Vinod Kambli की तबीयत नाजुक, ब्रेन क्लॉट से बढ़ा स्ट्रोक का खतरा; पूर्व क्रिकेटर्स मदद में जुटे
Vinod Kambli गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं और आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। उनके ब्रेन क्लॉट और ब्रेन स्ट्रोक के खतरे को देखते हुए पूर्व क्रिकेटर इलाज और पुनर्वास में मदद कर रहे हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
विनोद कांबली (फोटो-सोशल मीडिया)
Vinod Kambli Health Update: पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली एक बार फिर गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं और जीवन के कठिन दौर को लेकर चर्चा में हैं। 1990 के दशक में भारतीय क्रिकेट के सबसे प्रतिभाशाली बल्लेबाजों में गिने जाने वाले कांबली को कभी अपने बचपन के दोस्त और दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के समान ही प्रतिभाशाली माना जाता था। उन्होंने भारत के लिए 17 टेस्ट और 104 वनडे मैच खेले, लेकिन समय के साथ फॉर्म और फिटनेस बनाए रखने में संघर्ष के कारण उनका करियर धीरे-धीरे थम गया।
ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, कांबली को दिसंबर 2024 में ठाणे के आकृति अस्पताल में यूरिन इन्फेक्शन और मांसपेशियों में ऐंठन के कारण भर्ती कराया गया था। इसके बाद उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई और अब उनकी हालत को लेकर चिंताएं और बढ़ गई हैं। एक करीबी दोस्त के हवाले से दावा किया गया है कि उनके मस्तिष्क में ब्लड क्लॉट (खून का थक्का) है, जिसे हटाया नहीं जा सकता और इससे ब्रेन स्ट्रोक का खतरा भी बना हुआ है।
पूर्व क्रिकेटरों ने बनाई एक व्हाट्सएप ग्रुप
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कांबली की याददाश्त पर भी असर पड़ा है। हालांकि पिछले कुछ महीनों में उनकी स्थिति में ज्यादा गिरावट नहीं आई है, लेकिन उन्हें कई बार चीजें याद रखने में कठिनाई होती है। उनके दोस्त मार्कस कूटो के अनुसार, कई पूर्व क्रिकेटरों ने मिलकर एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है, जिसके जरिए कांबली की आर्थिक मदद की जा रही है और उनके इलाज का खर्च उठाने में सहयोग दिया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
टीम इंडिया को मिला नया कोच, जिम्बाब्वे सीरीज से पहले BCCI का बड़ा ऐलान; गंभीर की जगह इस कोच की हुई ऐंट्री
BCCI और ललित मोदी को बड़ी राहत, ट्रिब्यूनल ने पलटा ED का फैसला; IPL 2009 से जुड़ा है मामला
जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया तैयार, नए खिलाड़ियों पर होगी नजर; जानिए मैच शेड्यूल, स्क्वॉड और लाइव प्रसारण
IND vs ENG 3rd ODI: इंग्लैंड ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी चुनी; बुमराह बाहर, टीम इंडिया में 3 बदलाव
चिकित्सकों की सलाह के मुताबिक, विनोद कांबली की स्थिति गंभीर है और आगे चलकर ब्रेन स्ट्रोक जैसी जटिल स्थिति उत्पन्न हो सकती है। बताया गया है कि उन्होंने शराब छोड़ दी है, लेकिन उनकी जीवनशैली और पुरानी आदतों ने उनकी सेहत पर गहरा असर डाला है।
कपिल देव समेत दिग्गजों की रिहैब पेशकश
कांबली को लेकर पूर्व क्रिकेट जगत भी सक्रिय है। भारत के 1983 विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव और अन्य पूर्व खिलाड़ियों ने उनके पुनर्वास (रिहैब) और इलाज में मदद की पेशकश की थी। यहां तक कि उन्हें एक विशेष पुनर्वास केंद्र में लंबे समय तक उपचार देने की योजना भी बनाई गई थी, लेकिन विभिन्न कारणों से वह योजना पूरी नहीं हो सकी।
यह भी पढ़ें: Ajinkya Rahane पर बढ़ा दबाव, KKR की खराब शुरुआत के बाद कप्तानी पर उठे सवाल
इस बीच, कांबली हाल ही में कुछ सार्वजनिक गतिविधियों में भी नजर आए हैं, जिसमें एक ब्रांड के लिए विज्ञापन शूट भी शामिल है। हालांकि, उनकी स्वास्थ्य स्थिति अभी भी चिंता का विषय बनी हुई है। क्रिकेट जगत लगातार उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहा है और हर संभव मदद के लिए तैयार है।
