शुभमन गिल की 'नाइकी वेस्ट' पर मचा बवाल, BCCI को हो सकता है भारी नुकसान

भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने एजबेस्टन में दूसरे टेस्ट के दौरान नाइकी की वेस्ट पहनी थी। प्रशंसक सोच रहे हैं कि क्या यह एडिडास के साथ बीसीसीआई के अनुबंध का उल्लंघन है।
शुभमन गिल की 'नाइकी वेस्ट' पर मचा बवाल, BCCI को हो सकता है भारी नुकसान
गिल नाइकी आउटफीट (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

बर्मिंघम: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट के दौरान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ पारी घोषित की। भारतीय टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 427 रन बनाकर पारी को घोषित की। उन्होंने 83वें ओवर में पारी को घोषित किया। तीसरे सेशन के दौरान जैसे ही ड्रिंक्स ब्रेक की घोषणा हुई, गिल अपनी काली नाइक वेस्ट में ड्रेसिंग रूम में दिखें और वहां से उन्होंने रविंद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर को वापस बुला लिया।

नाइक वेस्ट के साथ दिखने पर बीसीसीआई को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं इस पर सोशल मीडिया में एक नई चर्चा भी शुरू हो गई है। गिल ने जो वेस्ट पहनी थी, वो नाइक का है। जबकि टीम इंडिया का आधिकारिक किट स्पॉन्सर Adidas है। अब सोशल मीडिया पर लोग चर्चा कर रहे हैं कि क्या गिल का यह कदम बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) को बिना बताए उठाया गया? अगर ऐसा है, तो क्या उन्हें कोई मुश्किल हो सकती है? सोशल मीडिया पर यूजर्स का रिएक्शन ऐसा है...

BCCI और Adidas के बीच एक खास समझौता हुआ है, जो मार्च 2028 तक लागू रहेगा। इस करार के मुताबिक, केवल Adidas को ही अधिकार है कि वह भारतीय टीम की जर्सी और दूसरे आधिकारिक कपड़े तैयार करे। ऐसे में किसी खिलाड़ी का मैदान पर Nike जैसी दूसरी कंपनी की जैकेट पहनना इस करार का उल्लंघन माना जा सकता है।

बीसीसीआई के तरफ नहीं आया कोई बयान

अब सवाल उठ रहा है कि क्या शुभमन गिल ने यह जैकेट जानबूझकर पहनी या यह सिर्फ एक अनजाने में हुई गलती थी। चाहे कारण कुछ भी हो, यह मामला BCCI की नजर में आ सकता है, क्योंकि यह उनके ब्रांड पार्टनर Adidas के हितों से जुड़ा हुआ है। फिलहाल BCCI की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि बोर्ड खिलाड़ियों को जल्द ही इस बारे में दिशा-निर्देश दे सकता है, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न हो।

बीसीसीआई के साथ हुआ है करोड़ों का डील

बीसीसीआई ने जून 2023 में एडिडास के साथ करार किया था, जिसमें एडिडास को भारतीय टीम की आधिकारिक जर्सी और किट बनाने का अधिकार मिला। इस नई एडिडास किट की शुरुआत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के दौरान हुई थी। एडिडाल ने बीसीसीआई को 250 से 300 करोड़ तक दिए हैं। एडिडास प्रति मैच 75 लाख रुपये दे रही है। दूसरी तरफ, शुभमन गिल पिछले कुछ महीनों से Nike के ब्रांड एंबेसडर हैं। यह एक निजी करार है और रिपोर्टों के मुताबिक इसकी कीमत कई करोड़ रुपये में है।

Navbharat Live
navbharatlive.com