साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया के दो खिलाड़ी हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह रांची पहुंच चुके हैं। दोनों तेज गेंदबाज 25 नवंबर की शाम को ही रांची आए और आगामी वनडे सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में शामिल हैं। किंग कोहली के आने से पहले इन दोनों का पहुंचना टीम की तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
‘रांची के रण’ के लिए तैयार हैं ‘किंग’ कोहली, मैच से चार दिन पहले पहुंचे माही के होम ग्राउंड; VIDEO
Virat Kohli arrived in Ranchi: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले रांची पहुंच गए हैं। वहां उनका स्वागत सौरभ तिवारी ने किया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On:
Nov 26, 2025 | 12:06 PM
विराट कोहली रांची पहुंचे (फोटो-सोशल मीडिया)
Virat Kohli arrived in Ranchi on Wednesday: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली बुधवार को रांची पहुंच गए हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला वनडे रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला 30 नवंबर को खेला जाएगा। भारतीय टीम 27 नवंबर को रांची पहुंचेगी।
रांची में विराट कोहली का स्वागत झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव व पूर्व खिलाड़ी सौरभ तिवारी ने किया। सौरभ तिवारी और विराट कोहली ने साथ में ही 2008 में अंडर-19 का वर्ल्ड कप खेला था। विराट कोहली टीम से एक दिन पहले ही रांची पहुंच गए हैं। उम्मीद है कि वो महेंद्र सिंह धोनी से भी मुलाकात कर सकते हैं। झारखंड की ओर से भारतीय टीम में खेलने वाले पहले क्रिकेटर थे धोनी।
#WATCH | Jharkhand: Indian cricketer Virat Kohli arrives in Ranchi ahead of the first India vs South Africa ODI match to be played on November 30 at the JSCA International Cricket Stadium. pic.twitter.com/ozsfFV0URQ — ANI (@ANI) November 26, 2025
सम्बंधित ख़बरें
IND vs SA 2nd T20I: साउथ अफ्रीका की एकतरफा जीत, भारत को 8 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
RCB के ‘स्विंग मास्टर’ की टीम इंडिया में होगी धमाकेदार वापसी? पूर्व खिलाड़ी ने सरेआम कर दी ये बड़ी मांग
Salangpur Hanuman Mandir पहुंचे सूर्या और गंभीर, टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ टेका माथा
Ajit Agarkar Extension: अजीत अगरकर को लेकर BCCI का बड़ा फैसला, 2027 वर्ल्ड कप तक बने रहेंगे चीफ सेलेक्टर!
विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई है। वो इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज है। उनके नाम 51 वनडे शतक है। उन्होंने इस फॉर्मेट में शतकों के मामले में सचिन तेंदुलकर को बहुत पहले ही पीछे छोड़ दिया था। उसके अलावा विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में अनेकों उपलब्धियां हासिल की है। वो इस फॉर्मेट के इतिहास में सबसे तेजी से 8,000, 9,000, 10,000, 11,000, 12,000, 13,000 और 14,000 रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।
यह भी पढ़ें: एक शेर तो दूसरा सवा शेर! टेस्ट का बदला ODI में लेंगे RO-KO, साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार है रिकॉर्ड
साउथ अफ्रीका के खिलाफ विराट कोहली के आंकड़े
विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अब तक 31 वनडे मैचों में हिस्सा लिया है। इन मैचों में उन्होंने 29 पारियों में खेलते हुए कुल 1504 रन बनाए और उनका औसत 65.39 का रहा। कोहली ने इस टीम के खिलाफ 5 शतक और 8 अर्धशतक भी लगाए हैं। उनके स्ट्राइक रेट की बात करें तो यह 85.74 का रहा। उम्मीद है कि इन तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी कोहली के बल्ले से बहुत रन देखने को मिलेगा।
हर्षित राणा और अर्शदीप पहले ही पहुंचे रांची
साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम
विराट कोहली, रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, रुतुराज गायकवाड़, नीतीश कुमार रेड्डी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा।
Virat kohli arrives in ranchi ahead of odi series against south africa
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Nov 26, 2025 | 11:55 AM
