T20 World Cup में नीदरलैंड्स ने रचा इतिहास, एसोसिएट टीमों में ऐसा करने वाली पहली टीम बनी

Netherlands: नीदरलैंड्स ने नामीबिया को हराकर इतिहास रच दिया। एसोसिएट नेशन टीमों में टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा जीत हासिल करने वाली टीम भी बन गई है। नीदरलैंड्स ने वर्ल्ड कप में 11वीं जीत हासिल की।
Netherlands Create History
नीदरलैंड्स (फोटो-सोशल मीडिया)
Updated on

Netherlands Create History: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है। नीदरलैंड्स ने इस वर्ल्ड कप में नामीबिया को हराकर अपना पहला मुकाबला जीत लिया है। इस मुकाबले को जीतते ही नीदरलैंड्स ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। टी20 वर्ल्ड कप में नीदरलैंड्स ने एसोसिएट टीमों में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाली टीम बन गई है।

टी20 वर्ल्ड कप में एसोसिएट टीमों में सबसे ज्यादा जीत अब नीदरलैंड्स की हो गई है। नीदरलैंड्स ने टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 11 जीत हासिल की है। इसके साथ ही नीदरलैंड्स ने स्कॉटलैंड की टीम को बहुत पीछे छोड़ दिया है। स्कॉटलैंड की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में 8 मुकाबले ही जीतने में कामयाब हो सकी है।

T20 World Cup में एसोसिएट टीमों की सबसे ज़्यादा जीत

  • 11 - नीदरलैंड्स
  • 8 - स्कॉटलैंड
  • 5 - अफगानिस्तान
  • 5 - नामीबिया
  • 3 - आयरलैंड

मुकाबले का हाल

नामीबिया को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला। पहले बल्लेबाजी करते हुए नामीबिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 10 के स्कोर पर लौरेन स्टीनकैंप 6 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद निकोल लोफ्टी-ईटन और जान फ्राइलिंक के बीच दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हुई। जान फ्राइलिंक 30 रन बनाकर आउट हो गए। 60 के स्कोर पर नामीबिया का दूसरा विकेट गिरा।

उसके बाद गेरहार्ड इरास्मस और निकोल लोफ्टी-ईटन के बीच साझेदारी बढ़ ही रही थी कि गेरहार्ड इरास्मस 18 रन बनाकर आउट हो गए। 95 के स्कोर पर तीसरा विकेट गिरा। अर्धशतक पूरा करने से पहले निकोल लोफ्टी-ईटन 42 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद जेजे स्मिट 22 रन बनाकर चलते बने। नामीबिया की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। नीदरलैंड्स के लिए बास डे लीडे और लोगान वान बीक ने 2-2, जबकि आर्यन दत्त और फ्रेड क्लासेन ने 1-1 विकेट लिए थे।

नीदरलैंड्स की खराब शुरुआत

नीदरलैंड्स को जीत के लिए 157 रन का लक्ष्य मिला। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और मैक्स ओ दाउद के रूप में पहला झटका 16 के स्कोर पर लगा। वह 7 रन बनाकर आउट हुए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे बास डे लीडे ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और 48 गेंद पर 4 छक्कों और 5 चौकों सहित नाबाद 72 रन की पारी खेल टीम को 12 गेंद पहले 7 विकेट से जीत दिला दी। पाकिस्तान से मुकाबला गंवाने के बाद नीदरलैंड्स की टीम वापसी कर ली है।

Navbharat Live
navbharatlive.com