वनिन्दु हसरंगा ने रचा इतिहास, वनडे में सबसे तेज 1000 रन और 100 विकेट लेने वाले..
जुलाई 2017 में पदार्पण करने के बाद से अब तक श्रीलंका के लिए खेले गए 65 एकदिवसीय मैचों में हसरंगा ने 1012 रन बनाए हैं और 103 बल्लेबाजों को आउट किया है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
वनिन्दु हसरंगा (फोटो-सोशल मीडिया)
कोलंबो: श्रीलंका के ऑलराउंडर वनिन्दु हसरंगा ने वनडे में 1000 रन बनाने और 100 विकेट लेने वाले दुनिया के सबसे तेज खिलाड़ी (पुरुष और महिला दोनों) बनकर इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है। उन्होंने शॉन पोलक का रिकॉर्ड तोड़ा। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर ने अपने 68वें वनडे मैच में 1000 रन और 100 विकेट लेने का कारनामा किया था। वहीं वनिंदु हसरंगा ने यह रिकॉर्ड 65 मैचों में हासिल कर लिया है।
गॉल के 27 वर्षीय क्रिकेटर ने कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मैच में श्रीलंका के लिए 9.5 ओवर में 60 रन देकर 3 विकेट लिए और फिर 249 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 16 गेंदों पर 13 रन बनाए। 2 जुलाई 2017 को गॉल में जिम्बाब्वे के खिलाफ श्रीलंका के लिए अपना वनडे डेब्यू करने के बाद से, हसरंगा ने 65 एकदिवसीय मैचों में 1012 रन बनाए हैं और 106 विकेट लिए हैं।
वनडे में सबसे तेज 1000 रन और 100 विकेट लेने वाले खिलाड़ी
| क्रम | नाम | टीम | मैच (ODI) |
|---|---|---|---|
| 1 | वनिंदु हसरंगा | श्रीलंका पुरुष | 65 |
| 2 | शॉन पोलॉक | दक्षिण अफ्रीका पुरुष | 68 |
| 3 | अब्दुल रज़्ज़ाक | पाकिस्तान पुरुष | 69 |
| 4 | लांस क्लूजनर | दक्षिण अफ्रीका पुरुष | 70 |
| 5 | एलिस पेरी | ऑस्ट्रेलिया महिला | 70 |
| 6 | क्रिस वोक्स | इंग्लैंड पुरुष | 72 |
| 7 | इरफ़ान पठान | भारत पुरुष | 72 |
| 8 | जेसन होल्डर | वेस्टइंडीज पुरुष | 74 |
| 9 | राशिद खान | अफगानिस्तान पुरुष | 74 |
| 10 | इयान बॉथम | इंग्लैंड पुरुष | 75 |
| 11 | ऐशली गार्डनर | ऑस्ट्रेलिया महिला | 75 |
| 12 | डेन वान नीकर्क | दक्षिण अफ्रीका महिला | 75 |
| 13 | कपिल देव | भारत पुरुष | 77 |
| 14 | स्टेफ़नी टेलर | वेस्टइंडीज महिला | 78 |
| 15 | रिचर्ड हैडली | न्यूज़ीलैंड पुरुष | 79 |
| 16 | साइमन ओ’डॉनेल | ऑस्ट्रेलिया पुरुष | 80 |
श्रीलंका 16 रन से हारा
शनिवार को बांग्लादेश ने श्रीलंका को 16 रन से हराकर दूसरा वनडे मैच जीत लिया। कप्तान मेहदी हसन मिराज ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद मेहमान टीम ने सलामी बल्लेबाज परवेज हुसैन इमोन और चौथे नंबर के बल्लेबाज तौहीद हृदॉय के अर्धशतकों की बदौलत 45.5 ओवर में 248 रन बनाए। इमोन ने 69 गेंदों पर 67 रन बनाए, जबकि हृदॉय ने 69 गेंदों पर 51 रन बनाए। श्रीलंका के लिए हसरंगा के अलावा असिथा फर्नांडो ने नौ ओवर में 35 रन देकर 4 विकेट चटकाए।
सम्बंधित ख़बरें
बांग्लादेश में बड़ा आतंकी प्लान फेल, संसद भवन और सेना मुख्यालय समेत कई ठिकाने थे निशाने पर; हाई अलर्ट जारी
बांग्लादेश वायु सेना में आतंकी सेंधमारी! ढाका एयर बेस से गिरफ्तार किए गए 10 एयरमैन, जानें क्या है पूरा मामला
जहां कोई नहीं जाता, वहां पहुंचे सचिन तेंदुलकर….आदिवासी बच्चों के साथ नक्सल मुक्त गांव में मनाया बर्थडे
CSK ने आयुष म्हात्रे की जगह इस धाकड़ खिलाड़ी को टीम में किया शामिल, मुंबई इंडियंस के लिए कर चुका है कमाल
शुभमन गिल की ‘नाइकी वेस्ट’ पर मचा बवाल, BCCI को हो सकता है भारी नुकसान
249 रन के लक्ष्य के जवाब में श्रीलंका 48.5 ओवर में 232 रन ही बना सका। विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने 56 रन और जेनिथ लियानागे ने 85 गेंदों पर सात चौकों और दो छक्कों की मदद से 78 रन बनाए। तनवीर इस्लाम ने अपने दूसरे एकदिवसीय मैच में 10 ओवर में 39 रन देकर 5 विकेट लिए और तनजीम हसन साकिब (4.5 ओवर में 34 रन) ने दो श्रीलंकाई बल्लेबाजों को पवेलियन वापस भेज दिया।
