एयरपोर्ट पर अनुष्का ने किसके छुए पैर? सोशल मीडिया पर VIDEO हो रहा वायरल, पीछे खड़े विराट कोहली मुस्कुराते रहे
Virat-Anushka Vrindavan Visit: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे। एयरपोर्ट पर अनुष्का द्वारा एक संत के पैर छूने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
वृंदावन पहुंचे विराट-अनुष्का (Image- Social Media)
Virat Kohli Anushka Sharma Viral Video: भारत के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली अपनी पत्नी अमुष्का शर्मा के साथ वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे। वृंदावन रवाना होने से पहले दोनों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में विराट और अनुष्का एयरपोर्ट से बाहर निकलते नजर आते हैं। जैसे ही अनुष्का बाहर आती हैं, वह पहले से मौजूद एक शख्स के पास जाकर उनके पैर छूती हैं। पीछे खड़े विराट यह सब देखते हुए मुस्कुराते नजर आते हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई कि आखिर वह शख्स कौन थे।
अनुष्का ने किसके पांव छुए?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिनके पैर अनुष्का ने छुए, वे प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जुड़े एक संत बताए जा रहे हैं, जो दोनों को रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचे थे। वायरल वीडियो में उनकी वेशभूषा भी आश्रम से जुड़ी होने का संकेत देती है। एक अन्य वीडियो में भी वही व्यक्ति आश्रम परिसर में पीले वस्त्रों में दिखाई दे रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Banke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
CJP आंदोलन के पीछे पाकिस्तान का हाथ? सोशल मीडिया पर भारत विरोधी साजिश की पुलिस कर रही जांच, देखें VIDEO
Virat Kohli And @AnushkaSharma Spotted At Delhi Airport.🖤
.
.
.#Virushka #IPL2026 pic.twitter.com/ZiHVqnoWB6 — virat_kohli_18_club (@KohliSensation) April 20, 2026
बताया जाता है कि विराट कोहली को जब भी क्रिकेट से ब्रेक मिलता है, वह वृंदावन जरूर जाते हैं। इससे पहले भी टी20 विश्व कप के बाद वह अनुष्का के साथ यहां आ चुके हैं। वृंदावन स्थित आश्रम में ही उन्होंने तुलसी माला भी धारण की थी।
यह भी पढ़ें- अब खेल नहीं, टीम चलाएंगे यूनिवर्स बॉस! क्रिस गेल ने खरीदी अपनी टी20 टीम, इस टूर्नामेंट में लगाएंगे बोली
IPL में गरज रहा कोहली का बल्ला
वहीं क्रिकेट की बात करें तो IPL में विराट कोहली शानदार फॉर्म में हैं। वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए इस सीजन में अब तक 6 मैचों में 247 रन बना चुके हैं। इसी प्रदर्शन के चलते वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में टॉप-5 में शामिल हैं। उनकी दमदार बल्लेबाजी के दम पर टीम 8 अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर बनी हुई है।
