Rohit Sharma Captaincy: हम उनकी कप्तानी को कम आंकते हैं… रोहित शर्मा की कैप्टेंसी पर ये क्या बोल गए वीरेंद्र सहवाग?
रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत ने नौ महीने के अंदर दो आईसीसी ट्रॉफी जीती है। जिसके बाद रोहित भारत के सफल कप्तानों की लिस्ट में शुमार हो गए हैं। जिस पर अब वीरेंद्र सहवाग ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
- Written By: मृणाल पाठक
वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा (सोर्स- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: भारत के चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद से ही दुनियाभर में ना केवल भारतीय टीम की बल्कि टीम के कप्तान रोहित शर्मा की जमकर तारीफ हो रही है। चैंपियंस ट्रॉफी जीतने से पहले तक बहुत से लोगों ने रोहित शर्मा की फिटनेस और कप्तानी पर सवाल खड़े किए थे, लेकिन कप्तान ने ये ट्रॉफी जीतकर सभी का मुंह बंद कर दिया है। ऐसे में अब भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत ने नौ महीने के अंदर दो आईसीसी ट्रॉफी जीती है। जिसके बाद रोहित भारत के सफल कप्तानों की लिस्ट में शुमार हो गए हैं। उनकी दुनियाभर में तारीफ हो रही है, जिसके बाद अब वीरेंद्र सहवाग ने भी रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की है और उनकी कप्तानी को शानदार बताया है।
धोनी के बाद जीते 2 से अधिक ICC ट्रॉफी
मीडिया से रोहित शर्मा की कप्तानी के बारे में बात करते हुए वीरेंद्र सहवाग ने कहा, “हम उनकी कप्तानी को कम आंकते हैं, लेकिन इन दो ट्रॉफियों के बाद, वह एमएस धोनी के बाद एक से अधिक ICC खिताब जीतने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं। जिस तरह से कप्तान ने अपने गेंदबाजों का इस्तेमाल किया है, जिस तरह से उन्होंने टीम को संभाला है, जिस तरह से उन्होंने टीम का मार्गदर्शन किया है, और जो भी संवाद वह करते हैं, वह बहुत स्पष्ट रूप से करते हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
रोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
रोहित एक बेहतर कप्तान…
वह आगे कहते हैं, ”चाहे वह अर्शदीप सिंह की जगह हर्षित राणा को खिलाना हो या हर्षित की जगह वरुण चक्रवर्ती को लाना हो, उन्होंने अपने खिलाड़ियों के साथ अच्छा संवाद किया और यह महत्वपूर्ण था। यही कारण है कि रोहित शर्मा एक बेहतर कप्तान हैं।”
सेल्फलेस हैं रोहित- सहवाग
सहवाग ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, ”रोहित शर्मा अपने बारे में कम और अपनी टीम, अपने साथियों के बारे में ज़्यादा सोचते हैं। वह उन्हें सहज महसूस कराते हैं। रोहित जानते हैं कि अगर कोई खिलाड़ी असुरक्षित है, तो उसका प्रदर्शन अच्छा नहीं होगा। इसलिए वह उस टीम में किसी को भी असुरक्षित महसूस नहीं होने देते। वह सबको साथ लेकर चलते हैं। यही एक अच्छे कप्तान और कप्तान की ज़रूरत होती है। और रोहित शर्मा यह बहुत अच्छे से कर रहे हैं।”
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
भारत ने अजय रहते हुए जीता खिताब
जानकारी के लिए बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने अजय रहते हुए खिताब अपने नाम किया है। टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में बांग्लादेश को हराया और उसके बाद पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को हराया। सेमीफाइनल में टीम इंडिया का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से हुआ, जहां भारत ने कंगारू को हराकर फाइनल में जगह बना। जिसके बाद फाइनल में रोहित शर्मा की सेना ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया।
