- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Chris Gayle European T20 League Glasgow Franchise Owner Abhishek Bachchan Season 2026
अब खेल नहीं, टीम चलाएंगे यूनिवर्स बॉस! क्रिस गेल ने खरीदी अपनी टी20 टीम, इस टूर्नामेंट में लगाएंगे बोली
Chris Gayle: टी20 में धमाल मचाने वाले क्रिस गेल अब नए रोल में नजर आएंगे। उन्होंने एक फ्रेंचाइजी लीग में टीम खरीद ली है, जिसका आधिकारिक ऐलान हो चुका है।
- Written By: संजय बिष्ट

क्रिस गेल (फोटो- सोशल मीडिया)
European T20 Premier League: टी20 क्रिकेट में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से दुनिया भर में पहचान बनाने वाले क्रिस गेल अब एक नई भूमिका में नजर आने वाले हैं। यूनिवर्स बॉस ने मैदान के बाहर कदम रखते हुए यूरोपियन टी20 लीग में टीम के सह-मालिक के तौर पर एंट्री ली है। इस खबर के सामने आते ही फैंस के बीच उत्साह और भी बढ़ गया है।
क्रिस गेल बने फ्रेंचाइजी के सह-मालिक
वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस गेल ने यूरोपियन टी20 लीग में ग्लास्गो फ्रेंचाइजी में हिस्सेदारी ली है। यह इस लीग का पहला सीजन होगा, जिससे पहले ही इसकी चर्चा तेज हो गई है। गेल जैसे बड़े नाम के जुड़ने से लीग की लोकप्रियता और बढ़ने की उम्मीद है। खास बात यह है कि इस लीग से बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन भी सह-मालिक के रूप में जुड़े हुए हैं।
अभिषेक बच्चन ने किया स्वागत
अभिषेक बच्चन ने क्रिस गेल के जुड़ने पर खुशी जताते हुए कहा, “हम मुगाफी ग्रुप और क्रिस गेल का इस सफर में स्वागत करते हुए काफी खुश हैं। यूरोप क्रिकेट के लिए ये रोमांच से भरपूर है। यहां खेल संस्कृति, विविधता और अपार संभावनाएं हैं। हम इस लीग के जरिए नई प्रतिभाओं को अपना टैलेंट दिखाने का मौका देंगे।” उनके इस बयान से साफ है कि लीग को लेकर बड़ी योजनाएं बनाई जा रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
“न करार, न उल्लंघन…” मुजरबानी ने PSL बैन को बताया गलत, तो पाकिस्तान बोर्ड ने भी कर दिया पलटवार
प्रीति जिंटा से गले मिलकर खुशी से झूम उठे अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी के सामने मनाया जश्न, देखें ये वायरल VIDEO
भारत के पहले व्यक्तिगत ओलंपिक विजेता खाशाबा जाधव को मिलेगा पद्म विभूषण? बॉम्बे HC का केंद्र को बड़ा निर्देश
IPL 2026: प्रियांश और कूपर ने उधेड़ी एडन मार्करम की बखिया, आईपीएल 2026 में बनाया ये शर्मनाक रिकॉर्ड
कई दिग्गजों की मौजूदगी
इस लीग में सिर्फ क्रिस गेल ही नहीं, बल्कि कई और बड़े नाम भी शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल और दिग्गज स्टीव वॉ भी इससे जुड़े हैं। एम्सटर्डम फ्रेंचाइजी की कमान स्टीव वॉ और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व हॉकी कप्तान जैमी ड्वायेर के हाथों में होगी। वहीं एडिनबर्ग टीम के मालिक न्यूजीलैंड के पूर्व इंटरनेशनल नाथन मैकुलम और काइल मिल्स हैं। इन बड़े नामों की मौजूदगी लीग को और भी खास बनाती है।
पहले सीजन का शेड्यूल
यूरोपियन टी20 लीग का पहला सीजन 26 अगस्त से शुरू होकर 20 सितंबर तक खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी और 33 मुकाबले खेले जाएंगे। सभी मैच यूरोप के अलग-अलग शहरों में आयोजित होंगे, जिनमें ग्लास्गो, एम्सटर्डम, एडिनबर्ग, डबलिन, बेलफास्ट और रोटरडम शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: “न करार, न उल्लंघन…” मुजरबानी ने PSL बैन को बताया गलत, तो पाकिस्तान बोर्ड ने भी कर दिया पलटवार
क्रिस गेल जैसे दिग्गज खिलाड़ी के जुड़ने से यह लीग अब वैश्विक स्तर पर पहचान बनाने की ओर बढ़ रही है। फैंस को उम्मीद है कि यह टूर्नामेंट नए खिलाड़ियों के लिए बड़ा मंच साबित होगा और क्रिकेट के विस्तार में अहम भूमिका निभाएगा।
Chris gayle european t20 league glasgow franchise owner abhishek bachchan season 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अब खेल नहीं, टीम चलाएंगे यूनिवर्स बॉस! क्रिस गेल ने खरीदी अपनी टी20 टीम, इस टूर्नामेंट में लगाएंगे बोली
Apr 20, 2026 | 06:02 PMहार के डर से बौखला गई TMC! स्मृति ईरानी ने विपक्ष को दिखाया आईना, बंगाल की सियासत में मचाया तहलका
Apr 20, 2026 | 05:59 PMहिंगनघाट में 43 लाख रुपये का बड़ा घोटाला, को-ऑपरेटिव सोसायटी पर ठगी के आरोप
Apr 20, 2026 | 05:50 PMDelhi News: दिल्ली HC के ट्रेनी अधिवक्ता ने की आत्महत्या, 5-स्टार होटल की 15वीं मंजिल से लगाई छलांग
Apr 20, 2026 | 05:41 PM“न करार, न उल्लंघन…” मुजरबानी ने PSL बैन को बताया गलत, तो पाकिस्तान बोर्ड ने भी कर दिया पलटवार
Apr 20, 2026 | 05:40 PMअनिल अंबानी की कंपनी RCom पर CBI का एक्शन, दो दिग्गज अधिकारी गिरफ्तार, बैंक फ्रॉड लगा आरोप
Apr 20, 2026 | 05:38 PMअब मुंबई में फकीर बाबा का घिनौना कांड, महिलाओं को बेहोश करके करता था यौन शोषण, कांदिवली से गिरफ्तार
Apr 20, 2026 | 05:33 PMवीडियो गैलरी

NGO की आड़ में धर्मांतरण और शोषण का गंदा खेल, नासिक के बाद अब नागपुर में हड़कंप, Video से जानिए पूरा मामला
Apr 20, 2026 | 04:34 PM
सरकार की नीयत में खोट, अखिलेश यादव ने आरक्षण बिल को बताया BJP का चुनावी स्टंट, PM मोदी से पूछे कड़े सवाल
Apr 20, 2026 | 01:51 PM
क्या रील की कीमत जान से ज्यादा है? मऊगंज में स्टंटबाजी के दौरान 3 सगे भाइयों की दर्दनाक मौत- देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 10:01 PM
PM मोदी का बंगाल प्लान: ‘0’ बिजली बिल का किया वादा, TMC को बताया विकास का रोड़ा! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:33 PM
क्यों लाखों फॉलोअर्स और शोहरत छोड़ संन्यासी बनीं हर्षा ऋचरिया? जानें इस बड़े फैसले की वजह! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:13 PM
ओबीसी से लेकर परिसीमन तक…PM Modi ने विपक्ष के हर वार का दिया करारा जवाब, कहा- हम झुकेंगे नहीं
Apr 19, 2026 | 01:54 PM













