Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IPL से पहले विराट कोहली के भतीजे की धांसू एंट्री, इस टीम में हुए शामिल

विराट कोहली के भतीजे के नाम आर्यवीर कोहली है। अब वो दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 में दिल्ली सुपरस्टार्स से खेलते हुए दिखाई देंगे। उन्हें एक लाख रुपये की बोली लगाकर टीम में शामिल किया गया।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Jul 09, 2025 | 10:27 AM

विराट कोहली और आर्यवीर कोहली (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

आईपीएल के अलावा कई शहरों में उनके नाम क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में लीग्स को लोगों का भरपूर प्यार भी मिल रहा है। इसी कड़ी में पिछले साल 2024 में दिल्ली प्रीमियर लीग की शुरुआत हुई थी। ये सीजन काफी सफल रहा। अब दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) का दूसरा सीजन खेला जाना है।

DPL 2025 के लिए 6 जुलाई को राजधानी दिल्ली में करीब 520 खिलाड़ियों पर बोली लगाई गई। इस दौरान विराट कोहली के भतीजे आर्यवीर कोहली को साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने अपनी टीम में शामिल किया। आर्यवीर को डीपीएल की फ्रेंचाइजी ने 1 लाख रुपये देकर अपनी पाले में डाला।

15 साल के हैं आर्यवीर कोहली

इस वक्त विराट कोहली के भतीजे आर्यवीर कोहली की उम्र महज 15 साल की है। उनके परिवार को छोटे कोहली का DPL में पिछले साल भी रजिस्ट्रेशन कराया था। उस वक्त अंडर 16 खिलाड़ियों को नीलामी में लेने की अनुमति नहीं मिली थी। लेकिन इस बार वो यहां पर अपनी जगह बनाने में कामयाब हो गए।

सम्बंधित ख़बरें

PCB चीफ की बोलती बंद…टीम इंडिया के साथ मुकाबले पर जब पूछा गया तीखा सवाल, तो घबराने लगे मोहसिन नकवी

मेजबान देश की बढ़ी मुश्किलें, वर्ल्ड कप के बीच श्रीलंका का स्टार खिलाड़ी चोटिल, पूरे टूर्नामेंट से हुआ बाहर

T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलियाई टीम की बढ़ी टेंशन, टीम के फर्स्ट मैच से पहले बाहर हुआ दिग्गज ऑलराउंडर

T20 World Cup में नीदरलैंड्स ने रचा इतिहास, एसोसिएट टीमों में ऐसा करने वाली पहली टीम बनी

राजकुमार शर्मा दे रहे हैं कोचिंग

आर्यवीर को विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा की कोचिंग दे रहे हैं। वो अपने चाचा की तरह बल्लेबाज नहीं, बल्कि लेग स्पिन गेंदबाज हैं। अब राजकुमार शर्मा की मार्गदर्शन में वेस्ट दिल्ली एकेडमी से क्रिकेट के गुर सीख रहे हैं। क्रिकेट के प्रति उनकी इस दिवानगी से पता चलता है कि वो भी विराट की तरह क्रिकेट के सुपरस्टार बनने की तमन्ना रखते हैं।

वीरेंद्र सहवाग के बेटे भी खेलेंगे लीग

दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2025 में आर्यवीर कोहली के अलावा पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग भी इस साल लीग में खेलते हुए दिखाई देंगे। उन्हें सेंट्रल किंग्स ने 8 लाख की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि विराट कोहली के भतीजे और वीरेंद्र सहवाग के बेटे में मुकाबला देखने को मिले।

दिल्ली कैपिटल्स लीग को कोई भी खिलाड़ी हल्के में लेने की भूल नहीं करेगा। यहां से किसी के लिए भी आईपीएल और टीम इंडिया का दरवाजा खुल सकता है। अगर किसी ने यहां पर अच्छा प्रदर्शन किया तो यकीनन उसे आईपीएल में मौका मिल जाएगा।

इंग्लैंड के धूल चटाने के बाद गिल ने आलोचकों को दिया करारा जवाब, कहा- लोग मेरे…

इस वक्त ऐसे कई उदाहरण हमारे पास मौजूद हैं। आईपीएल 2025 में धमाल मचा चुके प्रियांश आर्या और दिग्वेश राठी DPL से आए हुए खिलाड़ी हैं। ऐसे में यदि विराट कोहली के भतीजे ने यहां पर अच्छा प्रदर्शन किया तो वो आईपीएल में जगह बना सकते हैं।

Virat kohlis nephew aryaveer kohli signed by delhi superstars for dpl 2025

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 07, 2025 | 01:26 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • IPL
  • Sports
  • Virat Kohli

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.