RCB के खिताब जीतने के बाद कोहली ने अपने साथी खिलाड़ी के लिए किया मजेदार पोस्ट, कहा- अब डायपर…
आईपीएल 2025 का खिताब जीतने के बाद विराट कोहली ने अपने साथी खिलाड़ी फिल साल्ट को लेकर एक मजेदार स्टोरी शेयर किया है। जीत के बाद कोहली ने साल्ट को बधाई देते हुए कहा कि अब डायपर बदलने के लिए तैयार हो जाओ।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
फिल साल्ट और विराट कोहली (फोटो-सोशल मीडिया)
बेंगलुरु: आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम इस टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाली 8वीं टीम बनी। आरसीबी के इतिहास रचने के बाद विराट कोहली ने अपने साथी खिलाड़ी के लिए एक मजेदार पोस्ट किया। विराट कोहली ने अपनी साथी ओपनर फिल साल्ट के लिए सोशल मीडिया पर स्टोरी पोस्ट किया।
कोहली ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट करते हुए लिखा कि बहुत बढ़िया साथी। अब असली काम पर वापस जाओ और डायपर बदलने की लिए तैयार हो जाओ। उनका यह मजाकिया अंदाज में किया गया पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पंजाब किंग्स के खिलाफ 6 रनों से जीत के बाद डाली थी।
Virat Kohli's Instagram story for Phil Salt. 🤣❤️ pic.twitter.com/S0ueW6uCGc — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 4, 2025
सम्बंधित ख़बरें
क्या GT के खिलाफ विराट कोहली ने ‘लांघी लक्षमण रेखा’? अंपायर से हुई तगड़ी बहस, भुगतना पड़ सकता है खामियाजा
GT vs RCB: अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने RCB को 4 विकेट से हराया, GT की जीत में गेंदबाजों ने निभाई अहम भूमिका
GT vs RCB: पाटीदार को आउट देने पर भड़के किंग कोहली, मैदान पर चौथे अंपायर से हुई जोरदार बहस, देखें वीडियो
GT vs RCB: गुजरात टाइटंस के सामने 155 रन पर ढेर हुई RCB, अर्शद खान ने 3 तो होल्डर-राशिद ने झटके 2-2 विकेट
फाइनल से पहले साल्ट बने पिता
फाइनल से ठीक दो दिन पहले साल्ट की पत्नी ने बच्चे को जन्म दिया था। हालांकि फाइनल में साल्ट का प्रदर्शन सामान्य रहा और वे आउट होने से पहले केवल 16 रन ही बना पाए, लेकिन कोहली का ध्यान टीम की जीत पर था। जैसे ही आरसीबी पहली बार ट्रॉफी जीती विराट कोहली भावुक हो गए। क्योंकि कोहली को इस पल का इंतजार 18 सालों से था। कोहली को भावुक देकर आरसीबी प्रंशंसक भी भावुक हो गए। इसके बाद ई साल कप नामदु का नारा गुंजने लगा।
ऐसा रहा था मुकाबले का हाल
फाइनल में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए। आरसीबी के लिए इस मुकाबले में कोहली ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 35 गेंदों पर 43 रनों की पारी खेली। जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम 184 रन ही बना सकी। पंजाब किंग्स के पास भी पहली ट्रॉफी जीतने का मौका था। लेकिन इस बार भी पंजाब खिताब जीतने से चूक गए।
आईपीएल जीतने वाली 8वीं टीम बनी RCB
मंगलवार को PBKS पर जीत के साथ ही RCB आईपीएल खिताब जीतने वाली आठवीं टीम बन गई है। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स (2008), डेक्कन चार्जर्स (2009), चेन्नई सुपर किंग्स (2010, 2011, 2018, 2021, 2023), कोलकाता नाइट राइडर्स (2012, 2014, 2024), मुंबई इंडियंस (2013, 2015, 2017, 2019, 2020), सनराइजर्स हैदराबाद (2016) और गुजरात टाइटन्स (2022) खिताब जीत चुकी है। 3 जून को अपनी जीत से पहले RCB 2009, 2011 और 2016 में उपविजेता रही थी।
RCB ही चिन्नास्वामी के बाहर हुए हादसे का जिम्मेदार, फ्रेंचाइजी के जिद्द के कारण गई 11 लोगों की जान
बेंगलुरु में जश्न के दौरान हुआ हादसा
आरसीबी टीम को जीतने के बाद बेंगलुरु में विजय परेड का आयोजन किया गया था। जश्न के दौरान 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि 33 से अधिक लोग घायल है। जिसके बाद राज्य सरकार ने मृतकों को मुआवजा के रूप में 10 लाख रुपये देने का ऐलान किया।
