Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

क्या GT के खिलाफ विराट कोहली ने ‘लांघी लक्षमण रेखा’? अंपायर से हुई तगड़ी बहस, भुगतना पड़ सकता है खामियाजा

GT vs RCB: गुजरात टाइटंस के खिलाफ विराट कोहली ने रजत पाटीदार के कैच को लेकर चौथे अंपायर से नौकझोंक की। इसके बाद माना जा रहा है कि कोहली सहित टीम के कुछ अन्य खिलाड़ियों पर जुर्माना लग सकता है।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: May 01, 2026 | 12:05 AM

विराट कोहली (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Virat Kohli Reaction to Rajat Patidar Catch: आईपीएल 2026 के 42वें मुकाबले में गुजरात टाइंटस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया। इस मुकाबले में बैंगलुरु की हार का कारण उसकी खराब बल्लेबाजी रही। अहमदाबाद में पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु की टीम सिर्फ 155 रन पर सिमट कर रह गई। आरसीबी के द्वारा दिए गए स्कोर को गुजरात टाइटंस ने गिल और बटलरी की तेज तर्रार पारी की बदौलत 25 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। वहीं, इस मुकाबले में आरसीबी की हार से ज्यादा चर्चा विराट कोहली के गुस्से की हो रही है।

कोहली ने चौथे अंपायर से की बहस

दरअसल, गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले में मैदान पर माहौल उस वक्त गर्म हो गया, जब अर्शद खान की गेंद पर बाउंड्री पर खड़े जेसन होल्डर ने आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार का कैच पकड़ लिया। जिसके बाद आरसीबी के स्टार खिलाड़ी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जमकर बवाल देखा गया। ऐसे में विराट कोहली समते आरसीबी के कई खिलाड़ी चौथे अंपायर से बहस करते हुए दिखें। आरसीबी के खिलाड़ियों के हाव-भाव देखकर लग रहा था कि जैसे वो अंपायर से गेंद जमीन पर लगने की बात कर रहे हो। इस पर क्रिकेट जगत के पंडितों का कहना है कि विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर पर जुर्माना लगाया जा सकता है।

It’s heating up in Ahmedabad! 🔥#JasonHolder caught #RajatPatidar at the boundary, but the #RCB camp wasn’t convinced with the decision! 👀#TATAIPL 2026 ➡️ #GTvRCB | LIVE NOW 👉https://t.co/K8vuSzrZ1d pic.twitter.com/GwfAoIelDj — Star Sports (@StarSportsIndia) April 30, 2026

सम्बंधित ख़बरें

GT vs RCB: अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने RCB को 4 विकेट से हराया, GT की जीत में गेंदबाजों ने निभाई अहम भूमिका

GT vs RCB: पाटीदार को आउट देने पर भड़के किंग कोहली, मैदान पर चौथे अंपायर से हुई जोरदार बहस, देखें वीडियो

GT vs RCB: गुजरात टाइटंस के सामने 155 रन पर ढेर हुई RCB, अर्शद खान ने 3 तो होल्डर-राशिद ने झटके 2-2 विकेट

GT vs RCB: विराट कोहली ने T20 क्रिकेट में फिर बजाया अपने नाम का डंका, ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज बने

विराट कोहली पर लगाया जा सकता है जुर्माना

यदि विराट कोहली गुजरात टाइटंस के खिलाफ इस घटना के लिए आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए दोषी पाए जाते हैं, तो उन पर भी रियान पराग की तरह मैच फीस का 25 फीसदी जुर्माना लगाया जा सकता है। हांलाकि रियान पराग और विराट कोहली दोनों का मामला अलग-अलग है।

ये भी पढ़ें: अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने RCB को 4 विकेट से हराया, GT की जीत में गेंदबाजों ने निभाई अहम भूमिका

क्या कहता है नियम?

गौरतलब है कि अंपायर के किसी भी फैसले पर नाराजगी समेत असहमति जाहिर करने पर IPL के अनुच्छेद 2.3 के तहत लेवल 1 का उल्लंघन माना जाता है। ऐसे में मैच रैफरी दोषी पाए गए खिलाड़ी को सजा भी दे सकता है। यदि विराट कोहली इस मामले में दोषी पाए जाते हैं तो उनकी मुश्किलें बढ़ सकती है।

Virat kohli argument with umpire over rajat patidars controversial catch did he face fine rumor

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 30, 2026 | 11:51 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • Gujarat Titans
  • IPL 2026
  • Royal Challengers Bengaluru
  • Virat Kohli

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.