भारत दौरे के लिए वेस्टइंडीज टेस्ट टीम का ऐलान, इन 15 खिलाड़ियों को मिली जगह; ब्रैथवेट बाहर
West Indies Squad For India Test Tour: भारत के दौरे के लिए वेस्टइंडीज की टीम ने 15 सदस्यीय दल का ऐलान कर दिया है। इस टीम में पूर्व कप्तान क्रेग ब्रैथवेट को जगह नहीं मिली है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
वेस्टइंडीज टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
West Indies Announce Squad For India Test Tour: वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ टेस्ट टीम की घोषणा कर दी है। वेस्टइंडीज ने भारत दौरे के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। इस दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने पूर्व कप्तान क्रेग ब्रैथवेट को शामिल नहीं किया गया है। वहीं तेगनारायण चंद्रपॉल और एलिक अथानाजे की टेस्ट टीम में वापसी हुई है।
वेस्टइंडीज का भारत दौरा अक्टूबर में होगा। इस दौरे पर वेस्टइंडीज की टीम दो टेस्ट मैच खेलेगी। पहला मुकाबला 2 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक और दूसरा मुकाबला 10 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक खेला जाएगा। इस टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा। जबकि दूसरा मुकाबला दिल्ली में खेला जाएगा। यह वेस्टइंडीज का मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र का पहला विदेशी दौरा होगा।
खैरी पियरे को पहली बार टेस्ट टीम में किया गया शामिल
रोस्टन चेज की अगुवाई में वेस्टइंडीज की टीम का ऐलान किया गया है। जबकि जोमेल वारिकन टीम उनके डिप्टी होंगे। वहीं इस टीम में 33 वर्षीय ऑलराउंडर खैरी पियरे को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया है। वहीं इस टीम में तेगनारायण चंद्रपॉल और एलिक अथानाजे की फिर से वापसी हुई है। स्पिन के ऑप्शन को बढ़ाने के लिए पियरे को शामिल किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
कीरोन पोलार्ड बने टी20 क्रिकेट के नए रन किंग, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़कर बोले- ‘सॉरी यूनिवर्स बॉस’
West Indies Championship में बल्लेबाजों के लिए पिच बनी खतरा, जेडन सील्स की गेंद से ये बल्लेबाज हुआ घायल
CSK के नाम जुड़ा एक अनचाहा रिकॉर्ड, T20 क्रिकेट में चेन्नई सुपर किंग्स ने वेस्टइंडीज को भी छोड़ा पीछे
वेस्टइंडीज की टीम पर गिरी गाज, ICC ने लिया बड़ा एक्शन करते हुए सुनाई कड़ी सजा, कप्तान ने कबूल की गलती
ब्रैथवेट हुए बाहर
भारत के पिछले दौरे (2018) पर टीम की अगुवाई करने वाले ब्रैथवेट ने इस साल मार्च में कप्तानी छोड़ दी थी। जिसके बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में बल्ले से खराब प्रदर्शन के बाद टीम से बाहर कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: फिर बेइज्जती करवाने ICC के पास पहुंचा पाकिस्तान, बायकॉट की धमकी नहीं आई काम तो कर दी ये मांग
क्रिकेट वेस्टइंडीज ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि चंद्रपॉल और अथानाजे को शीर्ष क्रम की बल्लेबाजी को मजबूत करने के लिए टीम में शामिल किया गया है, जबकि पियरे को वेस्टइंडीज चैंपियनशिप में मजबूत प्रदर्शन के बाद टीम में दूसरे विशेषज्ञ स्पिनर के रूप में शामिल किया गया है। उन्होंने वेस्टइंडीज चैंपियनशिप में उन्होंने 13.56 की औसत से 41 विकेट लिए थे।
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम
रोस्टन चेज (कप्तान), जोमेल वारिकन (उपकप्तान), केवलन एंडरसन, एलिक अथानाज, जॉन कैंपबेल, तेगनारायण चंद्रपॉल, जस्टिन ग्रीव्स, शाई होप (विकेटकीपर), टेविन इमलाच, अल्ज़ारी जोसेफ, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, एंडरसन फिलिप, खैरी पियरे, जेडन सील्स।
