क्वालीफायर में फायर हुए विराट कोहली, चंडीगढ़ में चमकी आरसीबी; Video में देखें करिश्माई सेलिब्रेशन
पंजाब किंग्स की पारी के तीसरे ओवर में भुवनेश्वर कुमार की आखिरी गेंद पर प्रभसिमरन जितेश शर्मा के हाथों कैच आउट हुए। उन्होंने 10 गेंदों पर 18 रन बनाए। जिसके बाद विराट कोहली का सेलिब्रेशन वायरल हो गया है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
विराट कोहली रिएक्शन (फोटो-सोशल मीडिया)
चंडीगढ़: आईपीएल 2025 का पहला क्वालीफायर चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेला जा रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इसके बाद पंजाब की टीम पर आरसीबी की करिश्माई गेंदबाजी ने कहर बरपा दिया। ज्यादातर बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं पार कर पाए।
पहले यश दयाल, इसके बाद जोश हेजलवुड ने गेंदबाजी से करिश्मा किया। तत्पश्चात सुयश शर्मा ने अपनी फिरकी में तीन बड़े बल्लेबाजों को फंसाया। इन तीन गेंदबाज ने पंजाब के लगभग आधी टीम को चलता कर दिया। इस दौरान विराट कोहली का सेलिब्रेशन भी वायरल होने लगा। विराट का आज एनर्जी अलग लेवल पर रहा। देखें वीडियो…
A 𝐃𝐫𝐞𝐚𝐦 start in their pursuit of 𝐓𝐡𝐞 𝐃𝐫𝐞𝐚𝐦 ❤ 🎥 Bhuvneshwar Kumar & Josh Hazlewood with back-to-back wickets to put #RCB on 🔝#PBKS are 48/4 after 6 overs. Updates ▶ https://t.co/FhocIrg42l#TATAIPL | #PBKSvRCB | #Qualifier1 | #TheLastMile pic.twitter.com/7JM3B672Nc — IndianPremierLeague (@IPL) May 29, 2025
सम्बंधित ख़बरें
चेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
CSK vs SRH: चेपॉक में हैदराबाद ने चेन्नई को 180 रन पर रोका, कप्तान कमिंस ने 3 तो साकिब हुसैन ने झटके 2 विकेट
CSK फैंस को लगा सबसे बड़ा झटका! SRH के खिलाफ मैच में नहीं खेल रहे MS Dhoni, ऋतुराज ने बताया बड़ा कारण
IPL 2026 की ट्रॉफी भी RCB ही जीतेगी…! पूर्व दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी, खेलने के अंदाज की जमकर हुई तारीफ
विराट कोहली का सेलिब्रेशन हुआ वायरल
चंडीगढ़ में खेले जा रहे हैं इस मुकाबले में जब भी पंजाब किंग्स का विकेट गिरता, तब विराट कोहली का सेलिब्रेशन देखते ही बनता। विराट कोहली का सबसे मजेदार सेलिब्रेशन उस समय वायरल हुआ जब भुवनेश्वर कुमार ने प्रभसिमरन सिंह को आउट करके पवेलियन भेजा। प्रभसिमरन के आउट होने के बाद विराट का ये सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
इसके बाद श्रेयस अय्यर भी जोश हेजलवुड की गेंद पर आउट हो गए। श्रेयस अय्यर के आउट होते ही पंजाब की कमर टूट गई है। अय्यर के आउट होने के बाद विराट कोहली ने अलग अंदाज से जश्न मनाया।
RCB ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले गेंदबाजी करते हुए आरसीबी के सभी गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब किंग्स को 101 रनों पर समेट दिया। पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही और बल्लेबाज लगातार विकेट गंवाते रहे। जिस कारण भी टीम 101 रनों की सिमट गई।
आरसीबी के गेंदबाजों का कमाल
आरसीबी के लिए गेंदबाजी करते हुए जोश हेजलवुड ने 21 रन देकर 3, सुयश शर्मा ने 3, यश दयाल ने 2, भुवनेश्वर कुमार ने 1 और रोमोरियो शेपर्ड ने 1 विकेट लेकर पंजाब किंग्स को 101 रनों पर समेट दिया।
