-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Virender Sehwag And Shikhar Dhawan Post Goes Viral After Pakistan Breaks Ceasefire
कुत्ते की दुम से लेकर घटिया देश तक…पाकिस्तान को लताड़ने में पीछे नहीं भारतीय क्रिकेटर्स, सहवाग और धवन ने जमकर लगाई क्लास
- Written By: मृणाल पाठक
बीती रात पाकिस्तान द्वारा किए गए संघर्ष विराम के उल्लंघन के बाद भारतीय क्रिकेटरों की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। जहां उन्होंने जमकर पाकिस्तान की क्लास लगाई है और उन्हें खरी-खोटी सुनाई है।

वीरेंद्र सहवाग और शिखर धवन (सोर्स- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: पाकिस्तान के लिए ये कहावत एक दम सही है कि “कुत्ते की दुम टेढ़ी ही रहती है।” क्योंकि ये मुल्क कभी भी अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आएगा। भले ही संघर्ष विराम पर दुश्मन मुल्क ने सहमति जताई, लेकिन उसके कुछ घंटों बाद ही एक बार फिर उसने भारत पर हमला करने की कोशिश की। जिस पर भारत के पूर्व क्रिकेटर्स ने भी अपनी बात रखी है।
दरअसल, 10 मई को भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम का ऐलान किया गया था, वहीं कुछ घंटों बाद ही पाकिस्तान ने फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तान की हरकतों से एक बार फिर भारत में आक्रोश फैल गया है। इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन और वीरेंद्र सहवाग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया है।
बीती रात पाकिस्तान द्वारा किए गए संघर्ष विराम के उल्लंघन के बाद क्रिकेटरों की प्रतिक्रियाएं सामने आईं। इस दौरान शिखर धवन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा कि “सस्ते देश ने एक बार फिर पूरी दुनिया को अपना घटियापन दिखा दिया है।”
सम्बंधित ख़बरें
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
पाकिस्तान में 125 साल पुराने गुरुद्वारे पर चला बुलडोजर, भारत ने शहबाज सरकार को लगाई कड़ी फटकार
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
हम न डरते हैं और न… अफगान मंत्री ने पाकिस्तान को दी खुली धमकी, कहा- हमने बड़ी ताकतों को हराया
Ghatiya desh ne fir apna ghatiyapan poori duniya ke aage dikha diya. #Pakistan#Ceasefire — Shikhar Dhawan (@SDhawan25) May 10, 2025
वहीं, पूर्व क्रिकेटर और दिग्गज सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी पाकिस्तान की जमकर क्लास लगाई है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में लिखा “कुत्ते की दुम टेढ़ी ही रहती है।” इन दोनों खिलाड़ियों के पोस्ट से साफ समझा जा सकता है कि देश की जनता में कितना आक्रोश है।
pic.twitter.com/8HEGZhv2O6 — Virrender Sehwag (@virendersehwag) May 10, 2025
जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तान द्वारा किए गए संघर्ष विराम उल्लंघन को लेकर विदेश मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच टकराव रोकने के लिए समझौता हुआ था, लेकिन पाकिस्तान ने इसका उल्लंघन किया। पाकिस्तान ने ड्रोन से हमला करने के साथ-साथ सीमा पर फायरिंग भी की। हालांकि, भारतीय सेना ने पाकिस्तान के हर हमले को नाकाम कर दिया।
गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए बीसीसीआई ने 9 मई को आईपीएल 2025 को एक हफ्ते के लिए निलंबित कर दिया था। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले हफ्ते तक आईपीएल 2025 को दोबारा शुरू किया जा सकता है, जिसे लेकर बीसीसीआई आज बैठक करने वाला है।
Virender sehwag and shikhar dhawan post goes viral after pakistan breaks ceasefire
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














