T20 World Cup: कप्तान वसीम और सराफू का अर्धशतक, न्यूजीलैंड के सामने UAE ने दिया 174 रनों का टारगेट
T20 World Cup 2026: यूएई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 11वें मुकाबले में 6 विकेट पर 173 रन बनाए, कप्तान मुहम्मद वसीम ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
मुहम्मद वसीम (फोटो-सोशल मीडिया)
New Zealand vs United Arab Emirates, 11th Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 11वां मुकाबला न्यूजीलैंड और यूएई के बीच खेला जा रहा है। चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में ग्रुप डी के मुकाबले में यूएई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 174 रनों का टारगेट दिया है।
यूएई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि, टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 12 के स्कोर पर आर्यांश शर्मा का विकेट गिर गया। आर्यांश 8 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान मुहम्मद वसीम और आलिशान सराफू ने पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 107 रन की मजबूत साझेदारी की। सराफू 47 गेंद पर 2 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 55 रन की पारी खेलकर आउट हुए।
वसीम की अर्धशतकीय पारी
इसके बाद मयंक कुमार के साथ कप्तान वसीम ने चौथे विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी की। मयंक 12 गेंद पर 1 छक्का और 2 चौके की मदद से 21 रन बनाकर आउट हुए। वसीम अंत तक नाबाद रहे। उन्होंने 45 गेंद पर 3 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 66 रन की पारी खेली। हर्षित कौशिक 2 और शोएब खान 7 रन बनाकर आउट हुए।
सम्बंधित ख़बरें
UAE के बाराकाह न्यूक्लियर पावर प्लांट पर ड्रोन हमला, जनरेटर रूम में लगी भीषण आग; जानें ताजा हालात
नीदरलैंड्स में बजा भारतीय क्रिकेटर्स का डंका! पीएम मोदी बोले- डच क्रिकेट को ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं इंडियंस
T20 World Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 5 नए चेहरों की स्क्वॉड में एंट्री; इस दिन होगा IND-PAK महामुकाबला
IPL 2026 फाइनल के बीच अहमदाबाद में मचेगी खलबली! भारत आ रहे हैं PCB चीफ मोहसिन नकवी?
यूएई ने बनाए 173 रन
यूएई ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए। पारी में 14 रन अतिरिक्त के रूप में आए। मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने क्रीज पर टिकने का थोड़ा और साहस दिखाया होता, तो स्कोर 200 के और करीब हो सकता था। न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी ने 4 ओवर में 37 रन देकर 2 विकेट लिए। जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मिशेल सेंटनर और ग्लेन फिलिप्स को 1-1 विकेट मिला। न्यूजीलैंड ने कुल 7 गेंदबाजों का उपयोग किया।
यह भी पढ़ें: T20 World Cup में नीदरलैंड्स ने रचा इतिहास, एसोसिएट टीमों में ऐसा करने वाली पहली टीम बनी
यूएई के लिए विश्व कप में यह पहला मुकाबला है। यूएई इस मैच में उलटफेर की पूरी कोशिश करेगी। कीवी टीम अपना दूसरा ग्रुप मैच खेल रही है। पहले मैच में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान पर बड़ी जीत दर्ज की थी।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
न्यूजीलैंड: टिम सीफ़र्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी
यूएई: आर्यांश शर्मा (विकेट कीपर), मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, मयंक कुमार, सोहेब खान, हर्षित कौशिक, मुहम्मद अरफान, ध्रुव पाराशर, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद रोहिद खान
