Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IPL 2025 के बीच रोहित और विराट में छिड़ी जंग, क्या यहां कोहली ‘हिटमैन’ को देंगे मात?

पिछले 15 सालों से विराट कोहली और रोहित शर्मा एक दूसरे के साथ भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेल रहे हैं। ऐसे में दोनों कई रिकॉर्ड्स में एक दूसरे के आगे-पीछे दिखाई देते हैं। एक बार फिर से ऐसा होते हुए दिखाई दे रहा है।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Apr 10, 2025 | 02:54 PM

विराट कोहली और रोहित शर्मा (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क: इस भारतीय टीम के स्टार व सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा आईपीएल 2025 में व्यस्त हैं। एक तरफ विराट रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु तो रोहित मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं। दोनों ही खिलाड़ी कई सालों में इन टीमों का हिस्सा बनें हुए हैं। हालांकि दोनों खिलाड़ी अपनी-अपनी टीम में कप्तान नहीं हैं, लेकिन फिर भी उनकी लोकप्रियता कप्तान से कहीं अधिक है। पिछले कई समय से ये दोनों खिलाड़ी एक दूसरे के रिकॉर्ड के आसपास दिखाई दिए हैं। ऐसे में एक बार फिर से रोहित और कोहली के बीच एक खास रिकॉर्ड के लिए जंग छिड़ी हुई है।

जिस रिकॉर्ड के बारे में हम बात कर रहे हैं। इस रिकॉर्ड में फिलहाल तो रोहित शर्मा, विराट कोहली से आगे दिखाई देते हैं। लेकिन विराट के पास अब रोहित से आगे निकलने का मौका है। क्या विराट कोहली क्रिकेट में रोहित का ये रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे। ये तो भविष्य में उनके प्रदर्शन पर निर्भर करता है। लेकिन अब हम आपको इस खास रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं। तो आइए जानते हैं कि आखिर वो रिकॉर्ड कौन सा है जिस पर कोहली की नजर बनी हुई है।

विराट तोड़ सकते हैं रोहित का ये रिकॉर्ड

आज की दुनिया रोहित शर्मा को ‘हिटमैन’ के रूप में जानती है। इसके पीछे की वजह उनका गेंदबाजों को लंबे-लंबे छक्के लगाना है। रोहित शर्मा दुनिया के किसी भी गेंदबाज को किसी भी समय आराम से छक्का लगा सकते हैं। खासकर टी20 में रोहित शर्मा पिछले कई समय से सिक्सर किंग के नाम से जाने जाते हैं। रोहित शर्मा को छक्का लगाने में ताकत की बिल्कुल भी जरूरत नहीं होती है। ये बल्लेबाज अपनी बेहतरीन टाइमिंग की बदोलत आईपीएल में कई छक्के जड़ चुका है।

सम्बंधित ख़बरें

MI vs PBKS: पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर MI को दिया बल्लेबाजी का न्योता, रोहित शर्मा प्लेइंग XI से हुए बाहर

MI vs PBKS Live Score: अर्शदीप सिंह ने बैक टू बैक झटके दो विकेट, पहले रिकल्टन फिर सूर्या को भेजा पवेलियन

IPL Orange Cap: ऑरेंज कैप अब विराट कोहली के पास, रनों के मामले में छोड़ा सबको पीछे

Khaleel Ahmed Replacement: खलील अहमद की जगह लेंगे ये 3 खिलाड़ी, SRH के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में होगा बड़ा बदलाव

अगर बात करें आईपीएल की तो यहां पर 357 छक्कों के साथ केरेबिनय बल्लेबाज क्रिस गेल पहले स्थान पर हैं। इसके बाद रोहित शर्मा ने 256 पारियों में 282 छक्के लगाए। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। इसके बाद नबंर आता है विराट कोहली का। विराट ने आईपीएल की 248 पारियों में 278 छक्के लगाए हैं।

खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल विराट कोहली को रोहित शर्मा के इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए 5 छक्कों की जरूरत है। जो कि विराट जैसे बल्लेबाज के लिए कोई बड़ी बात नहीं है। अगर बात करें रोहित शर्मा की तो आईपीएल 2025 में उनका बल्ला अब तक खामोश रहा है। लेकिन वो कब अपना गेयर चेंज कर लें, इस बात का किसी को भी  अंदाजा नहीं होता है। ऐसे में इन दोनों खिलाड़ियों के बीच ये जंग दिलचस्प होती जा रही है।

Virat kohli can break rohit sharmas record hitting most sixes in ipl

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 09, 2025 | 05:08 PM

Topics:  

  • Chris Gayle
  • Hitman Rohit Sharma
  • IPL 2026
  • Rohit Sharma
  • Virat Kohli

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.