विराट कोहली ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, इंटरनेशनल क्रिकेट में 28,000 रन पूरा करने वाले दुनिया के…
Virat Kohli: विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 28 हजार रन पूरे किए। वो ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। विराट इसी के साथ सचिन तेंदुलकर और कुमार संगकारा की लिस्ट में शामिल हो गए।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
विराट कोहली (फोटो-सोशल मीडिया)
Virat Kohli Becomes 3rd Batter to Complete 28,000 Runs: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में विराट कोहली ने इतिहास रच दिया। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 28,000 रन बनाने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए और रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया।
रविवार (11 जनवरी) को वडोदरा के BCA स्टेडियम में पहले वनडे में कोहली को यह मुकाम हासिल करने के लिए केवल 25 रन की जरूरत थी। उन्होंने टीम इंडिया की पारी के 13वें ओवर में यह रिकॉर्ड पूरा किया। सचिन तेंदुलकर और कुमार संगकारा के बाद कोहली इस विशिष्ट सूची में शामिल होने वाले तीसरे बल्लेबाज बने हैं और अब वह इंटरनेशनल क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार हो गए हैं।
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
| खिलाड़ी | देश | मैच | पारी | रन | सर्वोच्च स्कोर | औसत | शतक | अर्धशतक |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| सचिन तेंदुलकर | भारत | 664 | 782 | 34,357 | 248* | 48.52 | 100 | 164 |
| कुमार संगकारा | श्रीलंका | 594 | 666 | 28,016 | 319 | 46.77 | 63 | 153 |
| विराट कोहली | भारत | 557* | 624* | 28,001* | 254* | 52.58 | 84 | 145 |
| रिकी पोंटिंग | ऑस्ट्रेलिया | 560 | 668 | 27,483 | 257 | 45.95 | 71 | 146 |
| माहेला जयवर्धने | श्रीलंका | 652 | 725 | 25,957 | 374 | 39.15 | 54 | 136 |
| जैक्स कैलिस | दक्षिण अफ्रीका | 519 | 617 | 25,534 | 224 | 49.10 | 62 | 149 |
| राहुल द्रविड़ | भारत | 509 | 605 | 24,208 | 270 | 45.41 | 48 | 146 |
| ब्रायन लारा | वेस्ट इंडीज | 430 | 521 | 22,358 | 400* | 46.28 | 53 | 111 |
| जो रूट | इंग्लैंड | 381 | 503 | 22,166 | 262 | 49.36 | 60 | 114 |
| सनथ जयसूर्या | श्रीलंका | 586 | 651 | 21,032 | 340 | 34.14 | 42 | 103 |
विराट कोहली का करियर
विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर में 123 मैचों में 9,230 रन और T20I करियर में 125 मैचों में 4,188 रन बनाए हैं। वनडे में उन्होंने अब तक 309 मैचों में 14,575 रन* अपने नाम किए हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में फिलहाल सिर्फ़ दो दिग्गज सचिन तेंदुलकर और कुमार संगकारा ही कोहली से आगे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
गुरु पूर्णिमा से पहले वृन्दावन पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद
IND vs ZIM T20 Series: श्रेयस अय्यर के सामने हार का सिलसिला खत्म करने का मौका, सूर्यवंशी पर टिकी सबकी निगाहें
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने वृंदावन में लिया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद, नंगे पैर आश्रम तक पहुंचे कपल
टीम इंडिया को मिला नया कोच, जिम्बाब्वे सीरीज से पहले BCCI का बड़ा ऐलान; गंभीर की जगह इस कोच की हुई ऐंट्री
42 रन बनाते ही संगकारा को छोड़ेंगे पीछे
अगर कोहली इस मैच में कम से कम 42 रन बना लेते हैं, तो वह संगकारा के 28,016 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगे और इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। यह उपलब्धि कोहली के करियर के लिए एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी और उन्हें दुनिया के क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े बल्लेबाजों में और ऊपर ले जाएगी।
यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने
94 रन बनाते ही सचिन तेंदुलकर को भी छोड़ेंगे पीछे
विराट कोहली शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। भारत के लिए अपनी पिछली चार वनडे पारियों में वह दो शतक और दो अर्धशतक जड़ चुके हैं। अगर शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम के लिए इस मुकाबले में कोहली कम से कम 94 रन बना लेते हैं, तो वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। फिलहाल भारत-न्यूजीलैंड वनडे मुकाबलों में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है। हालांकि, मौजूदा मैच में कोहली के पास यह रिकॉर्ड तोड़कर एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम करने का सुनहरा मौका है।
