लगाए, जबकि शेरफेन रदरफोर्ड और जेसन होल्डर ने दो-दो छक्के मारे। कुल मिलाकर, वेस्टइंडीज ने 19 छक्के लगाए और T20 वर्ल्ड कप में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी की। इससे पहले यह रिकॉर्ड 21 मार्च 2014 को मीरपुर में आयरलैंड के खिलाफ खेली गई टी20 वर्ल्ड कप मैच में नीदरलैंड की टीम ने अपने बल्लेबाजों के जरिए 19 छक्के लगाने के साथ बनाया था।

सम्बंधित ख़बरें

अभिषेक शर्मा को ज्ञान देने चले थे आमिर, फैंस ने दिलाई ‘नो बॉल कांड’ की याद, फिर ठंडे पड़ गए तेवर, देखें VIDEO

ZIM vs WI: वानखेड़े में कैरेबियाई बल्लेबाजों ने मचाया तहलका, खड़ा किया T20 WC 2026 का सबसे बड़ा स्कोर- 254/6

ZIM vs WI: टी20 विश्व कप में नहीं बज रहा वेस्टइंडीज का राष्ट्र गान, कारण ऐसा कि ICC भी हो गया मजबूर

IND vs SA: बीच मैदान पर फैंस से उलझे ट्रिस्टन स्टब्स, तीखी नोकझोंक वाला ये वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

टी20 वर्ल्ड कप में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के

टीम छक्कों की संख्या स्कोर विरोधी टीम स्थान तारीख
वेस्टइंडीज 19 254/6 जिम्बाब्वे मुंबई (WS) 23 फरवरी 2026
नीदरलैंड्स 19 193/4 आयरलैंड सिलहट 21 मार्च 2014
ऑस्ट्रेलिया 16 184/5 भारत ब्रिजटाउन 7 मई 2010
भारत 15 205/5 ऑस्ट्रेलिया ग्रोस आइलेट 24 जून 2024
ऑस्ट्रेलिया 14 197/7 पाकिस्तान ग्रोस आइलेट 14 मई 2010

टी20आई में वेस्टइंडीज तीसरी बार पार किया 250 रनों का आंकडा

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में वेस्टइंडीज ने तीसरी बार 250 रनों का आंकड़ा पार किया। वहीं तीन बार जिम्बाब्वे ने भी यह आंकड़ा पार किया। जबकि सबसे ज्यादा 250 से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भारतीय टीम के पास है। भारतीय टीम ने 4 बार 250 से ज्यादा रन बनाए हैं।

यह भी पढ़ें: शिमरोन हेटमायर ने रचा इतिहास, T20 World Cup में ऐसा कारनामा करने वाले वेस्टइंडीज के पहले खिलाड़ी बने

जिम्बाब्वे के खिलाफ वेस्टइंडीज ने 254 रन बनाए। जो वर्ल्ड कप का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है और जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 आई में यह सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले जिम्बाब्वे के खिलाफ सबसे बड़ा भारतीय टीम ने बनाया था। भारतीय टीम ने 2024 में 2 विकेट के नुकसान पर 234 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज ने इस रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है।

West indies became 1st team to hitting most sixes in a t20 world cup match innings

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 23, 2026 | 10:11 PM

Topics:  

  • ICC T20 World Cup
  • T20 World Cup 2026
  • West Indies
  • West Indies Cricket Board
  • West Indies Cricket Team
  • Zimbabwe Cricket Team

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.