कोहली ने टेका माथा, धोनी कब? प्लेऑफ से पहले रामनगरी पहुंचे विराट-अनुष्का, की पूजा-अर्चना- VIDEO
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अयोध्या में रामलला और हनुमानगढ़ी मंदिर में माथा टेका, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। इसी बीच अब सवाल धोनी को लेकर खड़े होने लगे हैं।
- Written By: मृणाल पाठक
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा और एमएस धोनी (सोर्स- सोशल मीडिया)
अयोध्या: अक्सर देखा जाता है कि विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा संग वृंदावन जाते हैं। लेकिन, इस बार वह अयोध्या पहुंचे हैं। जहां उन्होंने रामलला के दर्शन किए, साथ ही हनुमानगढ़ी में पूजा-अर्चना भी की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद से ही अब महेंद्र सिंह धोनी को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं।
आईपीएल 2025 में आरसीबी इस बार खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। इसी बीच विराट कोहली का अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करना उनके फैंस को काफी पसंद आया है। उन्होंने हनुमानगढ़ी में बजरंगबली के दर पर सिर भी झुकाया और उनका आशीर्वाद भी लिया।
अयोध्या पहुंचे विराट कोहली-अनुष्का शर्मा
एएनआई ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि कोहली अपनी पत्नी अनुष्का संग हनुमानगढ़ी में दर्शन कर रहे हैं। इस दौरान पंडित ने उन्हें माला भी पहनाई और उनके माथे पर तिलक भी लगाया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
AI का नया धमाका, मोदी से लेकर विराट-धोनी तक के बदले हेयरस्टाइल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ 12 लुक्स ट्रेंड
MS Dhoni Future: क्या अगले सीजन में भी खेलेंगे एमएस धोनी? सीएसके के सीईओ ने तोड़ दी चुप्पी
IPL के इस ‘खराब क्लब’ में विराट कोहली ने बनाई जगह, शिखर धवन को पीछे छोड़ दूसरे नंबर पर पहुंचे, देखें लिस्ट
रिकॉर्डतोड़ जीत के साथ IPL 2026 के फाइनल में पहुंची RCB, क्वालीफायर-1 में गिल की गुजरात को 92 रनों से हराया
#WATCH | Uttar Pradesh: Indian Cricketer Virat Kohli, along with his wife and actor Anushka Sharma, visited and offered prayers at Hanuman Garhi temple in Ayodhya. pic.twitter.com/pJAGntObsE — ANI (@ANI) May 25, 2025
रामलला और बजरंगबली का लिया आशीर्वाद
वहीं, संकट मोचन सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय दास ने कहा कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा रामलला और बजरंगबली का आशीर्वाद लेने आए थे। अयोध्या आने वाले व्यक्ति के लिए हनुमान जी का आशीर्वाद लेना बहुत जरूरी है क्योंकि हनुमान जी भगवान राम के सबसे प्रिय भक्त हैं।
राम मंदिर के उद्घाटन में नहीं गए थे कोहली
जानकारी के लिए बता दें कि राम मंदिर के उद्घाटन का विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का निमंत्रण मिला था, लेकिन इस दौरान ये कपल मंदिर नहीं पहुंचा था। क्योंकि अनुष्का उस समय प्रेग्नेंट थीं। फिर भी उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। हालांकि, अब दोनों को अयोध्या में देखकर उनके फैंस काफी खुश हुए हैं।
किसका इंतजार कर रहे धोनी?
विराट कोहली के अयोध्या पहुंचने के बाद से ही लोगों का सवाल है कि अब धोनी कब रामलला के दर्शन करने अयोध्या जाएंगे, उन्हें किसका इंतजार है? क्योंकि, धोनी को भी राम मंदिर के उद्घाटन का निमंत्रण मिला था, लेकिन वह भी इस भव्य समारोह में नहीं पहुंचे थे। जिसके बाद फैंस उनसे काफी नाराज हुए थे।
