Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘मैं सिलेक्टर होता तो… वैभव सूर्यवंशी को लेकर वीरेंद्र सहवाग ने दिया बड़ा बयान, बोले- ऐसा खिलाड़ी नहीं देखा

Vaibhav Sooryavanshi IPL: वैभव सूर्यवंशी द्वारा क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने पर वीरेंद्र सहवाग ने बड़ा बयान दिया है। सहवाग ने कहा कि अगर वह सिलेक्टर होते तो वैभव को तुरंत टीम इंडिया में चुन लेते।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: May 28, 2026 | 12:42 PM

वैभव सूर्यवंशी, वीरेंद्र सहवाग (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Virender Sehwag on Vaibhav Sooryavanshi: राजस्थान रॉयल (RR) के विस्फोटक सलामी बल्लेबाद वैभव सूर्यवंशी ने क्रिस गेल के एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्याद छक्के लगाने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। वैभव ने आईपीएल 2026 में अब तक 65 छक्के लगाए हैं, जो गेल के 2012 में लगाए 59 छक्कों से दो ज्यादा हैं। इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर वो सलेक्टर होते तो सूर्यवंशी को टीम इंडिया में डाल देता। 

वीरेंद्र सहवाग ने यह बयान बुधवार को खेले गए दूसरे एलिमिनेटर मैच के दैरान दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार पारी खेलते हुए सिर्फ 29 गेंद में 97 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान वैभव ने 5 चौंके और 12 गगनचुंबी छक्के लगाए। हालांकि वो अपने शतक से सिर्फ तीन रन से चूक गए, लेकिन उनकी पारी ने राजस्थान मैच काफी आगे पहुंचा दिया। 

सूर्यवंशी को लेकर क्या बोले सहवाग?

अगर मैं सिलेक्टर होता तो वैभव सूर्यवंशी को इंडिया की टीम में डाल देता ~ वीरेंद्र सहवाग pic.twitter.com/EKbnmhvoFm — Lokendra Singh (@LSinghShekhawat) May 28, 2026

सम्बंधित ख़बरें

आउट होने के बाद छलका वैभव सूर्यवंशी का दर्द, बताया आखिर कहां हो गई चूक वरना बन जाता वर्ल्ड रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी की आंधी में उड़ी पैट कमिंस की सेना, SRH को रौंदकर Q-2 में पहुंची RR; अब GT से होगा महामुकाबला

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने फिर की घातक बल्लेबाजी, एलिमिनेटर मैच में हैदराबाद को जीत के लिए बनाने होंगे 244 रन

वैभव सूर्यवंशी ने क्रिस गेल के महारिकॉर्ड को किया ध्वस्त, बिहार का लाल बना IPL इतिहास का नया ‘सिक्सर किंग’

वीरेंद्र सहवाग इस मैच में कमेंटेटरी कर रहे थे। वैभव सूर्यवंशी की पारी देखने के बाद उन्होंने कहा कि, मैंने ऐसी बल्लेबाजी नहीं देखी। मैंने भी तेज शथक बनाए हैं इंडिया के लिए वनडे में, पर आज जो इस लड़के ने बैंटिंग की है, कोई सोच भी नहीं सकता था कि क्रिस गेल के 59 छक्कों का रिकॉर्ड एक 15 साल का बच्चा तोड़ेगा। सहवाग ने कहा कि अगर मैं सिलेक्टर होता तो अभी वैभव सूर्यवंशी को इंडियन टीम में डाल देता। 

 क्रिस गेल ने भी जताई खुशी

What a phenomenal player Vaibhav is. Great entertainment young man! New Six machine @IPL pic.twitter.com/ofElAousF7 — Chris Gayle (@henrygayle) May 27, 2026

आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड टूटने पर क्रिस गेल ने भी खुशी जताई है। पूर्व वेस्ट इंडीज खिलाड़ी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वैभव सूर्यवंशी की तारीफ में पोस्ट किया। गेल ने अपने पोस्ट में कहा कि वैभव क्या जबरदस्त प्लेयर है। बहुत एंटरटेनिंग है नौजवान। गेल ने वैभव को नई सिक्स मशीन कहा। 

यह भी पढे़ें- वैभव सूर्यवंशी की आंधी में उड़ी पैट कमिंस की सेना, SRH को रौंदकर Q-2 में पहुंची RR; अब GT से होगा महामुकाबला

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जमकर चल रहा है। वैभव इस सीजन 15 मैचों में अब तक 242.85 के स्ट्राइक रेट से 680 रन बनाए हैं। जिसमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं। 

Virender sehwag statement vaibhav sooryavanshi sixes record chris gayle ipl 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 28, 2026 | 12:41 PM

Topics:  

  • IPL 2026
  • Vaibhav Sooryavanshi
  • Virender Sehwag

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.