Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Operation Sindoor के बाद भारतीय क्रिकेटर वरुण चक्रवर्ती ने भरी हुंकार, इंस्टा स्टोरी लगाकर…

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय क्रिकेटर वरुण चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए भारतीय सेना को सलाम किया। उन्होंने देशभक्ति का जोश दिखाते हुए वीर जवानों की बहादुरी की सराहना की।

  • By उज्जवल सिन्हा
Updated On: May 07, 2025 | 09:58 AM

वरुण चक्रवर्ती (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। भारतीय सशस्त्र बलों ने ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए हैं। विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार मंगलवार देर रात जैश-ए-मोहम्मद के गढ़ बहावलपुर और लश्कर-ए-तैयबा के बेस मुरीदके सहित नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया। हमले के बाद स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भारत की प्रतिक्रिया का समर्थन किया।

भारतीय टीम के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने भारत की प्रतिक्रिया के बाद बुधवार को सुबह इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर लिखकर एक स्टारी शेयर की है। वरुण अपने सैन्य बल की वीरता में यह स्टोरी लगाया है। वरुण चक्रवर्ती इस आईपीएल खेल रहे हैं। वो कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 26 नागरिकों की हत्या के दो सप्ताह बाद ऑपरेशन सिंदूर के तहत सैन्य हमले किए गए। रक्षा मंत्रालय ने आज सुबह 1:44 बजे एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए हमले की पुष्टि की। मंत्रालय ने बताया कि यह कार्रवाई सटीक, मापी गई और गैर-उकसावे वाली थी। इसमें किसी भी पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया।

सम्बंधित ख़बरें

BCCI से श्रेयस अय्यर को मिली हरी झंडी, न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले हुए फिट

वडोदरा में विराट की झलक के लिए पागल हुई भीड़, एयरपोर्ट पर हजारों फैंस के बीच फंसे कोहली; देखें VIDEO

भारत के साथ से पाकिस्तान को फायदा! ख्वाजा आसिफ बोले- मार्केट में बढ़ी पाकिस्तानी फाइटर जेट की मांग

ऑपरेशन सिंदूर ने रोक दी थी PAK की सांसे! 66 बार अमेरिका से लगाई गुहार, कॉल-ईमेल डिटेस से हुआ खुलासा

एस. जयशंकर का आतंकवाद पर बड़ा प्रहार

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को कहा कि दुनिया को आतंकवाद के प्रति शून्य सहनशीलता का रुख अपनाना चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर यह संदेश साझा किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह सैन्य कार्रवाई वायुसेना और थल सेना द्वारा संयुक्त रूप से अंजाम दी गई।

कांग्रेस के संचार प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि यह एकता और एकजुटता का समय है। 22 अप्रैल की रात से ही कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि सरकार को हमारी पूरी समर्थन प्राप्त है। पाकिस्तान और पीओके में मौजूद सभी आतंक के स्रोतों का उन्मूलन भारत की सर्वोच्च राष्ट्रीय प्राथमिकता होनी चाहिए।

90-100 आतंकियों को किया ढेर

इस कार्रवाई में अब तक 90  से 100 आतंकी मारे जाने का दावा किया जा रहा है।  मुरदीके में 30 आतंकवादियों को ढेर किया गया, जबकि अन्य ठिकानों पर भी कई आतंकवादी मारे गए हैं।

Varun chakaravarthy reacts after india strikes in pakistan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 07, 2025 | 09:37 AM

Topics:  

  • Indian Cricket Players
  • Operation Sindoor
  • Varun Chakaravarthy

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.