लॉर्ड्स टेस्ट से पहले क्यों शार्दुल ने पकड़े बुमराह के पैर? वीडियो हुआ वायरल

लीड्स टेस्ट से पहले शार्दुल ठाकुर और बुमराह का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शार्दुल बुमराह के पैर पकड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को बीसीसीआई ने पोस्ट किया है।
शार्दुल ठाकुर और जसप्रीत बुमराह का वीडियो वायरल
शार्दुल ठाकुर और जसप्रीत बुमराह (फोटो- सोशल मीडिया)
Updated on

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मुकाबलों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच आज यानी 10 जुलाई से लॉर्ड्स में खेला जाना है। इससे पहले दोनों टीमें 1-1 मुकाबला जीतकर सीरीज में बराबरी पर खड़ी है। ऐसे में ये मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा। इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में एक बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। दरअसल, हम स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर बात कर रहे हैं।

पहले टेस्ट के बाद उन्हें एजबेस्टन में आराम दिया गया था। अब तीसरा मुकाबला लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर होगा। इस मुकाबले में वो निश्चित रूप से टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे। अब मुकाबले से पहले उनका शार्दुल ठाकुर के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हरफनमौला खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर जसप्रीत बुमराह के पैर पकड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।

शार्दुल ने पकड़े बुमराह के पैर

शार्दुल ठाकुर और जसप्रीत बुमराह का ये वीडियो बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक अकाउंट से शेयर किया है। इस दौरान नेट्स में खिलाड़ी लीड्स टेस्ट के लिए तैयारी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच बुमराह और शार्दुल ठाकुर को दिखाया गया है। इसमें शार्दुल सीनियर खिलाड़ी बुमराह के पैर पकड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो लॉर्ड्स के मैदान का है। बीसीसीआई के द्वारा साझा किए गए वीडियो में शार्दुल ने बुमराह से कहा कि पैर छूने की पड़ते है। शार्दुल की इस बात का जवाब बुमराह ने मजाकिया अंदाज में दिया। उन्होंने कहा कि ये इनका बड़प्पन है। मैं इनके साथ खड़ा हुआ हूं तो मैं जीत गया। इन दोनों खिलाड़ियों का ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वहीं, सोशल मीडिया में इस वीडियो में धूम मचा रखी है।

शार्दुल ठाकुर भारतीय टीम में अंदर बाहर होते रहते हैं। इंग्लैंड सीरीज के पहले मैच में उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिली थी। इसके बाद एजबेस्टन में उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। अब तीसरा मुकाबला लॉर्ड्स में है। इस मुकाबले में भी उनका खेलना मुश्किल लग रहा है।

दूसरे टेस्ट में उनकी जगह मैनेजमेंट ने वाशिंगटन सुंदर को जगह दी थी। सुंदर ने बल्लेबाजी मे कुल 54 रन बनाए थे। वहीं, दूसरी पारी में उन्होंने इंग्लैंड के कप्तान बने स्टोक्स का विकेट लिया था। ऐसे में शार्दुल ठाकुर को तीसरे टेस्ट के बाद फिर बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com