18 साल का दर्द और वो आखिरी गेंद…RCB की जीत याद कर भावुक हुए विराट कोहली, बताया सबसे यादगार पल- VIDEO
Virat Kohli Emotional Video: RCB ने पिछले सीजन पहली बार खिताब जीतकर 18 साल का इंतजार खत्म किया था। अब IPL 2026 से पहले विराट कोहली ने उस ऐतिहासिक जीत को याद कर भावुक बयान दिया है।
- Written By: संजय बिष्ट
विराट कोहली (फोटो- सोशल मीडिया)
Virat Kohli gets emotional recalling RCB Title Victory: 18 साल के लंबे इंतजार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 में अपना पहला खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। फाइनल मुकाबले में टीम ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर खिताबी सूखा खत्म किया। इस जीत के बाद स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भावुक नजर आए थे। अब आईपीएल 2026 से पहले कोहली ने उस ऐतिहासिक पल को याद करते हुए अपनी भावनाएं साझा की हैं।
फाइनल जीत को याद कर भावुक हुए कोहली
आरसीबी द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में विराट कोहली उस जीत को याद करते हुए नजर आए। उन्होंने कहा, ”RCB में हम सभी के लिए यह एक बहुत ही खास रात थी। मैं पहले दिन से ही यहां हूं और साथ में रमेश माने, जो टीम के मसाजर और केयरटेकर हैं। हम शायद आरसीबी ग्रुप के सबसे पुराने सदस्य हैं।”
उन्होंने आगे कहा, ”जब हम फाइनल में पहुंचे तो मुझे एक शांत और आत्मविश्वास से भरा एहसास हुआ। लेकिन आप यह भी समझते हैं कि यह कोई आसान काम नहीं होने वाला है। यह फाइनल है और सामने एक ऐसी टीम है जिसने यहां तक पहुंचने के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने भी कई मजबूत टीमों को हराया था और वे भी आत्मविश्वास से भरे हुए थे।”
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत, ईडन गार्डन्स में KKR को 40 रनों से दी करारी शिकस्त
‘हिटमैन’ के क्लब में KL राहुल की एंट्री, IPL में मचाया ऐसा गदर कि रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
IPL 2026 के आखिरी लीग में DC और KKR आमने-सामने, दिल्ली ने कोलकाता को जीत के लिए दिया 204 रनों विशाल का टारगेट
IPL 2026: मुंबई इंडियंस को हराकर राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में, पंजाब और KKR का टूटा सपना, देखें पूरा शेड्यूल
‘यह कोई तुक्का नहीं था’
विराट कोहली ने बताया कि फाइनल में पहुंचने से पहले टीम के पिछले अनुभवों ने उन्हें मजबूत बनाया। उन्होंने कहा, ”पहले कई बार जीत के करीब पहुंचकर भी खिताब न जीत पाने के अनुभव ने हमें और ज्यादा प्रेरित किया। इससे हमें हौसला बनाए रखने की ताकत मिली।”
उन्होंने आगे कहा, ”लीग अब और ज्यादा प्रतिस्पर्धी हो गई है, इसलिए फाइनल तक पहुंचने के लिए हमने बहुत अच्छी क्रिकेट खेली। यह कोई तुक्का नहीं था। यह कोई इत्तेफाक नहीं था। हमने मजबूत टीमों को हराया और एक बेहतरीन टीम के रूप में खुद को साबित किया। हमने यहां तक पहुंचने का हक मेहनत से कमाया था।”
𝙍𝘾𝘽 𝙁𝙖𝙢, 𝙮𝙤𝙪’𝙧𝙚 𝙣𝙤𝙩 𝙧𝙚𝙖𝙙𝙮 𝙛𝙤𝙧 𝙩𝙝𝙞𝙨… 🥹⭐🏆 Virat reflects on the night of the #IPL2025 Final and what it truly means to be an IPL champion. ❤️#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2026 pic.twitter.com/ZD0v8JCesj — Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) March 22, 2026
आखिरी ओवर के पल रहे सबसे मुश्किल
कोहली ने फाइनल के सबसे दबाव वाले पल को भी याद किया। उन्होंने कहा, ”खासकर आखिरी ओवर, जब आपको पता होता है कि मैच आपके हाथ में है। उम्मीद यही रहती है कि जोश नो बॉल न फेंके, जो वह आमतौर पर नहीं करते। आत्मविश्वास था, लेकिन फिर भी आप एक अच्छे नतीजे की उम्मीद में रहते हैं।” उन्होंने आगे कहा, ”यह जानते हुए कि मैच लगभग खत्म हो चुका है, उन आखिरी तीन गेंदों का इंतजार करना शायद पूरी रात का सबसे मुश्किल हिस्सा था।”
ये भी पढ़ें: PSL 2026 पर संकट, टूर्नामेंट से 3 दिन पहले बदला पूरा शेड्यूल, बिना फैंस और सिर्फ 2 वेन्यू में सिमट जाएगी लीग
‘यह अनुभव कभी नहीं भूलूंगा’
फाइनल जीत के बाद के पलों को याद करते हुए कोहली ने कहा, ”पूरी रात कमाल की थी। मेरे लिए यह सब किसी सपने जैसा था। यकीन नहीं हो रहा था कि हमने कर दिखाया। आखिरी में 18 साल का पूरा सफर आंखों के सामने आ गया अच्छे-बुरे पल, उतार-चढ़ाव सब कुछ।” उन्होंने आगे कहा, ”ऐसा लगा जैसे जिंदगी के सारे पल कुछ ही मिनटों में गुजर रहे हों। इसे शब्दों में बयान करना मुश्किल है। यह एक ऐसा अनुभव है जिसे महसूस करना पड़ता है, और मैं इसे कभी नहीं भूलूंगा।”
