Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 14 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IPL के इस ‘खराब क्लब’ में विराट कोहली ने बनाई जगह, शिखर धवन को पीछे छोड़ दूसरे नंबर पर पहुंचे, देखें लिस्ट

Most 40s Dismissals in IPL: विराट कोहली आईपीएल के क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ फिफ्टी लगाने से चूके। जिसके बाद उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है।

  • Written By: संजय सिंह बिष्ट
Updated On: May 27, 2026 | 05:42 PM

आरसीबी बनाम गुजरात टाइटंस (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Virat Kohli RCB vs GT Qualifier 1: विराट कोहली ने धर्मशाला में आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर के दौरान तेज-तर्रार अंदाज में तो रन जरूर बनाए, लेकिन वो अपनी फिफ्टी पूरी न कर सके। वैसे विराट कोहली या कोई और भी अन्य बल्लेबाज जब 40 पार करता हैं तो उसकी पहली कोशिश अर्धशतक पूरा करने की होती है। ऐसे में जब कोई 50 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाता तो यकीनन उसे खराब तो लगता ही है। अब ऐसे ही विराट कोहली ने आईपीएल की एक ‘खराब लिस्ट’ में जगह बनाई है।

IPL में विराट बने इस ‘खराब लिस्ट’ का हिस्सा

अब आरसीबी का ये स्टार बल्लेबाज आईपीएल में 40 या उससे अधिक रन बनाकर आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर आ चुका है। विराट आईपीएल में 19 बार 40 प्लस स्कोर बनाकर आउट हो चुके हैं। बता दें कि गुजरात टाइटंस के खिलाफ IPL 2026 के क्वालीफायर-1 में उन्होंने 25 गेंदों में 5 चौके व 1 छक्के की मदद से 43 रन की पारी खेली। इसके बाद विराट ने अपने साथी खिलाड़ी शिखर धवन को पीछे छोड़ दिया।

लिस्ट में पहला नाम हैरान करने वाला!

आईपीएल में 40 के बाद व 50 से पहले आउट होने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट आपको हैरान करने वाली है, क्योंकि यहां पर टॉप में मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा विराजमान है। रोहित शर्मा इस लीग में 20 बार 40 रन के आसपास आउट हुए हैं। वहीं, लिस्ट विराट कोहली दूसरे पर तो शिखर धवन तीसरे स्थान पर खिसक चुके हैं। इसके बाद पूर्व कीवी दिग्गज बल्लेबाज ब्रेंडम मैकुलम चौथे व कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे पांचवे स्थान पर हैं।

सम्बंधित ख़बरें

IND vs ENG 1st ODI: एजबेस्टन में आया बुमराह-प्रसिद्ध का तूफान, इंग्लैंड 258 पर ढेर, RO-KO पर सबकी नजर

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करेगा इंग्लैंड, RO-KO की वापसी, इस धुंरधर को नहीं मिली टीम में जगह

इंग्लैंड की धरती पर रोहित शर्मा के धमाकेदार रिकार्ड, देखिए हिटमैन के वनडे मैच में शानदार आंकड़े

भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज का कल से आगाज, T-20 का बदला लेने उतरेंगे शुभमन गिल के धुरंधर

IPL में सबसे ज्यादा बार 40 व 50 से पहले आउट होने वाले टॉप 5 खिलाड़ी

  • रोहित शर्मा- 20
  • विराट कोहली- 19
  • शिखर धवन- 18
  • ब्रेंडन मैकुलम- 15
  • अजिंक्य रहाणे- 15

ये भी पढ़ें: रिकॉर्डतोड़ जीत के साथ IPL 2026 के फाइनल में पहुंची RCB, क्वालीफायर-1 में गिल की गुजरात को 92 रनों से हराया

आरसीबी IPL 2026 के फाइनल में पहुंची

धर्मशाला में आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 92 रन के बड़े अंतर से हराया। इस जीत के साथ ही आरसीबी ने इस सीजन के फाइनल में जगह बनाई। अब वो आगामी 31 मई को दूसरी फाइनलिस्ट टीम के साथ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खिताबी मुकाबला खेलेगी। क्वालीफायर-1 में आरसीबी के लिए कप्तान रजत पाटीदार, विराट कोहली और क्रुणाल पांड्या ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की। यही कारण रहा कि वो इतने बड़े अंतर के साथ गुजरात टाइटंस को शिकस्त दे पाई।

Top 5 players dismissed 40s most often ipl virat kohli ranks second

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 27, 2026 | 05:37 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • IPL 2027
  • Rohit Sharma
  • Shikhar Dhawan
  • Virat Kohli

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.