Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Virender Sehwag ने चेन्नई सुपर किंग्स के जख्म पर छिड़का नमक, लाइव शो के दौरान…देखें वीडियो

चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हुए मुकाबले के दौरान धोनी 1 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। हालांकि इस फैसले के बाद काफी विवाद भी हुआ। क्या धोनी आउट हैं या नहीं।

  • By उज्जवल सिन्हा
Updated On: Apr 12, 2025 | 11:33 AM

चेन्नई सुपर किंग्स (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल के 25वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बड़ी हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद भारत के पूर्व खिलाड़ी विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने चेन्नई सुपर किंग्स की आलोचना की है। चेन्नई सुपर किंग्स का हालिया सीजन अच्छा नहीं जा रहा है। इसको लेकर वीरेंद्र सहवाग ने धोनी की टीम का मजाक बनाया है।

चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हुए मुकाबले के दौरान धोनी 1 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। हालांकि इस फैसले के बाद काफी विवाद भी हुआ। क्या धोनी आउट हैं या नहीं। इसको लेकर बहस छिड़ गई। इस मुकाबले में चेन्नई की टीम ने 20 ओवर में 103 रन ही बना सकी। जिसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस मुकाबले को जीत लिया।

वीरेंद्र सहवाग का बेबाक अंदाज

मैच के बाद लाइव शो के दौरान स्टार स्पोर्ट्स पर जतिन सप्रू ने सहवाग से पूछा कि क्या धोनी अंत तक टिके रहते तो सीएसके की पारी बच सकती थी। इस पर वीरेंद्र सहवाग ने जवाब देते हुए कहा कि अगर एमएस धोनी एक रन पर आउट नहीं होते, तो चेन्नई सुपर किंग्स पहले बल्लेबाजी करते हुए अधिकतम 130 रन बना सकती थी और रात 10:30 बजे शो पर लाइव होने के बजाय समय 11:30 बजे होता। इससे ज्यादा तो कुछ हो नहीं सकता था। क्योंकि कोलकाता ने यह मैच 10.1 ओवर में जीता है।

viru bhai unreal cooking 😭pic.twitter.com/kF45xpsGyS — psyduck (@seventhsniper) April 11, 2025

वीरेंद्र सहवाग ने खत्म किया विवाद

वीरेंद्र सहवाग ने चेन्नई सुपर किंग्स के खराब प्रदर्शन की कड़ी आलोचना करते हुए यह विवाद को खत्म कर दिया। सहवाग अपने बेबाक जवाब के लिए जाने जाते हैं। वो इसके चलते ही अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। वीरेंद्र सहवाग ने ट्रेडमार्क अंदाज में जवाब दिया, जिसके बाद धोनी के आउट का चैप्टर की खत्म हो गया।

खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सीएसके की यह लगातार पांचवीं हार थी। चेपॉक में अब तक के अपने न्यूनतम स्कोर पर सिमटने के बाद पहली बार उसे अपने घरेलू मैदान पर लगातार तीसरी हार मिली। बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद सीएसके के लिए कुछ भी सही नहीं रहा और केकेआर की शानदार गेंदबाजी के सामने नौ विकेट पर 103 रन ही बना सकी। जिसे केकेआर ने 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

Virender sehwag slams csk in live after poor performance against kkr

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 12, 2025 | 11:29 AM

Topics:  

  • Chennai Super Kings
  • IPL
  • MS Dhoni
  • Virender Sehwag

सम्बंधित ख़बरें

1

BCCI से MS Dhoni को मिलती है कितनी पेंशन, गावस्कर-तेंदुलकर को भी मिलते हैं इतने रुपये

2

IPL 2026 से पहले गुजरात टाइटंस को लगा बड़ा झटका, स्टार बल्लेबाज 2 महीनों के लिए क्रिकेट से हुआ दूर

3

BCCI ने मुस्तफिजुर रहमान के IPL में हिस्सा लेने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- हमें बांग्लादेशी खिलाड़ी…

4

IPL 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स का होम ग्राउंड बदला, जयपुर की जगह अब महाराष्ट्र में होंगे मुकाबले

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.